
मनचाऊ सूप वेज रेसिपी देख कर तैयार करें यह इंडो चाइनीज़ व्यंजन। यह एक लोकप्रिय व्यंजन है जो स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्त्रां या ५ सितारे वाले होटल तक प्रसिद्ध है। इस व्यंजन की खास बात है इससे निकलती अदरक और लहसुन की खुशबू। इसकी खुशबू आते ही इसे सेवन करने का मन होने लगता है। रसदार सूप को कुरकुरे नूडल के साथ चबाकर खाने में मज़ा ही कुछ और है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर पर मिलने वाली सब्जियों से ही सरलता से यह व्यंजन बनाया जा सकता है
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | इंडो चाइनीज़ |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / सूप |
व्यंजन नाम: | मनचाऊ सूप |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइ | 15 Mins |
कुल समय | 25 mins |
अंश / पोर्शन | 4 व्यक्ति के लिए |
मनचाऊ सूप वेज रेसिपी के लिए सब्ज़ी सामग्री |Ingredients
पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई) | 4 tablespoon |
गाजर (बारीक कटी हुई) | 4 teaspoon |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 teaspoon |
लहसुन (बारीक कटी हुई) | 1 teaspoon |
अदरक (बारीक कटी हुई) | 1 teaspoon |
हरा प्याज़ पत्ता (स्प्रिंग अनियन) (बारीक कटी हुई) | 3 teaspoon |
हरे प्याज़ पत्ते प्याज़ (बारीक कटी हुई) | 1 teaspoon |
सोया सॉस | 2 tablespoon |
ग्रीन चिली सॉस | 4 teaspoon |
रेड चिली सॉस | 4 teaspoon |
कॉर्नफ्लोर | 2 teaspoon |
सनफ्लॉवर तेल | 1 tablespoon |
पानी | 5 सूप बाउल |
फ्राइड नूडल्स के लिए सामग्री
नूडल (प्लेन नूडल) | 80 gm / 1 small packet |
कॉर्न फ्लोर | 1 tablespoon |
सनफ्लॉवर तेल | 4 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- फ्राइंग पैन में 2 कप पानी डालकर गरम करें। आँच को पूर्ण रखें।
- पानी उबलने पर नूडल को डालकर 2 मिनट तक पकने दें।
- आँच को बंद करें। नूडल को अधिक नर्म न करें।
- छलनी पर नूडल को रखे। पानी को निकल जाने दें।
- नूडल में कॉर्न फ्लोर डालकर मिला दें। कुछ देर तक खुले हवे में नूडल को सूखने दें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- कॉर्नफ्लोर लगे हुए नूडल को फ्राइंग पैन में डालकर सुवर्ण भूरा होने तक तलें।
- कुरकुरे फ्राइड नूडल तैयार है। आँच को बंद करें।
- फ्राइड नूडल को टिश्यू पेपर पर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
- अलग रखें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- कटे हुए अदरक लहसुन को फ्राइंग पैन में डालकर हल्का भून लें (सौते करें)। कच्ची महक चली जानी चाहिए।
- प्याज़ को फ्राइंग पैन में डालकर थोड़ा भून लें।
- अब फ्राइंग पैन में गाजर, पत्ता गोभी डालें। कुछ देर तक हल्का भून लें।

- शिमला मिर्च, हरा प्याज़, हरी मिर्च, धनिया पत्ता डाल दें। करछुल से सब्ज़ियीं को कुछ देर चला दें।
- सोया सॉस डालें, ग्रीन चिल्ली सॉस, रेड चिली सॉस डालें।

- फ्राइंग पैन में करछुल से सब्ज़ियीं को कुछ देर चलाकर सॉस में मिला दें।
- अब फ्राइंग पैन में 5 सूप बाउल गर्म पानी डालें।
- धनिया पत्ता डालें, काली मिर्च पाउडर डालें।
- आँच को पूर्ण रखें। सब्ज़ीयों को उबलने दें।
- एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर डालें।

- कॉर्नफ्लोर में 4 टेबलस्पून पानी डालें।
- कॉर्नफ्लोर को घोल लें।
- कॉर्नफ्लोर घोल को सूप मिश्रण में डाल दें।
- कॉर्न फ्लोर को साधारण पानी में घोलकर फ्राइंग पैन में डाल दें। करछुल से चलाकर अच्छी तरह मिला दें।
- सूप मिश्रण को 5 मिनट तक उबालें। आँच मध्यम रखें।
- मिश्रण गाढ़ा होने पर आँच को धीमी करें।
- स्वाद को परखें। सूप का स्वाद चटपटा, नमकीन खट्टा होना चाहिए।
- आवश्यकता अनुसार तीखा, खट्टा और नमकीन स्वाद को संतुलित करें। आवश्यकता पड़ने पर थोड़ी सॉस मिलाएं।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- मुख्य भोजन से पहले गरमा गर्म परोसें फ्राइड नूडल्स के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा और लचीले पत्तों वाली सब्जियों का चयन करें।
- यह व्यंजन का गठन थोड़ा गाढ़ा होता है।
- यह व्यंजन का स्वाद तीखा और खट्टा होना चाहिए। स्वाद का संतुलन रुचिकर करें।
- सॉस का स्वाद ब्रांड के अनुसार विभिन्न होते है। इसलिए सॉस का स्वाद हमेशा परख लें।
- सॉस में नमक होता है। यह व्यंजन पकाते समय अतिरिक्त नमक इस्तेमाल में लाने से पहले इस बात का ध्यान रखें।
- यह व्यंजन में कुकुरमुत्ता (मशरूम), फारस बीन्स भी मिलाया जा सकता है।
- कॉर्नफ्लौर को हमेशा साधारण पानी में घोलें।
- कॉर्न फ्लौर को गर्म पानी में कभी न घोलें। सूखा कॉर्न फ्लौर को बिना घोले गर्म सूप या सब्ज़ी में न डालें।
- व्यंजन में मिलाने के लिए हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
- सात्विक भोजन हेतु प्याज़, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन भोजन में प्याज़, लहसुन, अदरक, इत्यादि और भी जड़ वाली सब्जियों का उपयोग न करें।