
सहजन साग की सब्ज़ी रेसिपी
सहजन साग रेसिपी की सरल विधि को देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
इस व्यंजन को बहुत की कम समय में तैयार किया जा सकता है। इसे पकाते समय अधिक मसालों की ज़रूरत नहीं पड़ती।
पत्तों को पानी में उबाल लेना है। पत्तों को मिक्सी में डालकर मुलायम कर पीस लें।
फ्राइंग पैन तेल या घी में मिश्रण को भून लें।
पत्ता पेस्ट को तेल में भुने। साग मिश्रण में मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
मिश्रण से जब तेल निकलने लगे तो समझना चाहिए कि सब्ज़ी तैयार हो गई है। गर्म साग रोटी या चावल के साथ परोसें।
यह व्यंजन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी भी है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
व्यंजन नाम | सहजन साग |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश / पोर्शन | 2 लोगों के लिए |
सब्ज़ी सामग्री | Ingredients
सहजन पत्ते | 200 gm |
तेज़ पत्ता | 1पत्ता |
साबुत लाल मिर्च | 1 मिर्च |
लहसुन | 4 कलियाँ |
धनिया पाउडर | ½ teaspoon |
जीरा पाउडर | ½ teaspoon |
लाल मिर्च पाउडर | एक चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
सरसों तेल / अन्य तेल | 1 tablespoon |
मक्खन | 1 teaspoon |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- पत्तों को डंडियों से अलग कर लें।
- पत्तों को धो लें।
- आँच पर एक गहरे बर्तन में पानी गर्म करें। एक तेज़ पत्ता डालें।
- पानी गर्म होने पर दो लहसुन की कलियाँ और पत्तों को पानी में डालें।
- पत्तों को 10 मिनट तक उबलने दें।
- आँच बंद करें। लहसुन और पत्तों को छलनी पर रख कर पानी छान दें।
- तेज़ पत्ता निकाल दें।
- लहसुन और पत्तों को मिक्सर जार में रखें। मुलायम कर पीस लें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल डाल कर गर्म करें।
- एक साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें। 2 लहसुन की कलियों को डालकर हल्का भून लें।
- पत्ता के पेस्ट को फ्राइंग पैन में डालें।
- मिश्रण को करछुल से चलाकर कुछ देर भूनें।
- अब मिश्रण में मक्खन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिला दें।
- मिश्रण जब तेल छोड़ने लगे तब समझना चाहिए सब्ज़ी पक गई है।
- स्वाद को परखें। आवश्यकता अनुसार नमक और मक्खन से स्वाद को संतुलित करें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें रोटी, पराठा या चावल के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा और नए पत्तों का चयन करें।
- यह व्यंजन का गठन गाढ़ा और गिला होता है।
- सात्विक भोजन हेतु प्याज़, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन भोजन में जड़ वाली सब्जियों का उपयोग न करें।
- घी या मक्खन के उपयोग से स्वाद का परिणाम अच्छा होगा।
- पसंद अनुसार प्याज़ मिलाकर भी यह व्यंजन को बनाया जा सकता है।
- इस व्यंजन में अधिक मसालों का उपयोग नहीं होता है। पत्तों के रस से एक संतुलित स्वाद प्राप्त होता है ।
- सब्ज़ी को पकाने के लिए पसंद अनुसार अन्य कोई भी तेल का उपयोग किया जा सकता है।