लौकी हमारे देश में दुद्धी या घीया के नाम से भी जाना जाता है। लौकी (bottle gourd)लंबा और गोल, दो प्रकार के होते हैं। यह हमारे देश में बेहद आसानी से कहीं भी मिल जाता है। लौकी देखने में जितना मन मोहक है उतना ही खाने में भी स्वादिष्ट होता है। स्वस्थ के लिए लौकी के फायदे भी बहुत है।
- व्यंजन विधि: भारतीय
- भोजन चुनाव : शाकाहारी
- जैन व्यंजन: नहीं
- (जैन व्यंजन में अदरक,लहसुन,प्याज़ नहीं होता है। जैन खाना में इन तीनों का प्रयोग न करें)
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 मिनट |
पकाने का समय | 40 मिनट |
अंश भाग / पोरशन | 4 लोगों के लिए |
कोफ्ता के लिए सामग्री
लौकी | 250 ग्राम |
बेसन | 2 -3 टेबल स्पून |
चावल पाउडर | 1 टेबल स्पून |
जीरा पौडर | 1 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
लाल मिर्ची पाउडर | आधी छोटी चम्मच |
नमक | स्वादअनुसार |
रसा या ग्रेवी के सामग्री
प्याज़ | 150 ग्राम |
टोमेटो | 50 ग्राम |
अदरक लहसुन पेस्ट | 1 बड़ी चम्मच |
फ्रेश क्रीम / या गरम दूध | 100 मिली |
हरी मिर्ची (बीज निकाला हुआ) | 4 पीस |
जीरा पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटी पाउडर |
लाल मिर्ची पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
गुलाब जल/या केवड़ा जल | 1 छोटी चम्मच |
सजावट (गार्निश ) के लिए
काजू | 8 -10 टुकड़े |
किसमिस | 8 – 10 टुकड़े |
रेड चेरी टुकड़े | 1 चम्मच |
कोफ्ता के बॉल बनाने की प्रणाली
१ . लौकी /दुद्धी को छिलका सहित ग्रेटर में कद्दूकश (घिस) कर लें।

लौकी का स्वाद परख लें,अगर कड़वी हो तो दूसरी कोई मीठी लौकी लें।
२. कद्दूकश किया हुआ लौकी में 1 चम्मच नमक मिलाकर आधा घंटे तक पानी निकालने के लिए छोड़ दें। लौकी /दुद्धी को हाथ के मुट्ठी में रख कर अच्छी तरह दबा के पानी निकाल लें। लौकी के पानी को अलग एक पात्र में रख दें जिसे रसा / ग्रेवी बनाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

३. लौकी में बेसन, चावल का आटा, मसाला मिला कर छोटे-छोटे बॉल बना लें।


४. कढ़ाई में तेल मध्यम आंच पर गरम करें और मंचूरियन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें|

५. तली हुई लौकी बॉल को प्लेट पे एक टिश्यू पेपर के ऊपर अत्याधिक तेल निकालने के लिए रखें।
रसा या ग्रेवी में कोफ्ता पकाने की प्रणाली
१. प्याज़ और टमाटर को उबालकर मिक्सी में स्मूथ पेस्ट बना लें।
२. कड़ाई में तेल गर्म करें। तेजपत्ता लॉग एक छोटी इलायची दाल-चीनी मिलाकर थोड़ा गर्म कर लें। अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दें और थोड़ी देर के लिए उसे भुन लें। प्याज़ और टमाटर का पेस्ट उसमें मिला दें। कुछ देर तक मिश्रण को चलाते रहें। हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर मिला दें।

३. जब मिश्रण से तेल निकलने लगे तो समझना चाहिए कि मिश्रण पक चुका है।

४. मिश्रण में फ्रेश क्रीम या दूध मिला दें। एक कप गरम पानी मिला दें, मिश्रण को चलाते रहें। स्वाद अनुसार नमक मिला दें। ग्रेवी को गाड़ा कर लें।

५. कोफ्ता बॉल्स को मिश्रण में धीरे- धीरे मिला लें। हरी मिर्ची डाल दें। कड़ाई को एक ढक्कन से ढक दें और भाँप में पकने दें। गैस के फ्लेम्को कम कर लें। 2 से 3 मिनट के बाद ढक्कन खोलें और मिश्रण में गुलाब जल या केवरा जल मिला दें ।

५. लौकी कोफ़्ता करी को एक कटोरी में डाल लीजिये। काजू , किसमिस, चेरी से गार्निश करें।

स्वादिष्ट सुगन्धित कोफ्ता करी तैयार है। रोटी, पराठा या चावल के साथ गरम -गरम परोसें और परिवार के साथ ख़ुशियाँ मनाइये।
टिप्स :
१ लौकी / दुद्धी के छिलके स्वादिष्ट होते हैं , इसे हमेशा इस्तेमाल में लाएं।
२ लौकी के छिलके को अगर निकालें तो उसे बारीक़ पतला काटिये फिर तेल में फ्राई करें और रोटी, चावल के साथ परोंसें।
३ जैन कोफ्ता करी के लिए प्याज़, लहसुन, अदरक के जगह पे काजू और चारमगज़ को उबाल कर पेस्ट बना लीजिये। फिर पेस्ट में सारे मसाले मिला कर ग्रेवी बना लें। कोफ्ता बॉल को ग्रेवी में मिला दें। जैन कोफ्ता करी तैयार।
Submit your review | |