
कच्चे आम पुदीने की चटनी रेसिपी देख कर बनाएं यह स्वादिष्ट चटपटा व्यंजन।
यह व्यंजन चटपटा होने के साथ सेहत के लिए पूर्णतः लाभकारी भी है। गर्मी के मौसम में यह चटनी का सेवन करने से शरीर को शीतलता प्राप्त होती है। यह व्यंजन के सेवन से पाचन क्रिया एवं हजम क्रिया को मजबूती मिलती है तथा भोजन रुचिकर हो जाता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / चटनी |
व्यंजन नाम | कच्चे आम पुदीने की चटनी |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय | 15 mins |
अंश / पोर्शन | 6 व्यक्ति के लिए |
कच्चे आम पुदीने की चटनी रेसिपी के लिए सब्ज़ी सामग्री | Ingredients
पुदिना पत्ता ( डंडी रहित) | 50 gm |
धनिया पत्ता | 20 gm |
कच्चा आम (कैरी) | 150 gm |
हरी मिर्च (वैकल्पिक) | 2 मिर्च |
शक्कर | 50gm / 3 tablespoo |
काला नमक | 2 चुटकी / स्वादानुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- पुदिना पत्तों को डंडी से अलग कर लें।
- धनिया पत्तों को पतली डंडी सहित रखें।
- पत्तों को जाली में रख कर पानी से धो लें।
- मिर्ची को चीरकर बीज को निकाल दें।
- आम के छिलके को छील कर अलग कर दें। काटकर छोटे टुकड़े कर दें।
- मिक्सर चटनी जार में पुदिना पत्त्ता, धनिया पत्ता, हरि मिर्च, कटे हुए आम को डालकर पीस लें।
- अब मिक्सर जार में शक्कर, काला नमक डालें।

- मिक्सर में मिश्रण को मुलायम कर पीस लें ।
- अब स्वाद को परख लें। स्वाद खट्टा, मीठा चटपटा होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर स्वाद को संतुलित करें।
- चटनी तैयार है। फ्रिज में या ठंडी जगह में रखें।
- ठंडा ठंडा परोसें मनपसंद व्यंजनों के साथ।
टिप्सः
- यह चटनी में उपयोग होने वाली शक्कर का सटीक परिमाण कच्चे आम के खट्टेपन पर निर्भर करता है। इसका ध्यान रखें।
- यह चटनी को ठंडे पानी में घोलकर सरबत भी तैयार किया जा सकता है।
- यह चटनी को फ्रिज में दो दिन तक रखा जा सकता है।
- चटनी को तैयार करने के बाद रंग गाढ़ा होने लगता है परंतु इससे स्वाद में कोई अंतर नही पड़ता।