
मसाला ग्रीन टी रेसिपी देखकर बनाएं यह चमत्कारी गरम पेय।
जब भी मौसम बदलता है तब-तब उसका असर हमारे शरीर पर होती है। साधारण सर्दी जुकाम या फिर गले में खराश हो जाया करती है। नाक बंद होना, जीभ पर कोई स्वाद का अनुभव न होना आम बात है। ऐसी परिस्थिति में घर में माँ-दादीमाँ के नुस्ख़े खूब काम आते हैं।
घर में उपलब्ध सामग्रियों से ही बेहतरीन आयुर्वेदिक या हर्बल चाय तैयार किया जा सकती है। यह गर्म पेय का सेवन करते ही जीवन में स्वाद भी लौट आता है एवं तबियत में सुधार भी होने लगता है।
इस रेसिपी के माध्यम से बिल्कुल आसान तरीके से कैसे यह पेय को बनाना है यह बताया गया है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | गरम पेय / शाकाहारी |
व्यंजन | मसाला ग्रीन टी |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन आहार | हाँ |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 9 Mins |
अंश | 6 व्यक्ति के लिए |
मसाला ग्रीन टी रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
ग्रीन टी | 3 tea bags |
तेज पत्ता | 6 पत्ता |
दालचीनी (1 इंच) | 4 टुकड़ा |
लौंग | 6 लौंग |
छोटी इलायची | 2 इलाइची |
बड़ी इलायची | 1 इलाइची |
काली मिर्च(साबुत) | ½ teaspoon |
जावित्री | 2 पंखुड़ी |
जायफल (कसा हुआ) | 6 चुटकी |
शक्कर या शहद | स्वादानुसार |
पानी | 1 लीटर |
विधि:

- आँच पर एक बर्तन में पानी उबालें।
- पानी उबलने पर साबुत मसालों को गर्म पानी में डाल दें। आंच को धीमी कर दें।

- बर्तन पर एक ढक्कन रखें। मसालों को पानी में लगभग पांच मिनट तक उबलने दें। आंच को धीमी रखें।
- अब बर्तन से धक्कनको हटा दें।
- ग्रीन टी बैग्स को गरम पानी में डालें।(चित्र संख्या 6 को देखें)।
- बर्तन को ढक दें। धीमी आंच पर एक मिनट तक टी बैग्स को रहने दें।
- आंच को बंद करें। टी बैग्स को निकाल कर अलग कर दें।

- एक गहरे बर्तन में चाय को छलनी से छान कर रखें।
- स्वादानुसार शहद अथवा शक्कर मिलाएं। ऊपर से कसा हुआ जायफल छिड़के।
- गरमा गर्म सेवन करें।
टिप्स:
- काली मिर्ची को पीसकर देने से चाय तीखा हो सकती है। साबुत कालीमिर्च ही उपयोग करें।
- सर्दी जुकाम में यह पेय पीने पर राहत मिलती है।
- उबले हुए मसालों को पीस कर सब्ज़ी में उपयोग करें। तेज पत्ता को पीसकर उपयोग न करें।