
सूजी ब्रेड टोस्ट रेसिपी देख कर घर में झटपट बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी नाश्ता।
यह व्यंजन बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ यह व्यंजन पौष्टिक भी है। दही में कटी हुई ताज़ा सब्ज़ियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लेना है। मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर लगा कर तवे पर टोस्ट कर लेना है। हो गया फटाफट नाश्ता तैयार।
यहाँ पर सूजी ब्रेड टोस्ट तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन /Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | अल्पाहार / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | सूजी ब्रेड टोस्ट |
सात्विक व्यंजन | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ (गाजर या अन्य जड़ सब्ज़ी का उपयोग न करें) |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/पोरशन : | 4 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
ब्रेड | 12 slice |
सूजी | 100 gm |
गाजर (कसा हुआ) | 2 tablespoon |
शिमला मिर्च ( बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
दही | 2 tablespoon |
काली मिर्च पाउडर | ½ teaspoon |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | ⅓ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
पानी | 100 ml / आवश्यकता अनुसार |
सनफ्लावर तेल (तलने के लिए) | 2 tablespoon / आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- सूजी को छलनी से छानकर कर एक गहरे बर्तन में डालें।
- गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर डालें।
- दही डालें। नमक डालें।
- चम्मच से मिश्रण को मिला लें।

- सूजी मिश्रण में पानी डालें। चम्मच से चलाकर मिश्रण को मिला लें।
- मिश्रण चिपचिपा और गाढ़ा होने चाहिए। 10 मिनट तक मिश्रण को ढक कर रख दें।
- सूजी का मिश्रण पानी को सोख लेता है। पानी मिलाने की आवश्यकता होने पर थोड़ा पानी मिलाएं।
- ध्यान रहे मिश्रण बिल्कुल गाढ़ा और चिपचिपा होना चाहिए।
- ब्रेड स्लाइस पर 2 टेबलस्पून या आवश्यकता अनुसार सूजी के मिश्रण को स्तर की तरह लगाएं।

- मध्यम आँच पर तवा को गर्म करें। थोड़ा तेल लगा दें। टोस्ट करने के लिए हल्का सेंकना है और हल्का तलना है।
- तेल गर्म होने पर सूजी मिश्रण लगी हुई परत की ओर से ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें।
- सुवर्ण भूरा होने तक तलें। आवश्यकता अनुसार आँच को संतुलित करें।

- ब्रेड स्लाइस को दूसरे तरफ से पलटकर सुवर्ण भूरा होने तक सेंक लें।
- पके हुए स्लाइसेस को टिश्यू पेपर पर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
- इस तरह बाकी सब भी बना लें।
- आँच को बंद करें।
- व्यंजन बनकर तैयार है। हर स्लाइस को तिरछे कर त्रिकोण आकार में काट लें।
- गरमा गर्म परोसें चटनी के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए सैंडविच ब्रेड का उपयोग करने से परिणाम अच्छा होगा।
- अधिक पतले स्लाइस का इस्तेमाल न करें।
- सूजी पानी सोख लेती है। मिश्रण को आवश्यकता अनुसार गिला रखने के लिए दही मिलाएं।
- दही का स्वाद अधिक खट्टा होने पर स्वादानुसार शक्कर का उपयोग करें।
- पसंद अनुसार मिश्रण पर टॉपिंग के लिए प्याज़, ओलिव, जलेपनो, चीज़, चिल्ली फ्लेक्स इत्यादि मिलाया सकता है।
- ठोस या देर से पकने वाली सब्जियों का उपयोग इस व्यंजन में न करें।
- यह व्यंजन का सेवन तुरंत करना होता है। इसलिए जितनी आवश्यकता है उतनी ही बनाएं।
- कच्चे मिश्रण को फ्रिज में 2 दिन तक रखा जा सकता है। ध्यान रखें, फ्रिज में जमा रखने वाली मिश्रण में प्याज न मिलाएं। प्याज़ होने से मिश्रण में बुरी गंध हो सकती है।
