
पोहा कटलेट रेसिपी देख कर तैयार करे यह व्यंजन।
अल्पाहार श्रेणी में यह व्यंजन पौष्टिक एवं स्वादिष्ट है। हमारे घर में यह व्यंजन को हमेशा तैयार किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े सदस्य को यह व्यंजन बहुत पसंद आता हैं। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक वक्त भी नहीं लगता है। बच्चों के टिफ़िन के लिए या फिर चाय नाश्ते के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।
व्रत अथवा कोई भी धार्मिक भोजन के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने साथ पौष्टिक भी है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम | पोहा कटलेट |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 20 mins |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
पोहा कटलेट रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
कटलेट के लिए सामग्री | |
पोहा | 100 gm |
आलू (उबले हुए) (कद्दूकश किया हुआ) | 80 gm / 1 मध्यम आलू |
खाने का सोडा (वैकल्पिक) | 1 चुटकी |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
हल्दी पाउडर | ⅓ teaspoon |
जीरा पाउडर | ½ teaspoon |
धनिया पाउडर | ½ teaspoon |
साबुत जीरा | ½ teaspoon |
करी पत्ता (बारीक कटी हुई) | 6 पत्ते |
नमक | स्वादानुसार |
लेप एवं कोटिंग के लिए सामग्री | |
मैदा | 4 teaspoon |
कॉर्नफ्लोर | 1 teaspoon |
खाने का सोडा | 1 चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
पानी (मैदा को घोलने के लिये) | आवश्यकता अनुसार |
ब्रेड क्रम्बस (कटलेट के ऊपर की परत पर लगाने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए | |
सनफ्लावर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- पोहा को छलनी में रखें। बहता पानी डालकर पोहा को धो लें। पानी को पूरी तरह से झड़ जाने दें।
- एक गहरी कटोरी में पोहा को डालें। कद्दूकस किया हुआ आलू को डालकर कर मिला दें।

- अब साबुत जीरा, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, करी पत्ता, डालकर मिला दें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- सामग्री एवं मसालों को अच्छी तरह मिलाएं। यह मिश्रण सख्त एवं चिपकने वाला बनाना है।
- एक छोटा लड्डू बनाकर परख लें। लड्डू ठीक से न बनने पर आवश्यकता अनुसार थोड़ा अतिरिक्त आलू मिला दें।
- अब मिश्रण को छोटे छोटे लोई में बांट लें।
- एक एक लोई को हथेली में डालकर गोल लड्डू बनाएं।

- अब लड्डू को हल्के से दबाकर चपटा कर पेड़ा जैसा आकार दें (चित्र संख्या 9 को देखें)। अलग रखें।
लेप की विधि
- एक कटोरी में मैदा, कॉर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा चिपचिपा घोल बनाएं।
- अब मिश्रण पेड़ा पर घोल का लेप लगा दें।

ब्रेडक्रम्बस कोटिंग लगाने की विधि
- लेप लगाए हुए पेड़े पर ब्रेडक्रम्बस लगाएं। इस तरह सब तैयार कर लें।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम होने पर कच्चे व्यंजन को सुनहरा भूरा होने तक तलें।

- तल जाने पर व्यंजन को कढ़ाई से निकालते वक्त अतिरिक्त बहते तेल को झड़ जाने दें।
- तले हुए व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सब तल लें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- पसंद अनुसार चाट मसाला छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें चाय नाश्ते में हरी चटनी, केचप या नारियल चटनी के साथ।