
इडली रेसिपी को देख कर सरलता से बनाएं नर्म मुलायम, स्पॉन्ज जैसी इडली। दक्षिण भारत के समग्र व्यंजनों के अनुपात में इडली एक अधिक प्रचलित व्यंजन है।
इस व्यंजन को पकाने के लिए पानी की भाँप का उपयोग किया जाता है। तेल की आवश्यकता बिल्कुल नहीं पड़ती। सिर्फ चावल और दाल से तैयार किये हुए कच्चे घोल को कुकर में रख कर भाँप में पका देना है।
यह व्यंजन तेल रहीत पकने के कारण स्वास्थ के लिए अत्यंत लाभदायक है।
इस व्यंजन को तैयार करने के लिए कच्चा घोल या बैटर आजकल बाजार में भी उपलब्ध है। पर अब घोल के लिए भी बाजार जाने की ज़रूरत नहीं, बल्कि अब खुद ही घर में बनाएं। बैटर रेसिपी को देख कर घोल तैयार करना बहुत सरल है। बैटर रेसिपी के लिए लिंक पे क्लिक करें।
यहाँ इस रेसिपी में बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है। रेसिपी को अनुसरण कर के घर में ही आसानी से बनाई जा सकती है बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी इडली।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine | दक्षिण भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव : | शाकाहारी |
व्यंजन नाम/ व्यंजन | इडली |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन | हाँ |
सामग्री तैयार करने का समय | 10 mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम : | 30 Mins |
सामग्री |Ingredients
सामग्री | मात्रा |
इडली बैटर / घोल | 1 kg |
नमक | स्वादानुसार |
पानी (कुकर में डालने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- तैयार किया हुआ बैटर / घोल को एक गहरे बर्तन में रखें।
- कुकर में पानी डालें। एक निम्बू का छिलका डाल दें।
- अधिक आँच रखें। कुकर के पानी को उबलने दें।
- कटोरियों में तेल मल दें।
- घोल को कटोरी में समान मात्रा में डाल दें।

- अब सारे कटोरियों को कुकर में रख दें।
- कुकर के ढक्कन में तेल मल दें।
- अब ढक्कन बंध कर दें।
- आँच को पूर्ण बढ़ा दें।
- 10 से 12 मिनट तक भांप में पकने दें।

- आँच बंध करें।
- कटोरियों को कुकर से बाहर निकालें।
- ठंडा होने दें।
- कटोरियों से इडलियों को निकाल लें (चित्र संख्या-10 को देखें)।
- इडलियों को बर्तन में रख कर ढक दें।
- गरमा गर्म परोसें चटनी, सांभर के साथ।
टिप्स:
- घोल ठीक से फरमेंट होने पर इडली स्पॉन्ज, छिद्रपूर्ण होगी।
- अधिक देर तक घोल को कुकर में न उबालें। इससे इडली सख्त हो सकती है।
- घोल में किण्वन (फर्मेंटेशन) की कमी होने पर रेगुलर इनो का प्रयोग करें। 1 kg घोल में 5 gm इनो का उपयोग करें। व्यंजन का परिणाम मुलायाम होगा।
- प्रेशर कुकर में भी यह व्यंजन बनाया जा सकता है। कुकर की सिटी को न लगाएं।
- कुकर में निम्बू का छिलका डालने से कुकर के अंदर में काला दाग नहीं होता।
- यह व्यंजन को नाश्ता या फिर कोई भी मुख्य भोजन में परोसा जा सकता है।
- इडली को खुले हवा में न रखें।
- डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के लिए यह व्यंजन उत्तम है।
- बैटर तैयार करने के लिए रेसिपी को देखें।
- बैटर / घोल बाजार में भी उपलब्ध है।