धनिया पत्ते से जुडी हुई कुछ खास बातें | Dhaniya patte Se Judi kuch khas Baatein In Hindi

हरे धनिया पत्ते को उसके खुशबु से ही पहचाना जा सकता है। रसोई घरों में व्यंजनों को सजाने के लिए प्रधानतः इसका इस्तेमाल किया जाता है। धनिया पत्ता की डंडी और जड़ को उपयोग किया जाता है। इससे सलाद, चटनी या सब्जी का रसा तैयार करने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

धनिया पत्ते से जुडी हुई कुछ खास बातें

आइए जानते है धनिया पत्ते से जुड़ी कुछ खास बातें,

  • धनिया पत्ता को अंग्रेज़ी में कोरिण्डेर लीव्स कहते हैं।
  • 100 gm धनिया पत्ता से 23 kcal प्राप्त हो सकती है।
  • इसमें पानी की मात्रा 92% मौजूद है। यह प्रधानतः विटामिन से भरपूर है। मुख्यत विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज, पोटासियम, मैग्नीशियम अधिक मात्रा में मौजूद है।
  • खनिज और विटामिन होने के कारण इसका सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी है
  • इसके सेवन से हजम क्रिया को मजबूती मिलती है।
  • पित्त से होने वाली तकलीफ से मुक्ति दिलाने में सहायक है।
  • धनिया पत्ता को पीसकर उसका रस को छानकर निम्बू शरबत में मिलाकर पीने से लू से लगी गर्मी को ठीक किया जा सकता है।
  • यह सूजनरोधी होने के कारण इसके सेवन से वात की बीमारी में आराम मिलती है। हड्डि और जोड़ों में दर्द को कम करने में सहायक है।
  • इसे पीसकर शरीर पर लगाने से त्वचा को साफ रखा जा सकता है।
  • शरीर में अल्कलिनिटी को संतुलित करने में सहायक है।
  • पाचन क्रिया को मजबूत करने में सहायक है।
  • भूख बढ़ाने में सहायक है।
  • इसके सेवन से शरीर पर पसीने से होने वाली दुर्गंध को दूर करने में सहायक है।
  • तीखा भोजन के सेवन से होने वाली पेट में जलन को कम करने में सहायक है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन करना लाभकारी है।
  • अजीर्णता को दूर करने में सहायक है।

By Samaresh

Scroll to Top