सिरका प्याज़ रेसिपी | Vinegar onion Recipe in Hindi

Vinegar onion Recipe Final Step

सिरका प्याज़ रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।

यह व्यंजन साधरणतः होटल या रेस्टोरेंट में हमे मिलता हैं। यह व्यंजन प्रधानतः उत्तर भारत भोजन व्यंजनों के साथ सह भोजन के तौर पर परोसा जाता है। यह व्यंजन का स्वाद एवं खुशबू भोजन करने की रुचि को बढ़ा देता है। 

यह व्यंजन को घर पर बड़ी सरलता से तैयार किया जा सकता है।

यह व्यंजन को तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;

व्यंजन विधि / Cuisineउत्तर भारतीय / भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी सह-भोजन / अचार
व्यंजन नामसिरका प्याज़
सामग्री तैयारी करने का समय5 Min
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम10 Min
कुल समय15 min
अंश भाग / पोरशनआवश्यकता अनुसार परोसें

सिरका प्याज़ रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

छोटा प्याज़500 gm
चुकंदर (बारीक लम्बा कटा हुआ) 2 tablespoon
अदरक (बारीक लम्बा कटा हुआ)1 tablespoon
हरी मिर्च (वैकल्पिक)6 मिर्च
सिरका / एप्पल साइडर160 ml   
पानी 800 ml 
नमक  स्वाद अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Vinegar onion Recipe Step 1
  • छोटे प्याज़ से छिलके निकाल कर अलग कर दें।
  • प्याज़ के उपर चाकू से चीरा मार दें।
Vinegar onion Recipe Step 2
  • प्याज़ को एक गहरे कटोरी में रखें। पानी डालकर धो लें।
  • प्याज़ को छलनी में रखें। पानी को झड़ जाने दें। अलग रखें।
  • एक गहरे कटोरी में सिरका डालें।
Vinegar onion Recipe Step 3
  • सिरका में पानी डालकर मिला दें।
  • कटोरी में कटा हुआ चुकंदर डालें।
  • कटा हुआ अदरक डालें।
  • स्वादानुसार नमक डालें।
Vinegar onion Recipe Step 4
  • सिरका पानी को चम्मच से चलाकर मिला दें।
  • कटोरी में हरी मिर्च डालें।
  • कटोरी में प्याज डालें।
  • चम्मच से चलाकर सिरका पानी में प्याज़ को डुबों दें।
  • यह व्यंजन तैयार है। बोतल में भरकर रखें। आवश्यकता अनुसार सह भोजन की तरह सेवन करें।
Vinegar onion Recipe Step 5

टिप्स:

  • यह व्यंजन को तैयार करने के प्रधान सामग्रियों को पसंद अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। स्वाद के संतुलन को समझ कर निर्णय करें।
  • यह व्यंजन को तैयार करने के बाद कम से कम दो घंटे तक साधारण तापमात्रा में रहने दें, उसके बाद इसका सेवन करें।
  • यह व्यंजन को अचार की तरह सेवन किया जा सकता है। पुराना होने पर प्याज़, हरी मिर्च अधिक स्वादिष्ट लगती है।
  • यह व्यंजन में साधारण सिरका या एप्पल साइडर मिलाया जा सकता है। एप्पल साइडर के इस्तेमाल से स्वाद एवं पौष्टिक तत्त्व में वृद्धि होगी।
  • प्रधानतः यह व्यंजन का स्वाद खट्टा-नमकीन होता है। पसंद अनुसार शक्कर मिलाकर थोड़ा मीठा भी किया जा सकता है।
  • इस व्यंजन को कोई भी मनपसंद व्यंजन के साथ सह व्यंजन के तौर पर सेवन किया जा सकता है।
  • यह व्यंजन को हवा रहित डिब्बी में भरकर रखने पर अनेक दिन तक ठीक रहता है। आवश्यकता अनुसार उपयोग करें।
Scroll to Top