
अंकुरित मूंग सलाद
अंकुरित मूंग सलाद रेसिपी विस्तारित रूप से पूर्ण विधि एवं वास्तविक चित्रों के साथ इस पटल पर दी गई है। इसे अनुसरण कर कभी भी यह पौष्टिक व्यंजन को तैयार किया जा सकता है।
- अंकुरित मूंग सलाद
- जानिए यह सलाद के बारे में
- यह व्यंजन कैसे बनता है?
- क्या यह व्यंजन बनाना कठिन है?
- क्या यह व्यंजन को कॉकटेल पार्टी में शामिल किया जा सकता है?
- बच्चों को पसंद आएगा यह व्यंजन
- मूंग को अंकुरित करने की विधि
- निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।
- व्यंजन के वर्गीकरण
- अंकुरित मूंग सलाद रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
- व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)
- टिप्स:
- FAQ
जानिए यह सलाद के बारे में
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए पूर्ण रूप से पकाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि यह कुछ मिनटों में ही तैयार किया जा सकता है। इसमें लगनेवाली सब्ज़ियाँ कच्ची ही सेवन उपयुक्त है। यह व्यंजन को सह भोजन की तरह समावेश किया जाता है। दो मुख्य भोजन के बीच के वक्त में भूख मिटाने के लिए भी यह व्यंजन को नाश्ता अथवा अल्पाहार जैसा सेवन किया जा सकता है। यह भूख को मिटाने के साथ साथ शरीर को संतुलित मात्रा में पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, खनिज प्रदान करने में सक्षम है।
यह व्यंजन कैसे बनता है?
यह व्यंजन की मुख्य सामग्री हरा मूंग है जिसे कच्चा अथवा गर्म पानी में हल्का उबालकर उपयोग में लाया जाता है। सब्ज़ियाँ जैसे गाजर, टमाटर, खीरा, प्याज़, हरी मिर्च, धनिया पत्ता को बारीक काटकर मिलाना होता है। निम्बू का रस एवं स्वादानुसार नमक डालकर स्वाद को संतुलित करना है। सेवन के लिए व्यंजन तैयार है।
क्या यह व्यंजन बनाना कठिन है?
यह व्यंजन एक पौष्टिक चटपटा स्वादिष्ट सहभोजन है जिसे बनाना सबसे सरल है। सब्ज़ियों को सिर्फ नमक एवं निम्बू के रस में मिलाना होता है।
ऐसे समावेश करें यह व्यंजन को भोजन सूची में
यह व्यंजन को कोई भी मुख्य भोजन के मध्य अवकाश में अथवा मुख्य भोजन के समय सहभोजन की तरह शामिल किया जा सकता है।
क्या यह व्यंजन को कॉकटेल पार्टी में शामिल किया जा सकता है?
यह स्टार्टर एवं सह भोजन के तौर पर हर पार्टी भोज के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
बच्चों को पसंद आएगा यह व्यंजन
यह व्यंजन का स्वाद बहुत चटपटा एवं लज़ीज़ होता है। बच्चों को चटपटे व्यंजन बहुत पसंद आते हैं। बच्चों के सेवन उपयुक्त व्यंजन में मिर्च का उपयोग कम करें या बिल्कुल न करें। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह व्यंजन एक उपयुक्त चयन है।
मूंग को अंकुरित करने की विधि
हरे मूंग को पानी में फूलने के लिए लगभग चार घण्टे तक वक्त लगता है। उसके बाद उसे पानी से निकाल कर एक कपड़े में रख कर पोटली की तरह बांधकर लगभग आठ घण्टे तक कोई गरम स्थान पर रखना है। यह कार्य विधि रात में किया जा सकती है। आठ घण्टे बाद मूंग अंकुरित हो जायेगा। कपड़े के अभाव में मूंग को कोई भी ढके हुए बर्तन में रखने से भी अंकुरित हो जायेगा। रखने का स्थान थोड़ा गरम होने चाहिए जिसके लिए रसोईघर उपयुक्त है।
निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।
व्यंजन के वर्गीकरण
व्यंजन विधि/ Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | अंकुरित मूंग सलाद |
आहार के प्रकार
रंधनपाक समय
सामग्री तैयार करने का समय | 05 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 02 Mins |
कुल समय | 07 Mins |
सर्विंग
अंश | 2 व्यक्ति के लिए |
अंकुरित मूंग सलाद रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
हरा मूंग (भिगोया हुआ) | 200 gm |
खीरा (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 1 मिर्च |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
निम्बू का रस | आधा निम्बू |
सेंधा नमक / साधारण नमक | स्वादानुसार |
व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)

- मध्यम आंच पर एक सॉस पैन में पानी गरम करें। हरा मूंग को डालकर दो मिनट तक उबालें। (मूंग को सख्त रखें एवं गलने न दें)।
- आंच को बंद करें। गरम पानी में मूंग को थोड़ा पकने दें।
- अब छलनी पर उबले हुए मूंग को डाल दें एवं पानी को पूरी तरह से बह जाने दें।

- एक गहरी कटोरी में कटे हुए टमाटर, खीरा, प्याज़, हरी मिर्च, धनिया पत्ता डाल दें।
- उबले हुए हरे मूंग को डाल दें।
- निम्बू रस डालकर मिला दें।
- नमक डालकर मिला दें।

- धनिया पत्ता डाल दें।
- एक चम्मच से सब्ज़ियों को अच्छी तरह से मिला दें।
- स्वाद को परख लें। खट्टा, नमकीन, चटपटा स्वाद होना चाहिए।
सजावट के लिए
बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता ऊपर से छिड़क दें।
परोसने की विधि
- व्यंजन तैयार है।
- यह व्यंजन को कोई भी भोजन के संग सलाद अथवा सह भोजन की तरह साधारण तापमात्रा में परोसें।
टिप्स:
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए ताज़ी सामग्रियों का उपयोग करें।
- कच्ची सब्ज़ियों का सेवन करने से पहले नमक पानी में कुछ देर तक डुबोकर रखें। दोबारा धोकर फिर सेवन के लिए उपयोग करें।
- सात्विक व्यंजन तैयार करने के लिए प्याज़ का उपयोग न करें।
- जैन आहार तैयार करने के लिए गाजर, प्याज़ इत्यादि कंद मूल सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
FAQ
Q.क्या वजन कम करने के लिए अंकुरित मूंग फायदेमंद है?
Ans:- इसके सेवन से पाचन तंत्र को सहारा मिलता है, जिससे पेट एवं यकृत में जमे हुए वसा गलने लगता है। भोजन के वक्त इसे शामिल करने से कार्ब सामग्रियों को कम किया जा सकता है एवं यह भूख को मिटाकर संतुलित ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम है। यह प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत है।
Q.क्या हम रोज मूंग दाल खा सकते हैं?
Ans:- मूंग दाल में भरपूर खनिज की मात्रा मौजूद है तथा प्रोटीन का उत्तम स्रोत है। अपने दैनिक आहार में जैविक मूंग दाल को शामिल करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है और किसी भी बीमारी के विकास के जोखिम को कम करता है।
Submit your review | |