
गाजर इडली रेसिपी देख कर बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह व्यंजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और सबको पसंद भी आएगा। यह व्यंजन तैयार करना भी बिल्कुल सरल है। इसे पकाने में ज़्यादा वक़्त भी नहीं लगता।
कच्चे घोल में गाजर पेस्ट मिला दें। फिर साँचे में कच्चा घोल को डाल दें। कुकर की भाँप में पका लें।
गाजर का रंग, खुशबू और स्वाद से भरपूर यह व्यंजन निश्चय ही सबको पसंद आयगा।
यह व्यंजन तेल के बिना तैयार होने के कारण स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।
केवल एक इडली के सेवन से तुरंत मिल सकता है दाल, चावल, गाजर के सम्पूर्ण पौष्टिक गुण एक साथ।
इस व्यंजन को तैयार करने के लिए चावल और दाल से बनाया हुआ कच्चा घोल या बैटर की आवश्यकता होती है। यह आजकल बाजार में भी उपलब्ध है। पर अब कच्चा घोल के लिए भी बाजार जाने की ज़रूरत नहीं, बल्कि अब खुद ही घर में बनाएं। बैटर रेसिपी को देख कर घोल तैयार करना बहुत सरल है। बैटर रेसिपी के लिए लिंक पे क्लिक करें।
यहाँ इस रेसिपी में बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है। रेसिपी को अनुसरण कर के घर में ही आसानी से बनाई जा सकती है स्वादिष्ट पौष्टिक गाजर इडली।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine: | दक्षिण भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव : | शाकाहारी |
व्यंजन नाम/ व्यंजन | गाजर इडली |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन | नहीं (जड़ वाली सब्ज़ी का सेवन वर्जित है) |
सामग्री तैयार करने का समय: | 10 mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 30 mins (एक खेप में इडली को पकने में 10 से 12 मिनट लगता है) |
सामग्री |Ingredients
इडली बैटर / कच्चा घोल | 500 gm |
गाजर (मुलायम पेस्ट) | 3 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
पानी (कुकर में डालने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
निम्बू छिलका (कुकर में डालने के लिए) | 1 छिलका |
विधि:

- तैयार किया हुआ बैटर / कच्चा घोल को एक गहरे बर्तन में रखें।
- एक गाजर लें। ऊपर की परत को छील दें।
- गाजर को छोटे आकार में काट लें।
- गाजर के टुकड़ों को मिक्सी जार में मुलायम कर पीस लें।
- दाल चावल के कच्चे घोल में गाजर पेस्ट को मिला दें।
- बर्तन को एक तरफ रखें।

- कुकर में पानी डालें। एक निम्बू का छिलका डाल दें।
- अधिक आँच रखें। कुकर के पानी को उबलने दें।
- कटोरियों में तेल लगा दें।
- कच्चे घोल को कटोरी में समान मात्रा में डाल दें।

- अब सारी कटोरियों को कुकर में रख दें।
- कुकर के ढक्कन में तेल लगा दें।
- अब ढक्कन को बंध कर दें।
- आँच को पूर्ण बढ़ा दें।
- 10 से 12 मिनट तक भांप में पकने दें।
- आँच बंध करें।
- कटोरियों को कुकर से बाहर निकालें।
- ठंडा होने दें।
- कटोरियों से इडलियों को निकाल लें।
- अब इडलियों को एक गहरे बर्तन में रख कर ढक दें।
- भोजन के वक्त चटनी, सांभर के संग परोसें।
टिप्स:
- घोल ठीक से फरमेंट होने पर इडली स्पॉन्ज, छिद्रपूर्ण होगी।
- गाजर के कारण इडली की रंग पीला होगा।
- अतिरिक्त गाजर पेस्ट कच्चे घोल में मिलाने पर इडली का परिणाम ज़रा गिला होगा। पर भाँप से निकालकर ठंडी करने पर थोड़ा जम जायगा।
- अधिक देर तक घोल को कुकर में न उबालें। इससे इडली सख्त हो सकती है।
- कच्चे घोल में किण्वन (फर्मेंटेशन) की कमी होने पर रेगुलर एनो का प्रयोग करें। 1 kg घोल में 5 gm (एक सैचेट) उपयोग करें। व्यंजन का परिणाम मुलायाम होगा।
- एनो मिलाया हुआ कच्चे घोल को तुरंत पकने के लिए कुकर में रखें।
- प्रेशर कुकर में भी यह व्यंजन बनाया जा सकता है। कुकर की सिटी को न लगाएं।
- कुकर में निम्बू का छिलका डालने से कुकर के अंदर में काला दाग नहीं होता।
- गाजर के उज्वल रंग बनाएं रखने के लिए कच्चे गाजर पेस्ट में एक चुटकी खाने का सोडा मिलाएं (वैकल्पिक)।
- यह व्यंजन को नाश्ता या फिर कोई भी मुख्य भोजन में परोसा जा सकता है।
- इडली को खुली हवा में न रखें। कड़क हो सकती है।
- डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के लिए यह व्यंजन सर्वोत्तम है।