गांव का आलू चोखा रेसिपी | Desi aloo chokha recipe in Hindi

 आलू चोखा चित्र 1

देसी आलू चोखा रेसिपी देख कर तुरंत तैयार करें यह लोकप्रिय प्रचलित स्वादिष्ट व्यंजन। 

आलू से बनाया हुआ यह व्यंजन को देश भर में एक प्रमुख स्थान प्राप्त है। जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिये यह व्यंजन प्रिय खाद्य है। 

हम जब कॉलेज में पढ़ाई करते थे तब, मेस में हम सब दोस्त आलू चोखा बनाते थे। यह व्यंजन कम समय में तैयार हो जाता है साथ में पकाना भी आसान है। इस व्यंजन को रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है। 

पकाते समय तेल का इस्तेमाल बिल्कुल कम होता है। इस व्यंजन को कोई भी मुख्य भोजन के वक्त सेवन किया जा सकता है।

यह व्यंजन को कोई भी तैयार कर सकता है। जो पहली बार भोजन पका रहे हैं वे इस व्यंजन को पकाने से शुरुआत करें। 

निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineउत्तर भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी / मुख्य भोजन
व्यंजन नाम:आलू चोखा
सात्विक आहारहाँ ( प्याज़ का उपयोग न करें)
जैन व्यंजन:(जड़ वाली सब्ज़ी का सेवन वर्जित है)नहीं (आलू जड़ वाली सब्ज़ी है)
सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
अंश / पोर्शन    4 लोगों के लिए

सब्ज़ी सामग्री | Ingredients

आलू  400 gm
टमाटर (बारीक काटा हुआ)60 gm / 1 टमाटर
प्याज़ (बारीक काटा हुआ) 60 gm / एक प्याज़
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1 मिर्च
धनिया पत्ता(बारीक काटा हुआ)1 teaspoon
साबुत लाल मिर्च1 मिर्च
हल्दी एक चुटकी
हींग    एक चुटकी
नमक  स्वादानुसार
सरसों तेल / घी1 teaspoon
पानी (आलू उबालने के लिए)आवश्यकता अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

Alu Chokha Recipe Step 1
  • प्रेशर कुकर में या एक गहरे बर्तन में पानी  रखें। एक चुटकी नमक मिलाएं।
  • आँच में प्रेशर कुकर को रखें। पूर्ण आँच में पानी को उबालें।
  • आलू को धो कर गरम पानी में धीरे से डाल दें। कुकर होने पर विस्सल सहित ढक्कन बंद करें। बर्तन होने पर आधा ढकें।
  • कुकर में दो विस्सल आने के बाद आँच बंद करें। 5 मिनट तक भाँप में पकने दें।
  • कुकर से भाँप निकाल दें। आलू को निकाल लें। ठंडे पानी में रखें।
  • आलू से छिलका निकाल दें। हाथ से मसल दें।
Alu Chokha Recipe Step 1
  • प्याज़, टमाटर, धनिया पत्ता डालें। हाथ से मसल कर मिला दें।
  • स्वादानुसार नमक डाल कर मिला दें।
  • डाबु में एक चम्मच तेल गर्म करें। आँच बंद करें। साबुत लाल मिर्च को तेल में 4 सेकंड तक भूने। एक चुटकी हल्दी और हींग डाल दें।
  • गर्म तेल और मिर्च को आलू में डाल दें। हरी मिर्च डालें। (मिर्ची होने के कारण चम्मच का इस्तेमाल करें)।
Alu Chokha Recipe Step 3
  • आलू को मसल कर मिला दें।
  • आलू मिश्रण को सम परिमाण से चार हिस्से में बांट दें। 
  • अब  गोल लड्डू आकार बना लें। 
  • देसी आलू चोखा तैयार है। रोटी या चावल के साथ परोसें।

टिप्स:

  • यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा, दाग रहित आलू का चयन करें।
  • सात्विक भोजन हेतु प्याज़ का उपयोग न करें।
  • मध्यम या बड़े आलू का परिणाम अच्छा होगा।
  • प्रेशर कुकर में उबले आलू का उपयोग हल्का गर्म रहते तुरंत करें। ठंडा होने पर आलू में फिसलन पैदा हो सकती है।
  • पसंद अनुसार विभिन्न तरह से इस व्यंजन को बनाया जा सकता है।
  • बाजार में उपलब्ध पुराने आलू का उपयोग करें परिणाम मुलायम होगा। नए आलू के उपयोग करने से यह व्यंजन कम मुलायम होगा। गांठ भी रहेगी।
Scroll to Top