टमाटर केचप रेसिपी |Tomato Ketchup Recipe | टोमैटो केचप रेसिपी|

भोजन सामग्रियों में टोमेटो केचप रेसिपी (Tomato Ketchup) का जनप्रियता विश्वस्तर में प्राप्त हैं। टमाटर केचप रेसिपी की उपयोग खाना बनाते वक्त मिलाने से लेकर सैंडविच, फ़्रेंच फ्राई, पकौड़े इत्यादि के साथ भी परोसा जाता है।

इस व्यंजन को तैयार करने की विधि कई प्रकार का है। हमने इस रेसीपी में बिल्कुल आसान तरीका बताया है, जिससे बाज़ार जैसी टोमेटो केचप बन सकें वह भी बहुत कम समय में और घर में उपलब्ध मिलने वाले सामग्री से।

निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;

व्यंजन शैली/ Cuisine भारतीय /इंडियन
भोजन चुनावकेचप/ चटनी -शाकाहारी
जैन व्यंजन:  नहीं
सामग्री तैयारी करने का समय10  Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins
अंश भाग/पोरशनआवश्यकता अनुसार

सामग्री 

टमाटर (लाल पके हुए) 200 gm 
प्याज़       100 gm
लहसुन  4 pcs
चना दाल    30 gm
उडद दाल सफेद30 gm
हल्दी पाउडर  ½ spoon
जीरा पाउडर  10 gm
धनिया पाउडर 10 gm
कश्मीरी मिर्च 2-4 pcs
दालचीनी   2 stick
तेज़ पत्ता    2 leaves
गुड़ 30 gm/ स्वाद अनुसार
लाल मिर्च सुखी(बीज निकला हुआ) 1-2pcs
हरि मिर्च (बीज निकला हुआ- वैकल्पिक)1 pcs
निम्बू रस/ इमली रस10/20 ml (स्वाद अनुसार)
विनेगर 10/20 ml (स्वाद अनुसार)
नमक(वैकल्पिक) स्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर तेल 1 spoon/ 5-7 ml
कॉर्न फ्लौर  1-2 spoon
पानी  100 ml/ परिमाण अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

recipe step 1
  • फ्राइंग पैन पे एक चम्मच तेल गरम करके उड़द दाल, चना दाल को दो से तीन मिनट तक हल्का भूरा कर भून लें।
  • भुने हुए दाल में  तेज पत्ता, दालचीनी,प्याज़, लाल मिर्च, कश्मीरी मिर्च, 6 करी पत्ता, लहसुन हरा मिर्च को दो से तीन मिनट तक मध्यम आंच पे भून लें। 
recipe Step 2
  • टमाटर को मिला दें और नरम होने तक भूनते रहें।
  • जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक(वैकल्पिक) मिला दें। मसाला मिश्रण को चलाते रहें।
  • टमाटर गल जाने पर 100 ml या आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर कुछ देर उबलने दें। 
  • मसाला मिश्रण गाड़ा हो जाय तब निम्बू रस/ इमली पानी/ विनेगर मिला दें। नमकीन-खट्टा- स्वाद परख लें।
  • गैस बंध करें। मिश्रण को ठंडा होने दें।
Recipe Step 3
  • मिश्रण ठंडा होने पर मिक्सी में बिल्कुल महीन कर पीस लें।
  • मिक्सी जार से चटनी मिश्रण को निकालकर एक अलग बर्तन में 100ml/या ज़रूरत अनुसार पानी मिलाकर मिश्रण को छान लें।
  • मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन पे मिश्रण घोल को गरम करें।
  • अब गुड़ मिलाकर मिश्रण को उबलने दें।
टमाटर केचप रेसिपी
टमाटर केचप रेसिपी
  • ठंडे पानी से कॉर्नफ्लोर को घोल कर मिश्रण पे मिला दें।
  • मिश्रण को धीमी आँच पे कुछ देर हल्का उबाल लें।
  • मिश्रण का गाढ़ापनऔर स्वाद परख लें। केचप का स्वाद खट्टा-मीठा हल्का तीखा चटपटा होता है, तो यह परख लें। आवश्यकता अनुसार विनेगर, गुड़ आदि मिलाकर स्वाद को संतुलित करें।आँच से फ्राइंग पैन को हटा दें।
  • केचप तैयार है। हवा रहित डिब्बी में भरकर फ्रिज में रखें। 
  • नूडल्स, भजिया आदि के साथ परोसें।

टिप्स 

  • केचप लाल रंग और महीन मुलायम बनाया जाता है।
  • स्वाद खट्टा-मीठा-हल्का तीखा होता है।
  • इस विधि में गुड़ का इस्तेमाल हुआ है। इच्छानुसार चीनी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 
  • चटनी को फ्रिज में रखने से महीने भर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
  • चटपटा खटास स्वाद के लिए निम्बू या इमली के साथ विनेगर भी इस्तेमाल करें। विनेगर लंबी समय तक स्टोरेज के लिए सहायक होता है।
  • बर्तन या डिब्बे से केचप निकालते वक़्त हमेशा चम्मच का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Scroll to Top