
पोहा रेसिपी देख कर बनाएं यह व्यंजन।
यह व्यंजन महाराष्ट्र प्रदेश की प्रचलित खाद्य है। नाश्ते में यह व्यंजन को बहुत पसंद किया जाता है। इसे कम समय में झटपट तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | महाराष्ट्रीयन / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / नाश्ता |
व्यंजन नाम: | पोहा |
सात्विक | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय | 20 mins |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
पोहा रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
पोहा (मोटे पोहा) | 200 gm |
मूंगफली | 2 tablespoon |
गाजर (बारीक कटी हुई) | 1 गाजर |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 1 शिमला मिर्च |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 40 gm / 2 tablespoon |
हरि मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
करी पत्ता | 10 पत्तें |
निम्बू का रस | आधा निम्बू |
साबुत सरसों | 1 चुटकी |
हल्दी | ⅓ teaspoon |
लाल मिर्च पाउडर | ¼ teaspoon |
जीरा पाउडर | ¼ teaspoon |
धनिया पाउडर | ¼ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
घी | 3 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- सब्ज़ीयों को काटकर तैयार रखें।
- पोहा को छलनी में छान लें।
- ऊपर से दो कप पानी डालकर पोहा को धो लें। पानी को छलनी से झड़ जाने दें। अलग रखें।

- धीमी आंच पर पैन में एक टेबलस्पून घी डालकर गरम होने दें।
- अब मूंगफली को पैन में डालकर भूरा होने तक तलें।
- मूंगफली तल जाने पर अलग कटोरी में रखें।
- उसी पैन पर दो टेबलस्पून घी डालें।
- घी गर्म होने पर एक चुटकी सरसों डालकर चटकने दें।
- करी पत्ता डालें।

- कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर को पैन में डालकर कुछ देर भूनें।
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सवादनुसार नमक डालकर मिला दें।
- अब पैन में भिगोये हुए पोहा को डाल दें। करछुल से चलाकर अच्छी तरह मिला दें।

- मूंगफली,धनिया पत्ता, हरी मिर्च डालकर मिला दें।
- निम्बू का रस डालकर मिला दें।
- कुछ देर तक मिश्रण को चलाएं। आँच को धीमी रखें।
- स्वाद को परख लें। नमकीन और हल्का खट्टा होना चाहिए।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- ऊपर से कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- नाश्ते में गरमा गर्म परोसें।
टिप्सः
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए मोटे दाने वाले पोहे का चयन करें।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए मिर्च का उपयोग कम करें।
- पसंद अनुसार थोड़ा शक्कर भी मिलाया जा सकता है।
- यह व्यंजन में ताज़ा हरा मटर, पसंद अनुसार अन्य सब्ज़ियां, काजू, किसमिस, इत्यादि, मिलाई जा सकती है।
- घी से यह व्यंजन का स्वाद उत्तम होता है परंतु पसंद अनुसार अन्य तेल का भी उपयोग किया जा सकता है ।
- यह व्यंजन को जैन भोजन उपयुक्त तैयार करने के लिए मूंगफली एवं जड़ वाली सब्ज़ीयों का उपयोग न करें।