
जीरा आलू रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक वक्त नहीं लगता है। यह तैयार करना भी बिल्कुल सरल है।
यह व्यंजन पौष्टिक होने के साथ सात्विक आहार भी है।
हर अनुष्ठान के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।
यह व्यंजन तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति को अनुसरण करें;
व्यंजन विधि / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 4 person |
जीरा आलू रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
आलू | 600 gm |
जीरा साबुत | 1 tablespoon |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
मक्खन | 2 teaspoon |
सनफ्लावर तेल | 2 tablespoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- आलू को धो लें। छिलका निकाल कर मध्यम चौकोर आकार में काट लें।

- आँच पर एक गहरे बर्तन में पानी गर्म करें।
- कटे हुए आलू को कटोरी में डालकर उबालें।
- आलू पक जाने पर आँच को बंद करें। आलू को जाली में रख कर पानी को निकल जाने दें। अलग रखें।
- मध्यम आँच पर फ्राइंग पैन को रखें। मक्खन और सनफ्लॉवर तेल डालकर गर्म करें।
- साबुत जीरा डालकर कुछ देर भूनें।

- अब पके हुए आलू को फ्राइंग पैन में डालें। करछुल से धीरे धीरे चलाकर मिला दें। आँच को धीमी रखें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- कटा हुआ धनिया पत्ता डाल दें। करछुल से चलाकर मिला दें।

टिप्सः
- पानी को पूरी तरह उबलने दें। उसके बाद ही आलू को पानी में डालें। यह करने से सब्ज़ी का परिणाम अच्छा होगा।
- यह व्यंजन को पसंद अनुसार घी से भी तैयार किया जा सकता है। स्वाद अधिक उत्कृष्ट होगा।
- आलू को उबालतें वक्त थोड़ा सख्त रखें, उसे गलने न दें। आलू अधिक पक जाने पर आगे सब्ज़ी तैयार करते वक्त दिक्कत होगी।
- उबले हुए आलू को जाली में रख कर पानी को पूरी तरह झड़ जाने दें।
- उबले हुए आलू ठंडा होने पर फ्रिज में कुछ देर रख दें। फ्रिज में रखे हुए आलू का उपयोग करने से यह व्यंजन का परिणाम अच्छा होगा।
- पसंद अनुसार हरि मिर्च, पुदिना के पत्ते भी मिलाई जा सकते हैं।