
सूजी का उपमा रेसिपी देख कर बनाएं यह व्यंजन।
घर में उपलब्ध सामग्रियों से बिल्कुल कम समय में यह व्यंजन को बनाकर तैयार किया जाता है।
इस व्यंजन को अधिक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक करने के लिए पसंद अनुसार इसमे कोई भी सब्ज़ी या सूखा हुआ फल, बादाम मिलाया जा सकता है। सुबह का नाश्ता या फिर विद्यालय जाते बच्चों के भोजन के डब्बे में देने लिए यह एक उपयुक्त व्यंजन है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / नाश्ता |
व्यंजन नाम | सूजी उपमा |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 25 mins |
अंश / पोर्शन | 4 लोगों के लिए |
सूजी का उपमा रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सूजी | 150 gm |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 60 gm / 1 छोटा प्याज़ |
हरि मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
गाजर (बारीक कटी हुई) | 1 गाजर |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 1 शिमला मिर्च |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
करी पत्ता | 12 पत्तें |
साबुत सरसों | 1 चुटकी |
साबुत जीरा | 1 चुटकी |
दूध | 150 ml |
पानी | 300 ml / आवश्यकता अनुसार |
नमक | स्वादानुसार |
घी | 4 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- सूजी को छलनी से छान लें।
- धीमी आंच पर फ्राइंग में सूजी को डालकर कुछ देर भूनें।
- अब घी डालें।

- सूजी में घी को ठीक से मिलाएं।
- सूजी को फ्राइंग पैन से निकाल कर एक अलग बर्तन में रखें।
- उसी फ्राइंग पैन में 2 टेबलस्पून घी डालें।
- घी गर्म होने पर साबुत जीरा और सरसों डालकर चटकने दें।

- कटा हुआ प्याज़, करी पत्ता को फ्राइंग में डालकर कुछ देर भूनें।
- कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च को फ्राइंग पैन में डालकर कुछ देर भूनें।
- अब फ्राइंग पैन में सूजी को डालकर मिला दें।

- सूजी में दूध डालकर मिला दें।
- पानी डालें और मिला दें।
- एक टेबल स्पून घी डालकर मिला दें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।

- आधा नींबू का रस डालें।
- सूजी मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। कुछ देर तक मिश्रण को चला दें। आँच को धीमी रखें।
- सूजी मिश्रण थोड़ा गिला रहना चाहिए।
- स्वाद को परख लें। नमकीन और हल्का खट्टा होना चाहिए।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- ऊपर से कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- नाश्ते में गरमा गर्म परोसें।
टिप्सः
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए मिर्च का उपयोग कम करें।
- यह व्यंजन में ताज़ा हरा मटर, पसंद अनुसार अन्य सब्ज़ियां, काजू, किसमिस, मूंगफली इत्यादि, मिलाई जा सकती है।
- यह व्यंजन में भुनी हुई उड़द दाल, चना दाल या मूंग दाल भी मिलाई जा सकती है।
- घी से यह व्यंजन का स्वाद उत्तम होता है परंतु पसंद अनुसार अन्य तेल का भी उपयोग किया जा सकता है (गंध रहित तेल का उपयोग करें)।