
पुदीना पराठा हमें बचपन से ही बहुत पसंद रहा है। एक खास बात यह थी कि पुदीना की खुशबू पराठा खाने के बाद भी हमारे हाथ में रह जाया करता था। मुझे याद है स्कूल टिफ़िन में पुदीना की खुशबू से मेरे दोस्त मेरा टिफ़िन खाने के लिए आ जाया करतें थे। मेरे शिक्षक भी कभी-कभी पुदीना के पराठें हमसे लिया करतें थे।
मैं रोज़ टिफ़िन खा लूं इसलिए मेरी माँ हर दिन कुछ नया व्यंजन बनाकर टिफ़िन की डब्बे में देती थीं। उन सब व्यंजनों में एक था पुदीना का पराठा।
पुदीना का पराठा बच्चों को बहुत पसंद आता है।
इस रेसिपी में पुदीना पराठा को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें
व्यंजन शैली /Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | पुदीना पराठा |
जैन व्यंजन: | हाँ |
सात्विक भोजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/ पोरशन | 2-3 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
आटा | 150 gm |
मैदा | 150 gm |
पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 से 4 tablespoon |
कलौंजी | 1 teaspoon/ 5 gm / दो चुटकी |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए: | |
सनफ्लॉवर तेल | 2 / 4 tablespoon / आव्यशकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- पुदीना पत्तों को डंडी से निकाल कर अलग कर लें।
- पुदीना पत्तों को एक छलनी में रख कर पानी से धो लें। पानी को झाड़ जाने दें।
- पुदीना पत्तों को बारीक काट लें। एक कटोरी में अलग रखें।
- एक गहरा बर्तन में आटा और सादा मैदा (refined flour)रखें।
- आटा और मैदा (refined flour) एक साथ मिला लें। कलौंजी डालकर मिला दें।

- स्वाद अनुसार नमक डालें।
- एक टैब्लेस्पून तेल मिलाएं।
- बारीक कटी हुई धनिया पत्ता मिलाएं।
- चम्मच से चलाकर सामग्रियों को मिला दें।

- आवश्यकता अनुसार पानी से आटा को नरम- सख्त कर गूँध लें।
- अब गूँधा हुआ आटा पे आधा चम्मच तेल मिला दें। कुछ देर या 10 मिनट तक आटा को ढक कर रखें।

- गूँधा हुआ आता को 75 gm या समान वजन का एक-एक पेड़ा / लोई बना लें।
- एक पेड़ा / लोई का गोल पूरी आकार में बेलकर उसपे घी या तेल का लेप लगा दें।

- एक चुटकी आटा पूरी पर छिड़कें।
- पूरी के किनारें को केंद्र में लाकर मोड़ें (चित्र को देखें) ।
- गोल पेड़ा / लोई बनाएं।
- चकले पर पेड़ा / लोई को उंगलियों से दबाकर ज़रा दबा दें।

- पेड़ा / लोई को रोटी का आकार में गोल कर बेल लें। बेलते वक्त आवश्यकता अनुसार या एक दो चुटकी आटा छिड़कें।
- मध्यम आंच पे गर्म तवे पे कच्चा पराठे को सेंक लें। दोनों तरफ से पलट कर सेंक लें।
- अब तवे पे एक चम्मच तेल डालें।
- पराठे को दोनों तरफ से पलटकर तलें।
- पराठा पे भूरा लाल छाले आने पर समझना चाहिए पराठा पक गया है। आँच बंध करें।
- इस तरह सब पराठों को तलें।
- तले हुए पराठों को एक प्लेट में टिश्यू पेपर पे रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- पुदीना पराठा तैयार है। गर्म पराठा दही, अचार, सलाद या मनचाही सब्ज़ी के संग परोसें।

टिप्स:
- पुदीना पराठा सिर्फ आटा, मैदा या फिर आटा- मैदा मिलाकर बनाया जा सकता है। इस रेसिपी पे पराठा आटा-मैदा मिलाकर बनाया गया है।
- पुदीना पराठा के लिए आटा ज़रा सख्त-नर्म गूंधना है।
- गुंधे हुए आटा को 10 से 15 मिनट तक फूलने देने से पराठा मुलायम बनता है।
- पराठा बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें। अधिक आटा या मैदा लगाने से पराठा का रंग काला पड़ सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
- पराठे दो तरीके से तला जा सकता है।
पहला तरीका- कच्चा पराठे को पहले गर्म तवे पे सेंकना है। अब तेल में तलें। इस पद्धति में पराठा तलने के लिए तेल की उपयोग मात्रा कम होगा। यह स्वास्थ के लिए हितकारी है। पराठा थोड़ा नरम रहता है।
दूसरा तरीका- कच्चा पराठा को सेंकना नहीं है। गर्म तवे पे तेल डालकर पराठा को तलना होता है।
इस पद्धति से तेल की उपयोग मात्रा अधिक होता है।
पराठा अधिक मात्रा में ख़स्ता और खाने में स्वादिस्ट होगा।
तेल से परहेज़ करनेवालों को यह पद्धति का उपयोग कम करने की सलाह दी जाती है।
पराठा रेसिपी के लिंक में क्लिक करें
- ग्रीन पुदीना पराठा
- लच्छा पराठा
- मेथी थेपला
- आलू पराठा