पपीता

आधुनिक अध्ययन से पता चला है कि पपीता दक्षिण अमेरिका के मेक्सिको देश से विश्व के बाकी देशों में पहुंचा। विश्व भर में इसकी उपज भारत देश में सबसे अधिक होती है और दूसरे स्थान पर मेक्सिको देश है।
आइए जानते हैं पपीता से जुड़ी हुई कुछ खास बातें,
- पपीता को संस्कृत में एरण्ड कर्कटी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम कैरिका पपाया है। अंग्रेज़ीमें इसे पपाया कहा जाता है।
- 100 gm कच्चे पपीते से लगभग 40 kcal ऊर्जा प्राप्त होती है।
- पपीता में लगभग 88% पानी और शेष प्रतिशत में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज मौजूद है। फैट और प्रोटीन न के बराबर मौजूद है।
- विटामिन सी, फोलेट (बी 9), विटामिन ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लाइकोपीन सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है।
- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कच्चा पपीता का सेवन करना लाभकारी है। पीलिया की बीमारी से स्वस्थ होने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
- लंबी बीमारी से हुई कमजोरी को दूर करने के लिए पपीता का सेवन लाभकारी है।
- पपीता में पपेन एंजाइम मौजूद है। यह हजम क्रिया और पाचन तंत्र को मजबूती देता है। यह पेट में जमे वसा को गलाने में सहायक है। इस तरह इसके सेवन से वजन को घटाया जा सकता है।
- इसमें सूजन रोधी तत्व मौजूद है। इसका सेवन करने से वात से पीड़ित व्यक्तियों को राहत मिल सकती है। हड्डी और जोड़ों की दर्द में कमी होती है।
- इसके सेवन से खून में प्लेटलेट, लौह कनिका में वृद्धि होती है।
- इसमे बीटा कैरोटीन ,लाइकोपीन, कैरोटिनॉइड, एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद है। अतः इसके सेवन से कर्क रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है।
- आँखों के स्वास्थ्य के लिए हर प्रकार से बहुत लाभकारी है।
Submit your review | |
स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating: 0 reviews