
सोरसे पटल रेसिपी देखकर तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन। सरसों के मिश्रण से तैयार किए हुए सब्ज़ीयों का सेवन करने में कुछ अलग ही मज़ा है। यह उन व्यंजन में से एक है जिसे पकाने में अधिक मसालों का प्रयोजन नहीं होता।
हमारे घर में यह व्यंजन को बचपन से तैयार होते देखा है और आज भी हम सेवन के लिए इसे तैयार करते हैं।
इस व्यंजन को चावल के साथ परोसा जाता है।
पसंद अनुसार यह व्यंजन रोटी या पराठे के साथ भी सेवन किया जा सकता है।
भोजन की सेवन पद्धति में कुछ व्यंजन ऐसे है जिसे दिन में सेवन किया जाता है और कुछ ऐसे भी व्यंजन है जिसे रात के खाने में पसंद किया जाता है।
यह व्यंजन दिन के भोजन के लिए उपयुक्त है परंतु पसंद अनुसार किसी भी समय में सेवन किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | बंगाल शैली / पूर्व भारतीय |
भोजन चुनाव : | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
व्यंजन नाम: | सोरसे पटल |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 30 Mins |
कुल समय : | 40 min |
अंश / पोर्शन | 3 व्यक्ति के लिए |
सोरसे पटल रेसिपी के लिए सब्ज़ी सामग्री | Ingredients
परवल | 300 gm / 10 परवल |
सरसों पाउडर / पेस्ट (सरसों पेस्ट तैयार करने की विधि के लिए सात्विक कोरोला झालदा रेसिपी देखें) | 6 teaspoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 60 gm / 1 टमाटर |
दही (फेटा हुआ) | 2 tablespoon |
हरी मिर्च (चिरी हुई) | 4 मिर्च |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
तेज पत्ता | 2 तेज पत्ता |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
हल्दी | ½ + ½ teaspoon |
शक्कर | 1 teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सरसों तेल / अन्य तेल | 4 tablespoon / आवश्यकता अनुसार |
पानी | 2 कप / आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- प्याज़, टमाटर, धनिया पत्ता को बारीक कर काट लें। हरी मिर्च को चीर दें।
- परवल को पानी में धो कर छिलका निकाल दें। उसपर बीच बीच में हल्का चीरा लगा दें (चित्र संख्या 2 को देखें)। अलग बर्तन में रखें।
- परवल में ½ चम्मच हल्दी पाउडर डालकर कर मिला दें।
- सरसों को छलनी में रखकर पानी को निकाल दें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन को रखें। फ्राइंग पैन में 3 टेबल स्पून तेल डालें।
- तेल गरम होने पर फ्राइंग पैन में परवल को भूरा होने तक तलें। फ्राइंग पैन पर ढक्कन डालकर तलें।
- परवल पर भूरा दाग आने पर उसके परत को परख लें। परत नर्म होने पर समझना चाहिए यह पक गया है।

- तले हुए परवल को फ्राइंग पैन से निकाल कर अलग कटोरी में रखें।
- मध्यम आंच पर उसी फ्राइंग पैन को रखें। फ्राइंग पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालें।
- तेल गरम होने पर फ्राइंग पैन पर तेज पत्ता डालें, साबुत लाल मिर्च को तोड़कर डालें। कुछ देर तक भून लें।
- अब कटे हुए प्याज़ को फ्राइंग पैन में डालें। करछुल से चलाकर प्याज़ को कुछ देर तक भूनें।

- अब कटे हुए टमाटर को फ्राइंग पैन में डालें। करछुल से चलाकर टमाटर को कुछ देर तक भूनें।
- कुछ देर के लिए फ्राइंग को ढक दें। आँच को धीमी रखें।
- अब फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें। दही को डाल दें।
- सरसों मिश्रण को डाल दें।

- करछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें।
- अब फ्राइंग पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। करछुल से चलाकर मिला दें।
- शक्कर डालकर मिला दें।
- मिश्रण में 2 कप (500ml) पानी डाल दें।

- नमक डाल दें। करछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें। उबलने दें।
- अब तले हुए परवल को फ्राइंग पैन में डाल दें। कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ता डाल दें।
- फ्राइंग पैन को एक ढक्कन से ढक दें। मध्यम आँच रखें।
- भाँप में लगभग 10 मिनट तक या आवश्यकता अनुसार पकने दें।
- फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें।
- सब्ज़ी को करछुल से एक से दो बार चला दें।
- सब्ज़ी के ऊपर एक टीस्पून तेल को घुमाकर डाल दें।

टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा, दाग रहित सब्ज़ियों का चयन करें।
- यह व्यंजन का घनापन गाढ़ा होता है।
- इस व्यंजन में अधिक मसालों का उपयोग नहीं होता है। सब्ज़ी, सरसों का रस और तेल से संतुलित स्वाद प्राप्त होता है ।
- सब्ज़ी को पकाने के लिए पसंद अनुसार अन्य कोई भी तेल का उपयोग किया जा सकता है।
- सरसों के छिलके का सेवन न करें। पेट दर्द, बदहजमी, अम्लता और जलन का कारण बन सकता है।
- सरसों की तीव्रता को कम करने के लिए दही का उपयोग करें। दही के अभाव में निम्बू का रस का उपयोग करें।