
व्यंजन शैली/Cuisine | भारतीय/इंडो-चाइनीज |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन | शेज़वान चटनी |
जैन व्यंजन | नहीं |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
सामग्री
कश्मीरी मिर्ची | 50 gm |
लाल मिर्ची | 100 gm |
हरी मिर्ची (वैकल्पिक) | 30gm |
लहसुन (बारीक कटी हुई) | 20 दानें |
अदरक (बारीक कटी हुई) | 10 gm |
विनेगर वाइट | 150 ml |
टोमेटो केचप | 100 gram |
सोया सॉस | 1 -2 चम्मच |
दालचीनी | 2 स्टिक्स |
तेज पत्ता | 2 pcs |
लौंग | 8 pcs |
सफ़ेद तिल | 1 चम्मच |
धनिया पत्ता धनिया पत्ता डंडी/ सेलरी (बारीक़ कटी हुई ) | 2 Tablespoon |
चीनी | 2 tablespoon/ 30 gm |
नमक | स्वाद अनुसार |
विधि: (प्रिपरेशन मेथड)

- सूखे मिर्चियों के काठी डंडी सब निकाल कर अलग कर लें और पानी में धो लें | फिर मिर्चो को विनेगर में आधा घंटा भिगोके रख दें |
- मिर्ची को गरम पानी में 10 मिनट तक उबालें।

- मिर्ची को पानी से छानकर निकाल लें।
- मिर्ची को मिक्सी में पीस लें (स्मूथ पेस्ट)।
- फ्राइंग पैन पे तेल गरम करें। सफेद तिल, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी डालकर हल्का भून (सौते कर लें) लें |

- मध्यम आंच पे बारीक कटी हुई लहसुन, अदरक को तेल में भून लें। अदरक, लहसुन से तेल छोड़ने तक भूनना है। कच्चा नहीं रहना चाहिए।
- मिश्रण जब तेल छोड़ने लगे तब बारीक कटी हुई धनिया पत्ता/ सेलरी पत्ता डंडी को मिला दें।
- पिसी हुई मिर्ची को फ्राइंग पैन में डालकर कुछ देर तक करछुल से चलाते रहें।

- टोमेटो केचप मिलाएं।
- सोया सॉस मिलाएं।
- विनेगर मिलाएं।
- चीनी और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
- चटनी को ज़रा पतला करना हो तो ज़रूरत के अनुसार थोड़ा गरम पानी मिला सकतें हैं |
- चटनी का स्वाद तीखा- खट्टा-मीठा स्वाद होना चाहिए। स्वाद चखें और आवश्यकता होने पर चटनी के स्वाद को संतुलित करें।

- शेज़वान (Schezwan) चटनी तैयार है | मिश्रण ठंडा करके बोतल या जार में भरकर फ्रिज में रखें |
- नूडल ,फ्राइड राइस,समोसे पकौड़े इत्यादि के साथ परोसे |

टिप्स :
- मिर्ची का तीखापन कम करना हो तो मिर्चो के बीज को निकल कर अलग कर लें | उसके बाद ही मिर्ची को उबालें | बीज को अलग काम पे लगायें |
- चटनी का स्वाद तीखा – खट्टा-मीठा -नमकीन होता है | अपने स्वाद के अनुसार सॉस का इस्तेमाल करें | सॉस का स्वाद ब्रांड के हिसाब से अलग होता है तो इस बात का ध्यान रखें |
- नमक मिलाने से पहले ज़रूर ध्यान दें | सॉस में नमक रहता हैं |
- जैन : अदरक -लहसुन का प्रयोग न करें तो जैन सचेज़वान चटनी बन जायगा|
- चटनी में पानी नहीं मिलायें तो चटनी का स्वाद बेहतर होता है | अगर ज़रूरत हो तो ही मिलायें | विनेगर से भी चटनी को पतला किया जा सकता है।स्वाद का ध्यान रखें।
- सेज़वान चटनी में सेलेरी मिलाया जाता है।सेलेरी न मिले तो धनिया पत्ता डंडी सहित उपयोग करें।
- पानी मिलाने से अगर चटनी ज्यादा पतला हो जाय तो कॉर्नफ्लोर मिला देने से चटनी गाढ़ा हो जायगा |
- चटनी जब पक जाए, उस समय अंतिम में 2 -3 टेबल स्पून गरम तेल डालके चटनी को मिला लें | इससे चटनी के ऊपर तेल तैरता (फ्लोट) दिखेगा | इससे स्टोरेज ज्यादा समय तक होगा जैसा अचार में होता है |
- चटनी को हमेशा फ्रिज में रखें तो महीने भर से भी अधिक समय तक ठीक रहेगा |
- बोतल से चटनी हमेशा साफ़ चम्मच से निकालें ,हाथ या ऊँगली का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा|
- चटनी को पनीर, चिकन, मटन,दम आलू इत्यादि बनाते समय भी उपयोग में ला सकते हैं | व्यंजन का रंग, स्वाद, ज़ायका खूब अच्छा आएगा|