
सिरका प्याज़ रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
यह व्यंजन साधरणतः होटल या रेस्टोरेंट में हमे मिलता हैं। यह व्यंजन प्रधानतः उत्तर भारत भोजन व्यंजनों के साथ सह भोजन के तौर पर परोसा जाता है। यह व्यंजन का स्वाद एवं खुशबू भोजन करने की रुचि को बढ़ा देता है।
यह व्यंजन को घर पर बड़ी सरलता से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;
व्यंजन विधि / Cuisine | उत्तर भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी सह-भोजन / अचार |
व्यंजन नाम | सिरका प्याज़ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Min |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Min |
कुल समय | 15 min |
अंश भाग / पोरशन | आवश्यकता अनुसार परोसें |
सिरका प्याज़ रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
छोटा प्याज़ | 500 gm |
चुकंदर (बारीक लम्बा कटा हुआ) | 2 tablespoon |
अदरक (बारीक लम्बा कटा हुआ) | 1 tablespoon |
हरी मिर्च (वैकल्पिक) | 6 मिर्च |
सिरका / एप्पल साइडर | 160 ml |
पानी | 800 ml |
नमक | स्वाद अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- छोटे प्याज़ से छिलके निकाल कर अलग कर दें।
- प्याज़ के उपर चाकू से चीरा मार दें।

- प्याज़ को एक गहरे कटोरी में रखें। पानी डालकर धो लें।
- प्याज़ को छलनी में रखें। पानी को झड़ जाने दें। अलग रखें।
- एक गहरे कटोरी में सिरका डालें।

- सिरका में पानी डालकर मिला दें।
- कटोरी में कटा हुआ चुकंदर डालें।
- कटा हुआ अदरक डालें।
- स्वादानुसार नमक डालें।

- सिरका पानी को चम्मच से चलाकर मिला दें।
- कटोरी में हरी मिर्च डालें।
- कटोरी में प्याज डालें।
- चम्मच से चलाकर सिरका पानी में प्याज़ को डुबों दें।
- यह व्यंजन तैयार है। बोतल में भरकर रखें। आवश्यकता अनुसार सह भोजन की तरह सेवन करें।

टिप्स:
- यह व्यंजन को तैयार करने के प्रधान सामग्रियों को पसंद अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। स्वाद के संतुलन को समझ कर निर्णय करें।
- यह व्यंजन को तैयार करने के बाद कम से कम दो घंटे तक साधारण तापमात्रा में रहने दें, उसके बाद इसका सेवन करें।
- यह व्यंजन को अचार की तरह सेवन किया जा सकता है। पुराना होने पर प्याज़, हरी मिर्च अधिक स्वादिष्ट लगती है।
- यह व्यंजन में साधारण सिरका या एप्पल साइडर मिलाया जा सकता है। एप्पल साइडर के इस्तेमाल से स्वाद एवं पौष्टिक तत्त्व में वृद्धि होगी।
- प्रधानतः यह व्यंजन का स्वाद खट्टा-नमकीन होता है। पसंद अनुसार शक्कर मिलाकर थोड़ा मीठा भी किया जा सकता है।
- इस व्यंजन को कोई भी मनपसंद व्यंजन के साथ सह व्यंजन के तौर पर सेवन किया जा सकता है।
- यह व्यंजन को हवा रहित डिब्बी में भरकर रखने पर अनेक दिन तक ठीक रहता है। आवश्यकता अनुसार उपयोग करें।