चटपटी स्वाद वाली स्ट्रॉबेरी चटनी रेसिपी | Strawberry Chutney Recipe in Hindi

स्ट्रॉबेरी चटनी रेसिपी से अब कोई भी घर बैठे बना सकता है बिल्कुल बाजार के ब्रांड जैसा चटनी।

स्ट्रॉबेरी का लाल रंग देखते ही खाने को मन करता है। पर मुश्किल है कि स्ट्रॉबेरी बाजार में कुछ दिनों तक ही उपलब्ध होती है। अब इस रेसिपी से स्ट्रॉबेरी की चटनी बनाकर रखने से जब मन करे तब स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जा सकता है। इस चटनी से स्ट्रॉबेरी के उपादेय गुण, स्वाद, उसकी सुगंध हमें आसानी से प्राप्त हो जाता है।

इस रेसिपी में स्ट्रॉबेरी चटनी तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineभारतीय 
भोजन चुनावसाइड डिश / शाकाहारी
व्यंजन नाम  स्ट्रॉबेरी चटनी
सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजन:हाँ
सामग्री तैयारी करने का समय15 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins 
अंश भाग / पोरशन6 से 8 लोगों के लिए

सामग्री | Ingredients

स्ट्रॉबेरी   300 gm 
गुड़      80 gm / 3-4 tablespoon 
निम्बू रस     1 tablespoon / आधा निम्बू
सौंफ (दरदरा कुटी हुई) ½ teaspoon
धनिया (दरदरा कुटा हुई) ½ teaspoon
लाल मिर्ची (दरदरा कुटी हुई) ½ teaspoon   
दालचीनी    1 टुकड़ा 
तेज पत्ता     2 पत्तें 
सनफ्लॉवर तेल 1 teaspoon
पानी   50 ml / आवश्यकता अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Strawberry Chutney Recipe Step 1
  • स्ट्रॉबेरी को पानी में धो लें।
  • स्ट्रॉबेरी की डंडी को काट कर निकाल दें।
  • 4 से 6 स्ट्रॉबेरी को छोटे छोटे टुकड़े में काटकर अलग रखें।
Strawberry Chutney  Recipe Step 2
  • स्ट्रॉबेरी को मिक्सी जार में डालकर मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।
  • 5 या 6 साबुत सुखी लाल मिर्च को मिक्सी में दरदरा कर पीस लें। अलग कटोरी में रखें।
  • 2 चम्मच साबुत धनिया को मिक्सी में पीस लें। अलग कटोरी में रखें।
  • 2 चम्मच साबुत सौंफ को मिक्सी में पीस लें। अलग कटोरी में रखें।
Strawberry Chutney Recipe Step 3
  • धीमी आँच पर फ्राइंग पैन पे तेल डालें। तेल को गर्म करें।
  • फ्राइंग पैन में दालचीनी, तेजपत्ता डालें। करछुल से चलाकर 10 सेकंड तक भून लें।
  • फ्राइंग पैन में गुड़ डालें। करछुल से गुड़ को चलातें रहें।
  • गुड़ को गलने दें।
  • अब 50 ml या आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं।
Strawberry Chutney  Recipe Step 4
  • कुटी हुई लाल मिर्ची मिलाएं।
  • कुटी हुई सौंफ मिलाएं।
  • कुटा हुआ धनिया मिलाएं।
  • अब आधा निम्बू का रस मिलाएं।
  • मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें।
  • आँच बिल्कुल धीमी रखें।
Strawberry Chutney Recipe Step 5
  • पिसी हुई स्ट्रॉबेरी को फ्राइंग पैन पे डालें।
  • मिश्रण को करछुल से दो से चार बार चलाकर मिला दें।
  • कटी हुई स्ट्रॉबेरी को मिश्रण में डालें।
  • मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें।
  • मिश्रण को धीमी आंच पे 5 मिनट तक पकने दें। 
  • अब मिश्रण का स्वाद परखें। खट्टा या मीठा स्वाद को स्वादानुसार संतुलित करें।
  • चटनी का स्वाद मीठा और थोड़ा खट्टा, थोड़ा तीखा होना है।
  • आँच बंध करें।
  • चटनी मिश्रण ठंडा होने पर तेज पत्ता, दालचीनी को निकाल दें।
  • चटनी को हवा रहित डिब्बे में रखें। फ्रिज में रखने से महीनों ठीक रहती है।
  • स्ट्रॉबेरी चटनी को आवश्यकता अनुसार ब्रेड, पाव, रोटी, पराठा, कटलेट, पकोड़ा के संग परोसें।

टिप्स:

  • चटनी तैयार करने के लिए ताज़ा स्ट्रॉबेरी का उपयोग करें।  अधिक नर्म स्ट्रॉबेरी  का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • खराब दागदार स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल न करें।
  • स्ट्रॉबेरी की खुशबु को बनाए रखने के लिए गर्म मसाला, कसूरी मेथी, लौंग, इलाइची या कोई भी अधिक तीव्र सुगंध वाली सामग्री का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।
  • स्ट्रॉबेरी के लाल रंग को बनाए रखने के लिए कोई भी रेडीमदे पाउडर मसाला का इस्तेमाल  न करें।
  • चटनी में स्ट्रॉबेरी के उज्ज्वल लाल रंग को  बनाए रखने के लिए 1 चुटकी मिठी सोडा का उपयोग किया जा सकता है। 
  • चटनी को अधिक समय तक न पकाएं। स्ट्रॉबेरी की खुशबु में कमी आ सकती है।
स्ट्रॉबेरी चटनी  चित्र 1
Scroll to Top