
सूजी के अप्पे रेसिपी: आसानी से झटपट घर में बनाएं सूजी के स्वादिष्ट अप्पे।
यह दक्षिणी व्यंजन हर प्रान्त में प्रचलित एवं लोकप्रिय है। यह व्यंजन नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को देख कर ऐसा लगता होगा कि इसे तैयार करना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को बहुत ही सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। घर के नाश्ते में, अल्पाहार या फिर मुख्य भोजन के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। इसे तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | दक्षिण भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | अप्पे |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 20 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 3 व्यक्ति के लिए |
सूजी के अप्पे रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सूजी | 170 gm |
दही | 6 tablespoon |
गाजर (कसी हुई) | 2 tablespoon |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 1 tablespoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
शक्कर (वैकल्पिक) | ½ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
खाने का सोडा | ¼ teaspoon |
सिरका | 2 tablespoon |
पानी | 100 ml / आवश्यकता अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल (साँचा तवे पर लगाने के लिए) | 1 tablespoon |
तड़का-मसाला के लिए सामग्री | |
सरसों | ½ teaspoon |
जीरा | ½ teaspoon |
करी पत्ता | 15 पत्तें |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
हल्दी (वैकल्पिक) | एक चुटकी |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरे बर्तन में सूजी डालें।
- दही को सूजी में डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- पानी डालकर मिला दें।
- सूजी, दही और पानी को अच्छी तरह मिलाकर घना घोल तैयार करें।

- मिश्रण को 10 मिनट तक अलग रख दें। बर्तन को ऊपर से ढक दें।
- सांचे वाले तवे पर तेल लगा दें।
- सांचे वाले तवे को धीमी आंच पर आधे मिनट तक गर्म होने दें।
- अब एक डब्बू में तेल गरम करें। सरसों, जीरा को चटकने दें। करी पत्ता डाल दें। तड़का मसाला तैयार हुआ।

- तड़का मसाला को मिश्रण में डालें।
- मिश्रण में तड़का मसाला को अच्छी तरह हिला कर मिला दें।
- अब मिश्रण में स्वादानुसार नमक, शक्कर (वैकल्पिक), सिरका डालकर मिला दें।
- मिश्रण में कटी हुई सब्ज़ियों को डालकर अच्छी तरह मिला दें।

- बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण में मिला दें।
- घोल को कुछ देर तक हिलाते रहे, मिश्रण गाढ़ा होने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार है।
- फिर चम्मच से समान मात्रा में मिश्रण को सब सांचे में डालें।(चित्र संख्या 15 को देखें)
- तवे के ऊपर ढक्कन लगा दें। मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक के लिए सुवर्ण भूरा होने तक पकने दें। धीमी आंच रखें।

- अब ढक्कन खोलकर देखेंगे कि सारे मिश्रण पकने लगे हैं और फूलकर गोल गेंद बनने लगे हैं। ऊपर की परत जमकर संख्त होने लगी है। तब सबके ऊपर तेल लगा देना है ( चित्र संख्या 17 को देखें)।
- अब सब गोल को पूरी तरह से पकाने के लिए धीरे धीरे दूसरी ओर पलट दें (चित्र संख्या 18 देखें)।
- तवे पर फिर से ढक्कन लगा दें और 3 से 4 मिनट तक पकने दें। आंच बिल्कुल धीमी रखें।
- सारे गोल सुवर्ण भूरा हो जाय और फूल जाय तब समझना चाहिए कि व्यंजन पक कर तैयार है। आंच को बंद करें ( चित्र संख्या 20 देखें)।

- व्यंजन में एक टूथपिक को अंदर डालकर परख लें। टूथपिक पर कुछ न चिपके तो समझना चाहिए व्यंजन पूरी तरह पक गया है।
- तवा ठंडा होने पर व्यंजन को निकाल कर अलग बर्तन में रखें। इस तरह बाकी मिश्रण को पका लें।
- व्यंजन तैयार है। नाश्ता, अल्पाहार या मुख्य भोजन में सांभर, चटनी इत्यादि के संग परोसें।
टिप्स:
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए सांचे वाले तवे का उपयोग हुआ है। यह तवा बाजार में उपलब्ध है।
- जैन भोजन हेतु प्याज़, लहसुन या कंदमूल सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
- सामग्रियों का परिमाण आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। स्वाद को संतुलित रखें।
- अच्छे परिणाम के लिए खट्टा दही उपयोग करें।
- अच्छे परिणाम के लिए धीमी आंच का ही उपयोग करें।
- अच्छे परिणाम के लिए मिश्रण में सोडा को बिल्कुल अंतिम चरण में मिलाएं।
- सिरका का उपयोग वैकल्पिक है परंतु उपयोग करने से व्यंजन का परिणाम अच्छा होता है।
- बच्चों के स्कूल टिफ़िन में देने के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।