
मटर की घुघनी रेसिपी: यह व्यंजन पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक प्रचलित है। पीले मटर से बनाया हुआ यह व्यंजन को पूरी या पराठा के साथ नाश्ते में या मुख्य भोजन के समय सेवन किया जाता है।
यह व्यंजन को पूरी या पराठा के बिना भी सेवन किया जाता है।
यह व्यंजन का स्वाद तीखा, नमकीन, चटपटा होता है जिसे बिल्कुल गरमा गरम परोसा जाता है।
यह व्यंजन को अल्पाहार या शाम के नाश्ते में भी सेवन किया जा सकता है। बंगाल के रसोईघरों में, ठंडी के मौसम में या त्याहारों में यह व्यंजन को सबसे अधिक तैयार किया जाता है।
यहाँ रेसिपी के माध्यम से यह व्यंजन को तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है जिसे अनुसरण कर के घर में ही बना सकतें है सरल तरीके से यह स्वादिष्ट व्यंजन।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine | पश्चिम बंगाल / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन | मटर की घुघनी |
भोजन प्रकार | मुख्य भोजन |
मटर भीगने का समय (व्यंजन तैयार करने के एक रात पहले भिगों दें ) | 6 घंटे |
सामग्री तैयार करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 25 Min |
अंश | 2 व्यक्ति के लिए |
मटर की घुघनी रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
साबुत पीला मटर | 150 gm |
आलू (छोटे चौकोर कटे हुए) | 100 gm |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 60 gm |
अदरक लहसुन मिश्रण (महीन पीसा हुआ) | 1 teaspoon |
जीरा साबुत | 1 teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
जीरा पाउडर | 1 teaspoon |
धनिया पाउडर | 1 teaspoon |
लाल मिर्ची पाउडर | ¼ teaspoon |
आमचूर पाउडर | ½ teaspoon |
गरम मसाला | ½ teaspoon |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
शक्कर | ½ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- साबुत मटर को एक गहरे बर्तन में रखें।
- मटर की अनुपात पे बर्तन में मटर की दुगुना मात्रा में पानी डाल दें।
- मटर को 6 घंटे तक भिगोकर रख दें। मटर को रात में भी भिगोकर रखा जा सकता है।
- प्रेशर कुकर में भिगोया हुआ मटर को डालें। प्रेशर कुकर में मटर के अनुपात से दुगना पानी डालें। थोड़ा नमक डालें। 2 से 3 सिटी आने तक मटर को उबाल लें। अब आँच बंद करें।
- बंद कुकर की भाँप में सामग्रि को कुछ देर पकने दें।
- अब कुकर ठंडा होने पर मटर को छलनी पर रखें एवं पानी को झड़ जाने दें।
- मटर को अलग बर्तन में रखें।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल डालकर गरम करें।
- आलू के टुकड़ों को हल्का भूरा होने तक तलें। आलू तल जाने पर अलग रखें।
- उसी फ्राइंग पैन में थोड़ा और तेल डालकर गरम करें। सबूत जीरा डालकर चटकने दें।
- कटे हुए प्याज़ डालकर कुछ देर भूनें।

- अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा भूनें।
- कटे हुए टमाटर डालकर भूनें। आंच को मध्यम रखें।
- अब उबले हुए मटर को डालकर कुछ देर करछुल से चला दें।
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, दगानुया पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर मिला दें।
- अब तले हुए आलू को डालकर मिला दें।

- सब्ज़ी को करछुल से कुछ देर चलाते रहें।
- आवश्यक्ता होने पर थोड़ा तेल मिलाएं।
- अब फ्राइंग पैन में दो कप पानी या फिर आवश्यकता अनुसार पानी डाल दें। रसा पतला या गाढ़ा तैयार करने के अनुसार पानी डालें।
- मिश्रण को करछुल से कुछ देर चला दें।
- शक्कर मिला दें।
- कटी हुई हरि मिर्च डालें।
- स्वादनुसार नमक मिलाएं।
- सब्ज़ी को कुछ देर उबलने दें।

- सब्ज़ी के स्वाद को परख लें। नमकीन, तीखा, हल्का खट्टा स्वाद होना चाहिए।
- ज़रूरत होने पर आवश्यकता अनुसार सब्ज़ी में मसाला या फिर नमक मिलाकर स्वाद को संतुलित करें।
- आँच को बंद करें।
- सब्ज़ी तैयार है। एक अलग बर्तन में रखें।
- गरमा गरम परोसें पूरी या पराठा के साथ।
टिप्स:
- सात्विक व्यंजन तैयार करने के लिए | प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- यह व्यंजन में बारीक कटा हुआ नारियल भी मिलाया जाता है।
- यह व्यंजन को रोटी या पराठा के बिना भी सेवन किया जा सकता है। परोसते वक्त व्यंजन के ऊपर पसंद अनुसार दही, केचप, फरसाण, इत्यादि डालकर परोसा जा सकता है।
- जैन व्यंजन में प्याज़, लहसुन, आलू या कोई भी जड़ वाली सब्ज़ीयों का उपयोग न करें।