
सात्विक सूजी का हलवा रेसिपी आसानी से घर में बनाएं यह स्वादिष्ट मीठा व्यंजन ।
यह व्यंजन व्रत के लिए, नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए सारे सामग्रियाँ हरदम घर में उपलब्ध रहती है।
व्रत, त्योहार एवं नाश्ते के लिए या फिर घर में बनी ताज़ी मिठाई के तौर में यह एक उपयुक्त व्यंजन है।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। इसे तैयार करने के लिए अधिक समय भी नहीं लगता है।
निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | मिष्ठान्न शाकाहारी |
व्यंजन नाम | सूजी हलवा |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन: | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 20 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 4 व्यक्ति के लिए |
सूजी का हलवा रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सूजी | 80 gm |
शक्कर (पिसी हुई शक्कर) | 8 teaspoon /आवश्यकता अनुसार |
दूध | 125 ml / आवश्यकता अनुसार |
इलाइची | 1 इलाइची |
किसमिस | 2 tablespoon |
टूटी फ्रूटी | 1 tablespoon |
देसी घी (गलाया हुआ) | 3 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन रखें।
- सूजी फ्राइंग पैन में डालकर कुछ देर चलाते रहें।
- अब दो चम्मच घी डालकर मिला दें।
- हल्का भूरा होने तक चलाते रहें।

- फ्राइंग पैन में दूध डालें।
- करछुल से चलाकर अच्छी तरह मिलाते रहें। घना करें।
- इलाइची को तोड़कर डालकर मिला दें।
- शक्कर डालकर मिला दें। आंच धीमी रखें।

- अब एक चम्मच घी मिला दें।
- टूटी फ्रूटी डालकर मिला दें।
- सूजी को लड्डू करने के लिए मध्यम सख्त रखें।
- आंच को बंद करें। फ्राइंग पैन को हटा दें।
- सूजी को ठंडा होने दें।

- हथेली में घी लगाएं।
- सूजी का छोटा छोटा लोई काट लें। हथेली के केंद्र में रखकर हाथ से हल्का दबाएं और गोलाकार लड्डू बनाएं।
- लड्डुओं को अलग थाली में रखें।
- लड्डुओं के ऊपर किसमिस रख कर सजाएं।
- व्यंजन को आवश्यकता अनुसार नाश्ते में या मुख्य भोजन में परोसें।
टिप्स:
- यह रेसिपी में दूध का उपयोग हुआ है। यह व्यंजन बिना दूध का भी बनाया जा सकता है।
- शक्कर को पीसकर उपयोग करने से परिणाम अच्छा होगा।
- सुगंध की वृद्धि के लिए गुलाब जल, केवड़ा जल भी मिलाया जा सकता है।