नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट सूजी के अप्पे, जिसे खाते ही सब खुश हो जाएंगे | Suji ke Appe Recipe in Hindi

सूजी के अप्पे

सूजी के अप्पे रेसिपी: आसानी से झटपट घर में बनाएं सूजी के स्वादिष्ट अप्पे।

यह दक्षिणी व्यंजन हर प्रान्त में प्रचलित एवं लोकप्रिय है। यह व्यंजन नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को देख कर ऐसा लगता होगा कि इसे तैयार करना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को बहुत ही सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। घर के नाश्ते में, अल्पाहार या फिर मुख्य भोजन के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है। 

इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। इसे तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineदक्षिण भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी
व्यंजन नामअप्पे
सात्विक आहारहाँ
सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins
कुल समय 20 Mins
अंश भाग / पोरशन 3 व्यक्ति के लिए

सूजी के अप्पे रेसिपी के लिए सामग्री |  Ingredients

सूजी  170 gm
दही  6 tablespoon
गाजर (कसी हुई)2 tablespoon
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)1 tablespoon
टमाटर (बारीक कटा हुआ)1 tablespoon
शक्कर (वैकल्पिक)½  teaspoon
नमक स्वादानुसार
खाने का सोडा ¼ teaspoon
सिरका2 tablespoon
पानी  100 ml / आवश्यकता अनुसार
सनफ्लॉवर तेल (साँचा तवे पर लगाने के लिए)1 tablespoon
तड़का-मसाला के लिए सामग्री
सरसों½ teaspoon
जीरा ½ teaspoon
करी पत्ता 15 पत्तें 
सनफ्लॉवर तेल 2 tablespoon
हल्दी (वैकल्पिक)एक चुटकी

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

Suji ke Appe Recipe Step 1
  • एक गहरे बर्तन में सूजी डालें।
  • दही को सूजी में डालकर अच्छी तरह मिला दें।
  • पानी डालकर मिला दें।
  • सूजी, दही और पानी को अच्छी तरह मिलाकर घना घोल तैयार करें।
Suji ke Appe Recipe Step 2
  • मिश्रण को 10 मिनट तक अलग रख दें। बर्तन को ऊपर से ढक दें।
  • सांचे वाले तवे पर तेल लगा दें।
  • सांचे वाले तवे को धीमी आंच पर आधे मिनट तक गर्म होने दें।
  • अब एक डब्बू में तेल गरम करें। सरसों, जीरा को चटकने दें। करी पत्ता डाल दें। तड़का मसाला तैयार हुआ।
Suji ke Appe Recipe Step 3
  • तड़का मसाला को मिश्रण में डालें।
  • मिश्रण में तड़का मसाला को अच्छी तरह हिला कर मिला दें।
  • अब मिश्रण में स्वादानुसार नमक, शक्कर (वैकल्पिक), सिरका डालकर मिला दें।
  • मिश्रण में कटी हुई सब्ज़ियों को डालकर अच्छी तरह मिला दें।
Suji ke Appe Recipe Step 4
  • बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण में मिला दें।
  • घोल को कुछ देर तक हिलाते रहे, मिश्रण गाढ़ा होने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार है। 
  • फिर चम्मच से समान मात्रा में मिश्रण को सब सांचे में डालें।(चित्र संख्या 15 को देखें)
  • तवे के ऊपर ढक्कन लगा दें। मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक के लिए सुवर्ण भूरा होने तक पकने दें। धीमी आंच रखें।
Suji ke Appe Recipe Step 5
  • अब ढक्कन खोलकर देखेंगे कि सारे मिश्रण पकने लगे हैं और फूलकर गोल गेंद बनने लगे हैं। ऊपर की परत जमकर संख्त होने लगी है। तब सबके ऊपर तेल लगा देना है ( चित्र संख्या 17 को देखें)।
  • अब सब गोल को पूरी तरह से पकाने के लिए धीरे धीरे दूसरी ओर पलट दें (चित्र संख्या 18 देखें)।
  • तवे पर फिर से ढक्कन लगा दें और 3 से 4 मिनट तक पकने दें। आंच बिल्कुल धीमी रखें।
  • सारे गोल सुवर्ण भूरा हो जाय और फूल जाय तब समझना चाहिए कि व्यंजन पक कर तैयार है। आंच को बंद करें ( चित्र संख्या 20 देखें)।
Suji ke Appe Recipe Step 6
  • व्यंजन में एक टूथपिक को अंदर डालकर परख लें। टूथपिक पर कुछ न चिपके तो समझना चाहिए व्यंजन पूरी तरह पक गया है।
  • तवा ठंडा होने पर व्यंजन को निकाल कर अलग बर्तन में रखें। इस तरह बाकी मिश्रण को पका लें।
  • व्यंजन तैयार है। नाश्ता, अल्पाहार या मुख्य भोजन में सांभर, चटनी इत्यादि के संग परोसें।

टिप्स:

  • यह व्यंजन को तैयार करने के लिए सांचे वाले तवे का उपयोग हुआ है। यह तवा बाजार में उपलब्ध है।
  • जैन भोजन हेतु प्याज़, लहसुन या कंदमूल सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
  • सामग्रियों का परिमाण आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। स्वाद को संतुलित रखें।
  • अच्छे परिणाम के लिए खट्टा दही उपयोग करें।
  • अच्छे परिणाम के लिए धीमी आंच का ही उपयोग करें।
  • अच्छे परिणाम के लिए मिश्रण में सोडा को बिल्कुल अंतिम चरण में मिलाएं।
  • सिरका का उपयोग वैकल्पिक है परंतु उपयोग करने से व्यंजन का परिणाम अच्छा होता है।
  • बच्चों के स्कूल टिफ़िन में देने के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top