बचे हुए ब्रेड से बेकरी जैसा क्रिस्पी ब्रेड क्रम्बस बनाइये | Bread Crumbs Recipe in Hindi

ब्रेड क्रम्बस रेसिपी से अब घर बैठे बनाया जा सकता है बेकरी जैसा कुरकुरे ब्रेड क्रम्बस। 

अब ब्रेड क्रम्बस के लिए बाजार जाने की ज़रूरत नहीं। ओवन की भी ज़रूरत नहीं।

तवे पे ही बन सकती है कुरकुरे ब्रेड क्रम्बस। कुछ बचे हुए ब्रेड स्लाइसेस को लेना है। फिर एक से दो घंटे तक ब्रेड स्लाइसेस को खुला रखना है। ब्रेड स्लाइसेस सूखने पर कड़क होतें है जो टोस्ट बनने में सहायक है। सुखी हुई ब्रेड स्लाइसेस को धीमी आंच पर तवे पे टोस्ट करनी है। टोस्ट ब्रेड स्लाइसेस को मिक्सी में पीस लेना है। कुरकुरे ब्रेड क्रम्बस तैयार है।

इस रेसिपी में ब्रेड क्रम्बस को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली /Cuisineबेकरी / कॉन्टिनेंटल
भोजन चुनावशाकाहारी 
व्यंजन नामब्रेड क्रम्बस 
जैन व्यंजनहाँ
सामग्री तैयारी करने का समय15 Mins  
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम5 Mins

सामग्री | Ingredients

वाइट ब्रेड स्लाइस 12 स्लाइस

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Bread Crumbs Recipe Step 1
  • व्हाइट ब्रेड के बारह स्लाइस लें।
  • एक थाली में 1 से 2 घंटे तक खुला रखें।
  • आँच पे तवा गर्म करें। आँच धीमी रखें।
  • ब्रेड स्लाइसेस को दोनों तरफ़ से पलट कर भूरा रंग आने तक सेंक लें।
  • ब्रेड स्लाइसेस के परत को परख लें। कड़क होने पर ब्रेड स्लाइसेस को तवा से निकाल लें। एक अलग थाली में रखें। ठंडी होने दें।
  • ब्रेड स्लाइसेस के चारों तरफ से भूरा किनारों को काट कर अलग कर लें।
  • अब ब्रेड स्लाइसेस को तोड़कर मिक्सी में डालें।
Bread Crumbs Recipe Step 2
  • ब्रेड स्लाइसेस को दरदरा कर पीस लें।
  • ब्रेड क्रम्बस को मिक्सी से निकाल कर हवा रहीत डिब्बे में रखें।
  • आवश्यकता अनुसार ब्रेड क्रम्बस को कटलेट (Cutlet), क्रोकेट (croquett) तैयार करने के लिए उपयोग करें।

टिप्स:

  •  ब्रेड स्लाइसेस को तवे पे टोस्ट करने से पहले स्लाइसेस को एक थाली में खुला रखें। 
  • ब्रेड स्लाइसेस जितने सूखे होंगे, टोस्ट का परिणाम अच्छे होंगे। ब्रेड क्रम्बस कुरकुरे बनेंगे।
  • ब्रेड क्रम्बस को हवा रहित डिब्बे में रखने से महीनों ठीक रहते हैं।
  • जब ब्रेड क्रम्बस नर्म हो जाए तब गर्म तवे पे सेंक लें। ब्रेड क्रम्बस कुरकुरे हो जाएंगे।
  • ब्राउन ब्रेड से भी ब्रेड क्रम्बस बनाया जा सकता है। कोई भी व्यंजन पकने के बाद रंग गाढ़ा भूरा परिणाम आएगा।
Scroll to Top