सात्विक सूजी का हलवा रेसिपी | Suji ka halwa Recipe in Hindi

सूजी का हलवा

सात्विक सूजी का हलवा रेसिपी आसानी से घर में बनाएं यह स्वादिष्ट मीठा व्यंजन ।

यह व्यंजन व्रत के लिए, नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए सारे सामग्रियाँ हरदम घर में उपलब्ध रहती है। 

व्रत, त्योहार एवं नाश्ते के लिए या फिर घर में बनी ताज़ी मिठाई के तौर में यह एक उपयुक्त व्यंजन है।

इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। इसे तैयार करने के लिए अधिक समय भी नहीं लगता है।

निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineभारतीय
भोजन चुनावमिष्ठान्न शाकाहारी
व्यंजन नाम सूजी हलवा
सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजन:हाँ
सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins  
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins 
कुल समय20 Mins
अंश भाग / पोरशन4 व्यक्ति के लिए 

सूजी का हलवा रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

सूजी80  gm
शक्कर (पिसी हुई शक्कर)8 teaspoon /आवश्यकता अनुसार
दूध125 ml / आवश्यकता अनुसार
इलाइची1 इलाइची
किसमिस2 tablespoon
टूटी फ्रूटी 1 tablespoon
देसी घी (गलाया हुआ)3 tablespoon

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

Suji ka halwa Recipe Step 1
  • मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन रखें।
  • सूजी फ्राइंग पैन में डालकर कुछ देर चलाते रहें।
  • अब दो चम्मच घी डालकर मिला दें।
  • हल्का भूरा होने तक चलाते रहें।
Suji ka halwa Recipe Step 2
  • फ्राइंग पैन में दूध डालें।
  • करछुल से चलाकर अच्छी तरह मिलाते रहें। घना करें।
  • इलाइची को तोड़कर डालकर मिला दें।
  • शक्कर डालकर मिला दें। आंच धीमी रखें।
Suji ka halwa Recipe Step 3
  • अब एक चम्मच घी मिला दें।
  • टूटी फ्रूटी डालकर मिला दें।
  • सूजी को लड्डू करने के लिए मध्यम सख्त रखें। 
  • आंच को बंद करें। फ्राइंग पैन को हटा दें।
  • सूजी को ठंडा होने दें।
Suji ka halwa Recipe Step 4
  • हथेली में घी लगाएं।
  • सूजी का छोटा छोटा लोई काट लें। हथेली के केंद्र में रखकर हाथ से हल्का दबाएं और गोलाकार लड्डू बनाएं।
  • लड्डुओं को अलग थाली में रखें।
  • लड्डुओं के ऊपर किसमिस रख कर सजाएं।
  • व्यंजन को आवश्यकता अनुसार नाश्ते में या मुख्य भोजन में परोसें।

टिप्स:

  • यह रेसिपी में दूध का उपयोग हुआ है। यह व्यंजन बिना दूध का भी बनाया जा सकता है।
  • शक्कर को पीसकर उपयोग करने से परिणाम अच्छा होगा।
  • सुगंध की वृद्धि के लिए गुलाब जल, केवड़ा जल भी मिलाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top