निम्बू एक गोल मुलायम हरा या पीले रंग वाला सुगंधित, रसदार और तीव्र अम्ल स्वाद वाला फल होता है। उपलब्ध सभी फलों में और सब्ज़ीयों में निम्बू सबसे अधिक खपत वाला इकलौता फल है। प्रधानतः यह उष्णदेशीय भूमि में अधिक पाया जाता हैं।
निम्बू विश्व के कौन से प्रदेश में पहले उगाया गया इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता पर वर्तमान समय तक यह मानना है कि यह फल संभवत भारत देश से पूरे विश्व को प्राप्त हुआ।

आइए अब जानते है नींबु से जुड़ी कुछ खास बातें,
- नींबू को संस्कृत में निम्बूक कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम है सिट्रस लीमन।
- नींबू के १०० ग्राम रस में 29 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त हो सकती है।
- इसमें सारे मुख्य विटामिन और खनिज मौजूद है। विटामिन सी सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है।
- वातापी या संतरे के अनुपात में निम्बू में दोगुनी मात्रा में साइट्रिक एसिड मौजूद है।
- नींबू के सेवन से लिवर के स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। पीलिया की बीमारी में इसके सेवन से लिवर स्वस्थ हो जाता है।
- यह पाचन क्रिया का संतुलन बनाए रखता है। पेट में जमे हुए वसा को कम करने में सहायक है।
- इसके सेवन से अजीर्णता के रोग से मुक्ति मिलती है।
- नींबू पानी पीने से गर्मी के मौसम में बार बार प्यास लगने की तकलीफ को दूर किया जा सकता है। लू की थपेड़ो से बचाता है। शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
- इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति के लिए इसके सेवन करना लाभकारी है।
- सर्दी खांसी से पीड़ित व्यक्ति को राहत के लिए नींबू में काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक लगाकर उसके रस का सेवन करना चाहिए।
- इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी उपलब्ध है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में बीमारी प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है।
- भूख न लगने के कारण से पीड़ित व्यक्ति को इसका नियमित सेवन करने से लाभ मिल सकता है।
- अपच से पेट दर्द में इसके सेवन से तकलीफ कम हो जाती है।
- इसके छिलका और रस को सिर के बालों में लगाने से रूसी से मुक्ति मिलती है। बालों में चमक आती हैं। शरीर पर लगाने से पर त्वचा उज्ज्वल होता है।
- इसके सेवन से मुंह और पसीने की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।
- पनीर तैयार करने के लिए गर्म दूध में नींबू के रस को मिलाया जाता है।
by Samaresh
घर में बनाएं स्वादिस्ट
निम्बू पुदीना शरबत