
गुजराती कढ़ी खिचड़ी रेसिपी देख कर तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह व्यंजन गुजरात प्रदेश का एक बहुप्रचलित व्यंजन है। यह एक सात्विक व्यंजन भी है जो कोई भी पर्व, व्रत अनुष्ठान या घर के लिये तैयार कर सेवन किया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए यह व्यंजन एक उत्तम आहार है। बेसन और दही मिलाकर व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ एक संपूर्ण आहार बना देती है।
यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक समय भी नहीं लगता है। बेसन और दही को साथ मिलाकर कढ़ी तैयार कर लेना है। भात को कड़ी में डालकर थोड़ा पका लेना है। इस तरह कुछ मिनटों में यह व्यंजन बनकर तैयार हो जाता है।
इस व्यंजन को तैयार करने के लिए बिल्कुल आसान सी विधि बताई गई है जिसे अनुसरण कर के बड़ी सरलता से यह व्यंजन बनाया जा सकता है।
यह व्यंजन तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;
व्यंजन शैली / Cuisine | गुजराती / भारतीय |
भोजन चुनाव : | शाकाहारी |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 2 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
भात / पका हुआ चावल (बासमती / साधारण चावल) | 300 gm |
बेसन | 3 tablespoon |
दही | 5 tablespoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
लाल मिर्ची पाउडर | ½ teaspoon |
साबुत सरसों | 1 चुटकी |
साबुत जीरा | 1 चुटकी |
साबुत धनिया (दरदरा कुटा हुआ) | 1 tablespoon |
अदरक जूलियन | ½ teaspoon |
हरा मिर्च (चिरी हुई) | 2 pcs |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
गुड़ (कसा हुआ) | 2 teaspoon / स्वादानुसार |
हींग | ½ teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
घी / तेल | 1 tablespoon |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)
बेसन कढ़ी

- बेसन को छलनी में छानकर एक गहरे बर्तन में डालें।
- बेसन में हल्दी,लाल मिर्च, पाउडर, नमक डालें।
- बेसन में दही डालकर मिलाएं।
- एक कप या 200 ml पानी मिला कर मुलायम घोल बनाएं। बेसन में गांठ बने तो उसे दबाकर घोल दें।

- बेसन के घोल को अलग रखें।
- मध्यम आँच पर गहरा फ्राइंग पैन / कढ़ाई पे घी गर्म करें।
- घी में सरसों दाना, साबुत जीरा डाल कर थोड़ा चटकने दें।
- कुटा धनिया मिलाकर हल्का भून लें। आँच बिल्कुल धीमी रखें।
- अब फ्राइंग पैन में बेसन के घोल को डालें। करछुल से घोल को कुछ देर चला लें। उबलने दें। मध्यम आंच रखें।
- बेसन उबलने पर गाढ़ा हो जायगा। आवश्यकता अनुसार संतुलित मात्रा में पानी मिलाएं।

- मिश्रण में गुड़ डालकर मिला दें।
- मिश्रण में हींग डालें।
- मिश्रण में धनिया पत्ता, अदरक डालें। मिश्रण को अच्छे से मिला दें।
- कढ़ी के घनत्व को परख लें। आवश्यकता अनुसार पानी मिला दें। अब तैयार है।

खिचड़ी
- भात को फ्राइंग पैन में धीरे से डालकर करछुल से चलाकर मिला लें।
- फ्राइंग पैन को एक ढक्कन से ढक दें। भाँप में 5 मिनट तक पकने दें। मध्यम आंच रखें।
- फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें। स्वाद परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद का संतुलन कर लें। थोड़ा खट्टा, नमकीन और हल्का मीठा स्वाद होगा।
- व्यंजन बनकर तैयार है। गरमा गर्म परोसें पापड़, सलाद के साथ।
टिप्स:
- घर में बचा हुआ भात से यह बनाया जा सकता है।
- बासमती चावल या फिर साधारण चावल, ब्राउन राइस का भी इस्तेमाल हो सकता है।
- यह व्यंजन का स्वाद खट्टा, नमकीन हल्का मीठा होता है।
- दरदरा कुटा हुआ धनिया का उपयोग करें। स्वाद का परिणाम अच्छा होगा।
- यह व्यंजन में चावल गल कर नरम और मुलायम हो जाना चाहिए।
