
एगलेस मसाला फ्रेंच टोस्ट रेसिपी देख कर झटपट तैयार करें नाश्ते के लिए यह स्वादिष्ट व्यंजन।
यह व्यंजन बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के चाय-कॉफी के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए ब्रेड एवं बेसन मुख्य सामग्री होता है। पसंद अनुसार बारीक कटी हुई सब्ज़ियों को ऊपर से मिलाई जाती है।
यह व्यंजन में उपयोग होनेवाले सारी सामग्रियाँ हम सभी के घर में हमेशा उपलब्ध रहती है। यह व्यंजन बहुत ही कम समय में सरलता से तैयार हो जाता है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | उत्तर भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
सात्विक व्यंजन | हाँ |
व्यंजन नाम | एगलेस मसाला फ्रेंच टोस्ट |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय : | 15 Mins |
अंश / पोर्शन | 2 लोगों के लिए |
एगलेस मसाला फ्रेंच टोस्ट रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
टोस्ट के लिए सामग्री | |
ब्रेड | 6 स्लाइसेस |
गाजर (कसी हुई) | 4 tablespoon |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 tablespoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
हरि मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
सजावट के लिये | |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
बेसन लपेट मिश्रण के लिए सामग्री | |
बेसन | 6 tablespoon |
हल्दी पाउडर | 1 चुटकी |
जीरा पाउडर | 1 चुटकी |
धनिया पाउडर | 2 चुटकी |
लाल मिर्च पाउडर | 1 चुटकी |
खाने का सोडा | 1 चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
पानी (बेसन घोलने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए | |
सनफ्लावर तेल (तवे पर तलना है) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरी कटोरी में बेसन डालें।
- बेसन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा – धनिया पाउडर, नमक डालें।
- खाने का सोडा डालें। बेसन और मसालों को अच्छी तरह मिला दें।
- आवश्यकता अनुसार पानी डालकर बेसन का पतला घोल बनाएं।

- बेसन में कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिला दें।
- ब्रेड को त्रिकोण आकर में काटें। (चित्र संख्या 6 को देखें)
- कटी हुई सब्ज़ियीं को तैयार रखें।
- मध्यम आंच पर तवा को रखें। तेल डालकर गर्म होने दें।

- ब्रेड का एक टुकड़ा लेकर घुली हुई बेसन मिश्रण में डुबोएं, उसके बाद तुरंत ब्रेड के टुकड़े को गर्म तवे पर रखें। इस तरह और भी ब्रेड के टुकड़ों को तवे पर रखें।
- अब कटी हुई सब्ज़ियों को ब्रेड के टुकड़ो के ऊपर छिड़क दें। सब्ज़ियों को करछुल से धीमे धीमे कर थोड़ा थोड़ा दबा दें।(चित्र संख्या 12 को देखें)

- बेसन जम जाने पर ब्रेड को दूसरी ओर पलटा कर सुवर्ण भूरा होने तक तलें।
- ब्रेड के दोनों तरफ सुवर्ण भूरा होने पर समझना चाहिए की व्यंजन तैयार है।
- व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सब पका कर तैयार कर लें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें। पसंद अनुसार चाट मसाला छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें, केचप, ग्रीन चटनी, सेज़वान चटनी के साथ।
टिप्सः
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए मिर्च का उपयोग कम करें या फिर बिल्कुल न करें।
- बेसन को अधिक गाढ़ा या बहुत अधिक पतला न घोलें। पकने के बाद ब्रेड के ऊपर बेसन का हल्का परत आये और सब्जियां भी चिपक जाय ऐसा मिश्रण होना चाहिए।
- पसंद अनुसार यह व्यंजन में प्याज़ भी मिलाया जा सकता है।
- पसंद अनुसार कॉन्टिनेंटल हर्ब्स भी उपयोग किया जा सकता है।
- सात्विक भोजन में प्याज़, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन आहार में प्याज, लहसुन, कंद मूल सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
- यह व्यंजन को गरम रहते सेवन करने से अधिक स्वादिष्ट अनुभव होता है।