
ब्रेड कटलेट रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
अल्पाहार श्रेणी में यह व्यंजन को बहुत अधिक लोकप्रियता प्राप्त है। हर कोई यह व्यंजन का सेवन चाय नास्ते के साथ करना पसंद करता है।
यहाँ पर सात्विक रेसिपी बताई गई है जो बिना प्याज़ लहसुन की है। यह रेसिपी को अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम | ब्रेड कटलेट |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 25 mins |
अंश / पोर्शन | 2 लोगों के लिए |
Table of Content
ब्रेड कटलेट रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
ब्रेड स्लाइसेस | 6 Slices |
आलू मसाला के लिए सामग्री | |
आलू (उबले हुए) | 300 gm / 4 मध्यम आलू |
ऑरेगैनो | ½ teaspoon |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
हल्दी पाउडर | ⅓ teaspoon |
जीरा पाउडर | 1 teaspoon |
धनिया पाउडर | ½ teaspoon |
चाट मसाला | ½ teaspoon |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
बेसन के घोल लिए सामग्री | |
बेसन | 60 gm |
हल्दी पाउडर | 1 चुटकी |
अजवाइन | 2 चुटकी |
खाने का सोडा | 1 चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
कोटिंग के लिए | |
ब्रेड क्रम्बस | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए | |
सनफ्लावर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- आलू को उबालकर पका लें। ठंडा होने पर छिलका निकाल कर अलग कर दें।
- एक गहरी कटोरी में आलू को कद्दूकस कर लें।
- ऑरेगैनो, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला कटा हुआ धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।

- आलू मसाले को कटोरी में अलग रखें।
रोल कटलेट
- ब्रेड स्लाइस पर दो से चार बार बेलन को घुमा दें।
- अब आलू का मसाला का एक छोटा लड्डू ब्रेड स्लाइस पर रखें। आलू मसाला को फैलाकर लंबा कर दें।

- ब्रेड स्लाइस के दूसरे किनारे पर उँगली से थोड़ा पानी लगा दें।
- अब ब्रेड स्लाइस को गोल घुमाकर मोड़ें।
- हथेली से हल्का दबाते हर गोल रोल बना लें। अलग रखें।

ट्रायंगल कटलेट
- एक ब्रेड स्लाइस पर आलू मसाला रख कर चार किनारों तक फैला दें।
- अब एक दूसरा ब्रेड स्लाइस मसाला वाला स्लाइस पर रखें।
- हथेली से दोनों ब्रेड स्लाइसेस को दबा दें।
- स्लाइस के भूरा किनारों को काट कर अलग कर दें।

- मसाला भरे हुए स्लाइस को त्रिकोण आकार में काट लें।
- कच्चे कटलेटों को अलग रखें।
बेसन का घोल
- बेसन में एक चिमटी सोडा, स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें। पानी मिलाकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें।
- अजवाइन को हाथ में थोड़ा रगड़ कर बेसन में डालकर मिला दें।

- अब रोल कटलेट को बेसन के घोल में डुबोकर निकालें फिर ब्रेड क्रम्बस पर लपेटे लें।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- कच्चे कटलेट को गर्म तेल में धीरे से डालें। सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- व्यंजन तल जाने पर कढ़ाई से निकालें। टिश्यू पेपर पर रखें।

- मसाला भरे हुए कच्चे त्रिकोण स्लाइसेस पर बेसन का घोल लगा दें।
- अब स्लाइसेस पर ब्रेड क्रम्बस लगा दें।
- गरम तेल में कच्चे व्यंजन को डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें।

- व्यंजन तल जाने पर कढ़ाई से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें।
- व्यंजन से अतिरिक्त तेल को निकल जाने दें।
- इस तरह सब तल कर तैयार कर लें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- पसंद अनुसार चाट मसाला छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें हरी चटनी, सेज़वान चटनी, केचप के साथ।
टिप्सः
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- लंबे रोल आकार के कटलेट के लिए एक स्लाइस का उपयोग होगा (चित्र संख्या 17 को देखें)। त्रिकोण आकार का कटलेट के लिए दो स्लाइस ब्रेड को सैंडविच की तरह बनाकर दो कोण के बीच से काट कर आधा कर देना है (चित्र संख्या 17 को देखें)।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें।
- यह रेसिपी में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं हुआ है। प्याज़, लहसुन को आवश्यकता अनुसार मिलाया जा सकता है।
- सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- बेसन के अभाव में मैदा का कोटिंग भी उपयोग किया जा सकता है। यह भी परिणाम अच्छा देता है।