रेस्टोरेंट जैसा बनाएं लज़ीज़ टेस्टी अंडा ऑमलेट करी

अंडा ऑमलेट करी रेसिपी देख कर बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन। कम समय में खाना तैयार करने के लिए अंडा एक उत्तम चयन होता है। अंडा से तैयार होने वाले सारे व्यंजन को लोकप्रियता प्राप्त है।
निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और झटपट तैयार करें अंडा करी।
अंडा ऑमलेट करी
Ingredients
- 4 pc अंडा
- 2 tbsp प्याज़ ( बारीक कटा हुआ)
- 1/2 tbsp हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 tbsp काली मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी हल्दी (वैकल्पिक)
- 1 tbsp तेल (तलने के लिए)
रसा / ग्रेवी के लिए
- 150/2 gram/pc आलू (एक चौथाई काटा हुआ)
- 60/1 gram/pc प्याज़ (बारीक काटा हुआ)
- 30/1 gram/pc टमाटर (बारीक काटा हुआ)
- 2 tbsp अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 tbsp हल्दी पाउडर
- ½ tbsp जीरा पाउडर
- 1 tbsp धनिया पाउडर
- ¼ tbsp लाल मिर्ची पाउडर
- ½ कश्मीरी मिर्ची पाउडर
- 2 pc हरी मिर्च (बीच से कटी हुई)
- 2 पत्तें तेज पत्ता
- ¼ गरम मसाला
- 1 कसूरी मेथी
- नमक स्वाद अनुसार
- 4 तेल आवश्यकता अनुसार
सजावट के लिए
- 1 धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ )
विधि:
अंडा ऑमलेट:

- अंडों के छिलके को धीरे से फोड़ दें।
- एक गहरी कटोरी में तरल अंडों को रखें।
- काली मिर्च पॉवडर, हल्दी पाउडर छिड़क कर मिला दें।
- कटा हुआ प्याज़ डालें।

- मिश्रण में कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- मिश्रण को 1 मिनट तक फेट दें।
- धीमी आंच पे फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें।
- मिश्रण को फ्राइंग पैन में डालकर गोलाकार कर फैला दें।
- तरल मिश्रण को पिला-भूरा छाला आने तक दोनों तरफ से पलटकर तल लें।
- आँच को बंध करें।
- ऑमलेट तैयार है। फ्राइंग पैन से निकाल कर एक अलग बर्तन में रखें।

- ऑमलेट ठंडा होने पर, इसे चित्र संख्या 9 के अनुसार लंबे आकार में काट लें ।
- एक प्लेट पे रखें।
- ऑमलेट के दो टुकड़े अलग करें। बारीक कर काट लें।
- अलग बर्तन में रखें।( चित्र संख्या 11, 12 देखें)।
रसा/ ग्रेवी तैयार करने की विधि:

- कटे हुए आलू में ½ टीस्पून हल्दी डालकर मल दें।
- मध्यम आंच पे फ्राइंग पैन में 2 टैब्लेस्पून तेल गर्म करें।
- आलू के टुकड़ों को पिला भूरा कर तल लें।
- अलग बर्तन में रखें।

- उसी गर्म फ्राइंग पैन में 2 टैब्लेस्पून तेल गर्म करें।
- तेजपत्ता, दालचीनी टुकड़ा डालें। कुछ देर तक भूने।
- अब कटा हुआ प्याज़ डालकर करछुल से चलाते हुए भूनें।
- अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर भुने।
- कटा हुआ टमाटर डालकर भूनें।
- मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब समझना चाहिए कि मिश्रण पक गया है।

- मिश्रण में आलू डालें।
- मिश्रण में हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिला दें। मिश्रण को करछुल से कुछ देर चलाकर मिला दें।
- अब एक कप 250 ml या आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं।
- रसा गाढ़ा या पतला करने के अनुसार पानी मिलाएं।
- रसा / ग्रेवी में स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
- कसूरी मेथी डालें।
- फ्राइंग पैन को एक ढक्कन से ढके।
- आँच धीमी करें। भाँप में 5 मिनट तक पकाएं।

- फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें।
- कीमा किया हुआ ऑमलेट को रसा में डालें। करछुल से चलाकर मिला दें।
- अब ऑमलेट टुकड़ो को रसा में डालें।
- बीच से कटे हुए हरी मिर्च को ऊपर से रखें।
- आँच धीमी करें। फ्राइंग पैन पे एक ढक्कन रखें।
- कुछ देर या 3 मिनट तक भाँप में पकने दें।
- अब ढक्कन खोलकर रसा का स्वाद परख लें।
- आँच को बंध करें।
- व्यंजन तैयार है।
- ऊपर से कटे हए धनिया पत्ता छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें, चावल, रोटी, या पराठा के संग।

अंडों के और रेसिपी देखने के लिए क्लिक करें।
अंडा करी
अंडा ऑमलेट करी के साथ परोसने के लिए
टिप्स:
- रसा/ ग्रेवी पकाते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करने से ताप मात्रा संतुलित रहती है। भोजन पकाने की समय में भी बचत होती है। व्यंजन के स्वाद में वृध्दि होती है।
- कश्मीरी मिर्च पाउडर का उपयोग रसा में लाल रंग लाने के लिए किया जाता है।
- व्यंजन पकाते समय नमक हमेशा अंतिम में पानी डालने के बाद मिलाएं। मसाला पकाते वक्त नमक मिलाने से फ्राइंग पैन पे मसाला चिपकने की संभावना रहती है।
- हरी मिर्च से बीज निकाल देने से मिर्च का तीखा स्वाद कम हो जाता है।