
सात्विक सूरन की सब्ज़ी रेसिपी को देख कर तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन। इस व्यंजन को जिमीकंद की सब्ज़ी भी कही जाती है। यह व्यंजन भारत के पूर्व अंचल और दक्षिण के अंचल में अत्यधिक लोकप्रिय है। वहाँ इस व्यंजन को बड़े ही चाव के साथ सेवन किया जाता है।
इस व्यंजन को तैयार करना भी बहुत सरल है। इसे कई प्रकार की विधि से बनाया जा सकता है। सूरन को काटकर पानी में उबाल लेना है। आलू काटकर तल लेना है। अलग रख देना है। मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, शक्कर को पानी के साथ मिलाकर घोल तैयार कर लेना है।
फ्राइंग पैन में तेल गरम कर तेजपत्ता और पांच फोरन को भून लेना है। कटे हुए टमाटर को मिलाकर भून लेना है। गीला मसाला को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लेना है। पानी डालकर रसा तैयार कर लेना है। इमली पानी मिला देने है।
आलू और सूरन को रसा में डाल देना है। कुछ देर भाँप में पकाना है। हींग मिलाकर कुछ देर पकाना है। स्वाद को संतुलित करना है। सजावट के लिए धनिया पत्ता छिड़क कर चावल या रोटी, पराठा के साथ परोसना है।
यहाँ पर यह व्यंजन को पकाने के लिए सरल सात्विक विधि बताई गई है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine | बेंगली / पूर्व भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोज |
व्यंजन | सूरन की सब्ज़ी |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन (जैन भोजन में जड़ वाली सब्ज़ी का सेवन निषेध है) | नहीं |
सामग्री तैयार करने का समय | 15 min |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Min |
अंश : | 4 जन के लिए |
सामग्री |Ingredients
सूरन (चौकन कटा हुआ) | 400 gm |
आलू (चौकन कटा हुआ) | 150 gm / 2 आलू |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 60 gm/ 1 टमाटर |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
धनिया पाउडर | 3 tablespoon |
जीरा पाउडर | 2 tablespoon |
लाल मिर्ची पाउडर | ½ teaspoon |
कश्मीरी मिर्च पाउडर | 1 teaspoon |
पांच फोरन | ½ teaspoon |
हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ) | 2 हरी मिर्च |
इमली (इमली पानी के लिए) | 10 gm |
तेज पत्ता | 2 पत्ता |
हींग | ½ teaspoon |
निम्बू | 1 टुकड़ा |
शक्कर | 1 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
सरसों तेल / घी | 5 tablespoon |
सजावट के लिए | |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 टीस्पून |
इमली को 4 टैब्लेस्पून पानी में 10 मिनट तक भिगो दें। अलग रखें।
विधि:

- सूरन के छिलके को निकाल कर चौकन कर काट लें।
- प्रेशर कुकर में आवश्यकता अनुसार पानी डालें। एक निम्बू का टुकड़ा और 1 टीस्पून नमक डालें।
- सूरन टुकड़ों को कुकर में डालें और 1 विस्सल आने तक पका लें। आँच को बंद करें। कुकर के भाँप में 10 मिनट तक रहने दें। (कुकर के अभाव से यह प्रक्रिया फ्राइंग पैन या अन्य बर्तन में भी की जा सकती है)।
- कुकर का पानी ठंडा होने पर सूरन को निकाल लें।
- छलनी से पानी को छान दें। सूरन टुकड़ो को एक कटोरी में रखें।

- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, शक्कर, नमक एक गहरे कटोरी में डालें।
- एक कप पानी डालें। मसालों को घोल लें।
- अलग रखें।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन को रखें। 2 टैब्लेस्पून तेल गर्म करें।
- कटे हुए आलू के टुकड़ों को पीला भूरा होने तक तलें। अलग रखें।

- फ्राइंग पैन में 3 टैब्लेस्पून तेल डालें। तेजपत्ता और पांच फोरन डालकर कुछ देर भूनें।
- फ्राइंग पैन में कटे हुए टमाटर डालें। कुछ देर तक भुने।
- टमाटर मुलायम होने पर गीला मसाला मिश्रण को फ्राइंग पैन में डालें।
- मिश्रण को करछुल से कुछ देर चला दें और उबलने दें।
- अब मिश्रण में 3 कप (600 ml) या आवश्यकता अनुसार पानी डालें।

- इमली मिश्रण को फ्राइंग पैन में डालें।
- कुछ देर तक करछुल से चलाकर मिश्रण को मिला दें।
- अब फ्राइंग पैन में सूरन और आलू को डालें।
- करछुल से चला कर सब्ज़ियों को मिला दें।।
- कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। भाँप में 5 मिनट तक पकने दें। आँच को धीमी रखें।

- अब फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें। सब्ज़ी को परख लें।
- रसा के स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- आवश्यकता अनुसार ग्रेवी को पतला या गाढ़ा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।
- सब्ज़ी में हींग को डालकर मिला दें।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। 5 मिनट तक पकने दें।
- आँच को बंद करें।
- सब्ज़ी के ऊपर कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- सब्ज़ी तैयार है।
- गरमा गर्म व्यंजन चावल, रोटी, पराठा संग परोसें।
टिप्स:
- आवश्यकता पड़ने कुकर की विस्सल 1 से अधिक भी लग सकती है।
- सूरन उबालते वक्त पानी में एक निम्बू टुकड़ा या थोड़ी इमली डाल दें। निम्बू या इमली सूरन की खराश को रोकती है।
- सूरन पूरी तरह नरम होने तक उबालें।
- सूरन को काटते समय हाथ में किचन ग्लव्स पहने।
- उम्दा प्रजाति के सूरन का उपयोग करने से, उसे काटते वक्त या सेवन करने के बाद खुजली या खराश का अनुभव नहीं होता है।
- खाली हाथ से सूरन काटते वक्त हथेली पर सरसों तेल लगाएं। हाथ में खुजली होने पर नींबू का रस लगाएं और हाथ को तुरंत धो लें।
- सूरन को पकाते वक्त निम्बू रस या इमली का उपयोग करना आवश्यक है।
- पसंद अनुसार इस व्यंजन में प्याज, लहसुन, अदरक का उपयोग किया जा सकता है।
- सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन व्यंजनों में कोई भी जड़ वाली सब्ज़ी का उपयोग वर्जित है।
- चर्म रोग से पीड़ित व्यक्ति सूरन का सेवन न करें।