
एगलेस मार्बल केक रेसिपी आसानी से घर में बनाएं बेकरी जैसा स्पंजी मार्बल केक प्रेसर कुकर में।
यह व्यंजन नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को देखते ही ऐसा लगता है जैसे कि इसे तैयार करना कितना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए सब सामग्रियाँ साधारण होती हैं जो हम सभी के घरों में उपलब्ध रहती है। यह व्यंजन को घर में खाने के लिए या फिर कोई भी विशेष अनुष्ठान के लिए तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन जैन आहार के लिए भी उपयुक्त है।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। इसे तैयार करने के लिए बेकिंग ओवन की आवश्यकता नहीं है। साधारण प्रेशर कुकर में यह व्यंजन को तैयार किया जा सकता है।
रेसिपी
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय एवं कॉन्टिनेंटल |
भोजन चुनाव | बेकरी / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | एगलेस मार्बल केक |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 50 mins |
कुल समय | 1hr |
अंश भाग / पोरशन | 6 व्यक्ति के लिए |
एगलेस मार्बल केक रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
मैदा (250 ml कप) | 280 gm |
शक्कर (महीन पिसी हुई) | 280 gm |
दूध | 250 ml |
बेकिंग पाउडर | 1 teaspoon |
बेकिंग सोडा | ½ teaspoon |
सिरका | 30 ml |
सनफ्लॉवर तेल (मैदा में मिलाने के लिए) | 60 ml |
वैनिला एसेंस | 6 बूँद |
तरल चॉकलेट | 60 ml |
सनफ्लॉवर तेल (केक की कटोरी में लगाने के लिए) | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरे बर्तन में मैदा डालें।
- पिसी हुई चीनी, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालें।

- मैदा और डाली हुई सामग्रियों को मिला दें।
- सनफ्लॉवर तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- दूध डालकर में मिला दें।

- घोल को कुछ देर तक मिलाते रहें। बुलबुले आने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार है।
- आधे सफेद मिश्रण को अलग रखें। वैनिला एसेंस मिला दें।
- अब बाकी बचे आधे मिश्रण में तरल चॉकलेट डालें।
- मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें।
- चॉकलेट मिश्रण तैयार है, अलग रखें।

- केक की कटोरी में सनफ्लॉवर तेल लगाएं। कागज़ रखें और तेल लगा दें।
- सफेद मिश्रण को कटोरी में डालें।
- अब चॉकलेट मिश्रण को डालें। इस तरह दो स्तर बनाएं।

- मिश्रण को थोड़ा मिला दें।
- कटोरी को धीरे-धीरे दो से तीन बार झटक दें। यह करने से मिश्रण से, फंसी हुआ हवा बाहर निकल जायगी और मिश्रण स्थिर हो जायगा।
- प्रेशर कुकर में नमक डालकर स्तर बनाएं एवं ढक्कन लगा दें। पूर्ण आंच में लगभग 5 मिनट तक कुकर को रखें एवं गर्म होने दें।
- अब कच्चे मिश्रण से भरी हुई कटोरी को कुकर के अंदर में रखें।
- कुकर का ढक्कन को लगा दें। आंच को धीमी एवं मध्यम के बीच रखें।

- लगभग 30 मिनट बाद कुकर का ढक्कन खोलकर मिश्रण कितना पका वो परख लें। यह पकने की प्रक्रिया को सम्पूर्ण होने में कुल मिलाकर लगभग 50 मिनट तक समय लगता है।
- मिश्रण पकने पर परत संख्त होने लगेंगे, फूलकर उभर जायगा और रंग भूरा होने लगेगा।
- लगभग 50 मिनट सम्पूर्ण होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर व्यंजन को परखें। एक टूथपिक व्यंजन के अंदर डालें और परखें की अंदर से पका या नहीं। पकाने की आवश्यकता होने पर कुकर का ढक्कन लगा कर कुछ देर और पकाएं।
- जब व्यंजन का रंग सुवर्ण भूरा होने लगे एवं टूथपिक में कोई चिपचिया पदार्थ न लगे तब समझना चाहिए कि यह व्यंजन पक गया है।
- आंच को बंद करें और कुकर को हटा दें।
- गरम व्यंजन को कुकर से निकालकर बाहर रखें। थोड़ा ठंडा होने पर कटोरी से केक को निकाल लें। जाली रैक पर रखें और ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर व्यंजन से कागज़ को निकालकर अलग कर दें।

- व्यंजन तैयार है।
- व्यंजन को टुकड़ों में काटें। चाय या कॉफी के संग परोसें।
टिप्स:
- प्रेशर कुकर के ढक्कन में रबर रिंग हो तो निकाल दें।
- प्रेशर कुकर के ढक्कन से विस्सल को निकाल दें।
- कच्चे मिश्रण को कुकर में रखने से पहले, प्रेशर कुकर में नमक डालकर ढक्कन लगाकर पूर्ण आंच पर 5 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रखें।
- कुकर में यह व्यंजन को पकाते वक्त आंच को धीमी और मध्यम के बीच का रखें, परिणाम अच्छा होगा।
- कुकर के अंदर कम से कम 1 kg नमक डालें।
- यहाँ रेसिपी के अनुसार यह व्यंजन को पकने में लगभग 50 मिनट समय लगता है। आधे घंटे के बाद अवश्य ही कुकर का ढक्कन खोलकर व्यंजन को परख लें।
- रेसिपी में दिए हुए सामग्रियों के परिमाण को न बदलें। एक बार व्यंजन को तैयार करने के बाद अपने आप अंदाज़ सही हो जाता है।
Submit your review | |