
पम्पकिन सूप रेसिपी देख कर तुरंत बनाएं फाइव स्टार होटल जैसा कॉन्टिनेंटल स्टाइल पम्पकिन सूप।
यह सूप तैयार करना बिल्कुल आसान हैं। पम्पकिन को पानी में उबालकर पीस लेना है। थोड़ा मक्खन और कॉन्टिनेंटल हर्ब्स मिलाकर पका लेना है, फिर हो गया पम्पकिन सूप तैयार।
घर पर बच्चों को या बड़ों को परोसिएं झटपट बनाकर स्वादिष्ट पम्पकिन सूप।
इस रेसिपी में पम्पकिन सूप को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | इंडियन / कॉन्टिनेंटल |
भोजन चुनाव | सूप / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | पम्पकिन सूप |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश / पोर्शन | 4 से 6 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
सूप के लिए: | |
पम्पकिन / कुम्हड़ा (नारंगी रंग) | 500 gm |
मक्खन | 2 tablespoon |
ऑरेगैनो | 1 teaspoon |
काली मिर्च पाउडर | ½ teaspoon |
दालचीनी | 1 टुकड़ा |
तेज पत्ता | 1 पत्ता |
पुदिना पत्ता | 10 पत्तें |
लेमन ग्रास पत्तें (कटे हुए) | 1 teaspoon |
निम्बू | आधा निम्बू का रस |
नमक | स्वादानुसार |
पानी | 800 ml / आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- कुम्हड़ा / पम्पकिन का छिलका निकाल दें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन के अंदर से बीज और नर्म परत को निकाल दें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन के छोटे टुकड़े करें।

- मध्यम आँच पे प्रेशर कुकर में 3 सिटी आने तक कुम्हड़ा / पम्पकिन को उबालें।
- आँच को बंध करें।
- प्रेशर कुकर ठंडा होने पर कुम्हड़ा / पम्पकिन टुकड़ो को निकालें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन टुकड़ों को मिक्सी में डालें। मुलायम कर पीस लें।

- मध्यम आंच पे फ्राइंग पैन में 1 टेबलस्पून मक्खन डालें। मक्खन को गर्म करें।
- फ्राइंग पैन में दालचीनी, तेजपत्ता डालकर 5 से 6 सेकंड भून लें।
- अब कुम्हड़ा मिश्रण / पम्पकिन को फ्राइंग पैन में डालें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन मिश्रण को करछुल से चलाकर कुछ देर तक भूनें।

- मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो, लेमन ग्रास पत्तें, 10 पुदिना पत्तें, 1 टैब्लेस्पून मक्खन डालें।
- मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें।
- 800 ml या आवश्यकता अनुसार गर्म पानी मिलाएं।
- अब आधा निम्बू का रस, स्वादानुसार नमक डालें। मिश्रण को करछुल से मिला दें।
- सूप मिश्रण को 5 मिनट तक उबलने दें।
- सूप मिश्रण के स्वाद को परखें।
- सूप का स्वाद हल्का खट्टा, थोड़ा नमकीन होता है। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- आँच को बंध करें।
- सूप को ठंडा होने दें। सूप मिश्रण को छलनी से छान लें।।

- सूप को एक कटोरी में रखें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन सूप तैयार है।
- सूप बाउल में पम्पकिन सूप को डालें। ऊपर से मक्खन डालकर कर, पुदिना पत्ता डालकर सजाएं।
- गर्म कुम्हड़ा / पम्पकिन सूप ब्राउन राइस, चावल या पराठा के संग परोसें।
टिप्स:
- प्याज़ लहसुन के उपयोग न होने से यह व्यंजन सात्विक आहार के लिए उपयुक्त है।
- पसंद अनुसार प्याज़, लहसुन, अदरक मिलाया जा सकता है।
- सूप को अधिक मुलायम करने के लिए क्रीम या दूध का उपयोग किया जा सकता है। स्वाद में अधिक वृद्धि होगा। (वैकल्पिक)
- कुम्हड़ा / पम्पकिन सूप तैयार करने के लिए पके हुए नारंगी कुम्हड़ा का चयन करें।
- सूप में खट्टा स्वाद की आवश्यकता होने पर निम्बू के रस का इस्तेमाल करें। विनिगर / शिरका का भी उपयोग किया जा सकता है।
- मक्खन में नमक होता हैं। सूप में नमक मिलाते वक्त स्वाद का ध्यान रखें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन सूप का गठन मध्यम तरल मध्यम गाढ़ा होता है।
- छोटे बच्चे के सेवन के लिए सूप में काली मिर्च न डालें।
- कुम्हड़ा / पम्पकिन सूप के संग चावल, रोटी, पराठे भी सेवन किया जा सकता है।
