
सात्विक खीरा दही चावल रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
यह व्यंजन को बिल्कुल कम समय में सरलता से तैयार किया जा सकता है। ग्रीष्म के मौसम में यह व्यंजन के सेवन से शरीर को गर्मी, लू इत्यादि से होने वाली तकलीफों से आराम मिलता है। यह व्यंजन हमारे हजम क्रिया और पाचन शक्ति को मजबूती प्रदान करता है। शरीर में पानी की आवश्यकता को पूर्ति करने में भी सक्षम है।
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;
व्यंजन विधि/Cuisine | सात्विक शैली / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
सात्विक भोजन | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Min |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 5 Min |
कुल समय | 15 min |
अंश भाग / पोरशन | 2 व्यक्ति के लिए |
सात्विक खीरा दही चावल रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
पका हुआ चावल | 500 gm |
खीरा | 200 gm |
दही | 250 gm |
घी | 1 tablespoon |
सेंधा नमक / साधारण नमक | स्वाद अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- खीरा को धो कर छिलका निकाल कर कद्दूकस कर लें।
- एक गहरी कटोरी में दही डालें।
- कटोरी में खीरा डालें।

- खीर और दही को मिला दें।
- घी डालें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- अब पके हुए चावल (भात) को कटोरी में डालें।

- भात, दही, खीरा को मुलायम कर मिला दें।
- व्यंजन तैयार है।
- यह व्यंजन को साधारण तापमात्रा या थोड़ा ठंडा कर परोसें।
टिप्स:
- घर पर बचे हुए भात से यह व्यंजन बनाया जा सकता है।
- बासमती चावल या फिर साधारण चावल, ब्राउन राइस का भी इस्तेमाल हो सकता है।
- चावल को थोड़ा नरम कर पकाएं।
- यह व्यंजन में तड़का लगाने की आवश्यकता नहीं है। यह व्यंजन के सेवन से शरीर को शीतलता प्राप्त होगी।
- इस व्यंजन का स्वाद पसंद अनुसार नमकीन या मीठा किया जा सकता है।