
क्रीम दु बारी सूप व्यंजन फ्रेंच भोजन पाक शैली के अंतर्भुक्त हैं। भारत देश में यह सूप कॉलिफ़्लोवेर सूप के नाम से भी जाना जाता है। फ्रेंच भोजन व्यंजनों में ‘दु बारी’ नाम होने पर समझना चाहिए कि उस व्यंजन को फूलगोभी के संग पकाया गया है।
यह सूप तैयार करने की विधि में फूलगोभी को मक्खन में भून कर फिर मुलायम कर पीस लिया जाता है। फिर इसे चीज़, मसाले, इत्यादि के संग उबाल कर मुलायम मखमली सूप बनाया जाता है। चीज़ का उपयोग होना अनिवार्य है।
इस रेसिपी में क्रीम दु बारी सूप को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | फ्रेंच / Continental |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | क्रीम दु बारी सूप / फूलगोभी का सूप |
सात्विक आहार: | हाँ |
जैन व्यंजन: | नहीं |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15Mins |
अंश / पोर्शन | 6 लोगों के लिए |
सामग्री |Ingredients
फूल गोभी | 400 gm / 1 मध्यम आकार |
आलू | 150 gm |
मक्खन | 2 tablespoon |
क्रीम / दूध | 20 से 30 ml |
चीज़ (कसी हुई) | 1 tablespoon |
ऑरेगैनो | 1 teaspoon |
कुटी हुई काली मिर्च | ½ teaspoon |
तेज पत्ता | 1 पत्ता |
दालचीनी | 1 टुकड़ा |
नमक | स्वादानुसार |
पानी | 800 ml /आवश्यकता अनुसार |
धनिया पत्ता डंडी (बारीक कटी हुई) | 1 tablespoon |
धनिया पत्ता ( बारीक कटा हुआ ) | 1 teaspoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- फूलगोभी के फूलों का छोटे छोटे टुकड़े करें।
- फूल गोभी की हरी डंडी का उपयोग न करें।
- नमक पानी मिलाकर फूलगोभी को धो लें।
- आलू को धो लें। छिलका निकाल लें।
- आलू को छोटे टुकड़े कर काट लें।
- मध्यम आँच पे एक गहरे फ्राइंग पैन रखें।
- फ्राइंग पैन गर्म होने पर पैन में मक्खन डालें।
- मक्खन गर्म होने पर फ्राइंग पैन पे तेजपत्ता और दालचीनी डालें। कुछ देर भूनें।
- फूलगोभी, आलू को फ्राइंग पैन में डालें। फूलगोभी आलू को कुछ देर भूनें।
- जब मक्खन आलू और फूलगोभी में चला जाए तब आँच को बंध करें।
- आलू, फूलगोभी ठंडा होने पर मिक्सी जार में रखें। तेजपत्ता और दालचीनी को फ्राइंग पैन में रहने दें।

- फूलगोभी, आलू को मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।
- फ्राइंग पैन पे 6 सूप कप जितना या 6 गिलास पानी डालें। पानी को गर्म होने दे।
- पिसा हुआ फूलगोभी और आलू मिश्रण को गर्म पानी में धीरे धीरे डालकर मिलाएं।
- मिश्रण जब उबाल जाए तब काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो, चीज़, क्रीम या दूध डालें।
- करछुल से मिश्रण को मिला दें। आँच को धीमी रखें।
- अब मिश्रण में कटी हुई धनिया पत्ता डंडी डालें।
- मिश्रण में स्वादानुसार नमक डालें।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। मिश्रण को भांप में 3 मिनट तक पकने दें। आँच धीमी रखें।

- अब फ्राइंग पैन से ढक्कन हटा दें।
- सूप मिश्रण के स्वाद को परखें। स्वाद संतुलित करें।
- सूप तैयार है। आँच को बंध करें।
- अब सूप में 1 tablespoon मक्खन मिलाएं।
- तेजपत्ता, दालचीनी को सूप से निकाल कर अलग कर दें।
- क्रीम दु बारी सूप बॉल में डालें। काटा हुआ धनिया पत्ता छिड़के।
- गर्म सूप ब्रेड स्टिकस, ब्रेड टोस्ट के संग परोसें।
टिप्स:
- यह सूप बिना आलू के भी बनाया जा सकता है।
- क्रीम के अभाव से दूध का भी उपयोग हो सकता है।
- यह सूप बिल्कुल मुलायम, मखमली और मध्यम गाढ़ा होता है। आवश्यकता एवं स्वाद अनुसार चीज़ या मक्खन का उपयोग से स्वाद में इज़ाफ़ा होगा।
- छोटे बच्चे के लिए सूप में काली मिर्च न डालें।
- सामिष भोज करने वाले व्यक्ति इस सूप में मुर्गी या मटन का स्टॉक भी मिला सकतें हैं।