
हींग की पूरी रेसिपी को लेकर अब साधारण पूरी को भी असाधारण बनाया जा सकता है। भारत में पूरी एक लोकप्रिय व्यंजन है। रोज़ के खाने में, व्रत या त्योहारों में पूरी का स्थान सर्वदा प्रथम है। मसालों में हींग चूर्ण का भी उपयोग भारत देश में लगभग सभी राज्यों के भोजन शैली में सम्मिलित किया जाता है। हींग चूर्ण की सुगंध से खाने की रुचि को खूब बढ़ावा मिलता है। पूरी बनाते वक्त जब थोड़ी सी हींग को आटा में मिला दिया जाए तब साधारण पूरी बन जाती है सस्वादु हींग की पूरी।
इस रेसिपी में हींग की पूरी तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली /Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | हींग की पूरी |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन: | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 2 से 3 लोगों के लिए |
सामग्री |Ingredients
आटा | 300 gm |
सूजी | 50 gm |
हींग चूर्ण | 1 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 1 tablespoon |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए: | |
सनफ्लॉवर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- गेंहू का आटा और सूजी (सेमोलीना) एक साथ मिला लें। हींग चूर्ण, नमक और तेल डालें

- एक चम्मच से आटा को मिला दें।
- आटा में आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
- आटा को थोड़ा सख्त गुंधे।
- गूँधा हुआ आटा पे 1 टीस्पून तेल मल दें।
- आटा को 10 मिनट के लिए ढक कर रखें।

- अब समान वजन का एक-एक पेड़ा / लोई बना लें। पेड़ा / लोई लगभग 25 से 30 gm करना है
- चाकी और बेलन पे थोड़ा तेल मलें।
- अब चाकी- बेलन से पेड़ा / लोई का गोल पूरी आकार में बेल लें। पूरी बेलते वक्त आवश्यकता अनुसार तेल का इस्तेमाल करें
- कच्चा पुरीयों को एक थाली पे रखें।

- मध्यम आँच पर एक गहरी कढ़ाई पे पूरी डूबने अनुसार तेल गर्म करें।
- कच्चा पूरी को एक-एक कर कढ़ाई में डालकर तलें।
- पूरी की सतह जब उभरकर आये, पूरी पे भूरा लाल रंग आने लगे तब समझना चाहिए कि यह पक गई है।

- पूरी को छलनी से तेल से ऊपर करें। पूरी से तेल को कढ़ाई में बह जानें दें।(चित्र संख्या 17 देखें)।
- तली हुई पूरी को एक थाली में टिश्यू पेपर पे रखें। पूरी से अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- आँच बंध करें
- मुलायम हींग की पूरी तैयार है।
- गर्म हींग की पूरी मनपसंद सब्ज़ी, दाल, चटनी, अचार,इत्यादि के संग परोसें।
टिप्स:
- यह पूरी सिर्फ आटा, मैदा, या फिर आटा- मैदा मिलाकर बनाई जा सकती है। इस रेसिपी पे गेंहू का आटा से पूरी बनाई गई है।
- ख़स्ता पूरी चाहिए तो पूरी को बेलते समय थोड़ा ज्यादा तेल का इस्तेमाल करें।
- ख़स्ता पूरी चाहिए तो आटा में 1 या 2 चुटकी मीठी सोडा मिलाएं।
- गुंधे हुए आटा को 10 से 15 मिनट तक भीगे कपड़े से ढक कर रहने दें। पूरी मुलायम बनती है।
- पूरी बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल न करें। आटा या मैदा लगाने से तेल काला पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें।