
इडली चिली रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
सभी के रसोई घर में इडली को सांभर और नारियल चटनी के साथ सेवन किया जाता है।
यहाँ यह रेसिपी के द्वारा इडली को चीनी शैली में तैयार करने की विधि बताई जा रही है।
(इडली तैयार करने की विधि को जानने के लिए लिए इडली रेसिपी को देखें)।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine : | विलयन शैली (फ्यूज़न) दक्षिण भारतीय– चाइनीज़ |
भोजन चुनाव : | शाकाहारी / अल्पाहार अथवा मुख्य भोजन |
व्यंजन नाम: | इडली चिली |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय : | 15 min |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
इडली चिली रेसिपी के लिए सब्ज़ी सामग्री | Ingredients
इडली | 6 इडली |
शिमला मिर्च (चौकोर कटी हुई) 50 gm | 50 gm / 1 शिमला मिर्च |
टमाटर (चौकोर कटा हुआ) | 70 gm / 1 टमाटर |
प्याज़(चौकोर कटा हुआ) | 50 gm / 1 pyaz |
लहसुन ( बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | ½ teaspoon |
हरा प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
हरी मिर्च (लंबी चिरी हुई) | 4 मिर्च |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
सोया सॉस | 1 tablespoon |
टोमॅटो केचप | 1 teaspoon |
ग्रीन चिली सॉस | 1 teaspoon |
काली मिर्च पाउडर | ½ teaspoon |
कॉर्नफ्लोर | 2 teaspoon + 2 teaspoon |
सनफ्लॉवर तेल | 3 +1 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- इडलियों को एक चौथाई कर काट लें (चित्र संख्या 2 को देखें)।
- एक छोटी कटोरी में कॉर्न फ्लोर डालें। 2 टीस्पून पानी डालकर तरल मिश्रण तैयार करें।
- कटी हुई इडली में कॉर्नफ्लोर की तरल घोल को डालें।

- घुले हुए कॉर्न फ्लोर को इडली में मिला दें। अलग रखें।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन को रखें। फ्राइंग पैन में 3 टेबल स्पून तेल डालें।
- तेल गरम होने पर फ्राइंग पैन में कटी हुई इडली को हल्की भूरी होने तक तलें। करछुल धीरे से चलाएं, इडली न टूट पाय।
- इडली की परत पर भूरा दाग आने पर आँच को बंद करें। फ्राइंग पैन से तली हुई इडली को निकाल कर अलग रखें।

- मध्यम आंच पर उसी फ्राइंग पैन को रखें। फ्राइंग पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालें।
- तेल गरम होने पर फ्राइंग पैन में कटे हुए अदरक, लहसुन डालकर 10 सेकंड तक भून लें।
- अब कटे हुए प्याज़, शिमला मिर्च, टमाटर को फ्राइंग पैन में डालें। करछुल से चलाकर सब्ज़ीयों को 20 सेकंड तक भूनें (सौते करें)।
- टोमेटो केचप डालें।

- सोया सॉस डालें।
- ग्रीन चिली सॉस डालें।
- करछुल से चलाकर सब्ज़ीयों को सॉस में मिला दें। आँच को धीमी रखें।
- कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।

- करछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें।
- अब फ्राइंग पैन में काली मिर्च पाउडर डालकर करछुल से चलाकर मिला दें।
- 2 टीस्पून कॉर्नफ्लोर थोड़ा पानी में घोलकर फ्राइंग पैन में मिला दें।
- फ्राइंग पैन में 1 कप (200 ml) पानी डाल दें।
- रछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें। उबलने दें।

- अब तली हुई इडली के टुकड़ों को फ्राइंग पैन में डाल दें। मिश्रण को उबलने दें। आवश्यकता अनुसार गाढ़ा होने दें।
- व्यंजन के स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार व्यंजन के स्वाद को संतुलित करें।
- रसा गाढ़ा होने पर कटे हुए धनिया पत्ता डाल दें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें।
टिप्सः
- सॉस का स्वाद उपलब्ध ब्रांड के अनुसार भिन्न भिन्न होता है। सब्ज़ी में मिलाते समय यह ध्यान रखें। आवश्यकता अनुसार परिमाण को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
- साधारण फ्राइंग पैन से नॉन स्टिक जैसा काम लेने के लिए फ्राइंग पैन को पहले गर्म होने दें। उसके बाद तेल डालकर फ्राइंग पैन पर फैला दें। हल्का धुआं आने तक तेल को गर्म करें। आँच को धीमी कर दें। धुआं कम होने पर सब्ज़ी या कोई भी वस्तु तलें।
- कॉर्न फ्लौर को साधारण पानी में घोले।
- कॉर्न फ्लौर को गर्म पानी में न घोले। सूखा कॉर्न फ्लौर को सब्ज़ी में न डालें।
- सॉस में नमक रहता है। अलग से नमक मिलाने से पहले सॉस के स्वाद को अवश्य परख लें।