
अब बासी रोटी से बनाएं पौष्टिक स्वादिस्ट लड्डू।
बिल्कुल सरल विधि आकर्षक स्पष्ट १२ चित्र श्रृंखला के संग।
रोटी की लड्डू गुजरात प्रदेश की लोकप्रिय व्यंजन है। पहली बार, रोटी की लड्डू मैने मुम्बई में आकर खाया था। मुझे लड्डू की स्वाद और खुशबू बहुत पसंद आई और तब से लेकर आज तक यह मेरा एक पसंदीदा व्यंजन बन गया।
अक्सर हमारे घरों में खाना खाने के बाद रोटी शेष बच जाती हैं। क्या आप जानतें हैं! उन रोटियों का उपयोग करके स्वादिष्ट लड्डू बनाया जा सकता है।
जी हाँ, गेंहू का आटा की रोटी में गुड़ और घी मिलाकर बड़ी सरलता से बनाया जाता है यह लड्डू। हर एक रोटी के लड्डू से हमे सम्पूर्ण संतुलित आहार प्राप्त होता है। यह व्यंजन गेंहू, गुड़, देसी घी के गुणों से सम्पन्न है।
बताए गए इस सरल रेसिपी के माध्यम से आसानी से तैयार कीजिये यह पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजन ‘ रोटी के लड्डू’।
विधि के लिए निम्न में दिए हुए पद्धतियों को अनुसरण करें:
व्यंजन शैली / Cuisine | गुजराती- भारतीय |
भोजन चुनाव | मिठाई – शाकाहारी |
व्यंजन नाम/ Cuisine | रोटी के लड्डू |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 6 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
बासी रोटी | 12 रोटी / 300 gm |
गुड़ | 90 gm / स्वाद अनुसार |
घी | 2 tablespoon/ 30 gm |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- बासी रोटियों को एक प्लेट/ थाली पे रखें।
- रोटियों का टुकड़े करें।
- रोटी के टुकड़ों को मिक्सी जार में डालकर थोड़ा दरदरा कर पीस लें।
- पिसा हुआ रोटी चूर्ण को एक कटोरी में रखें।

- धीमी आंच पे एक फ्राइंग पैन गर्म करें। फ्राइंग पैन में घी डालकर पूरी तरह गलने दें।
- अब गुड़ को फ्राइंग पैन में डालें। धीरे धीरे करछुल चलाकर गुड़ को घी में मिला दें।
- गुड़ जब पूरी तरह गलकर तरल बन जाय तब आँच को बंध करें।
- फ्राइंग पैन को चूल्हा से हटा दें।

- अब तुरंत रोटी चूर्ण को फ्राइंग पैन में डालकर गर्म घी गुड़ की मिश्रण में मिलाएं।
- लड्डू के गर्म मिश्रण को एक अलग बर्तन पे रखें।
- हथेली में हल्का घी लगाएं। मिश्रण को १५ छोटे समान भागों में बांटे। फिर मिश्रण गर्म रहते तुरंत लड्डू बनाएं।
- लड्डुओं को कमरे के साधारण तापमान में ठंडा होने दें।
- रोटी लड्डू तैयार है। नाश्ता या मुख्य भोजन के संग परोसें।

टिप्स
- लड्डू बनाने के लिए रोटी पका कर एक बर्तन में 6 से 7 घंटे तक ढक कर रख दीजिए। फिर उन रोटियों का उययोग करें।
- ताज़ा पकाया हुआ रोटी का चूर्ण नर्म होता है। लड्डू ठीक से नहीं बन पाता है। सही परिणाम के लिए बासी रोटी की चूर्ण को ही इस्तेमाल में लाएं।
- लड्डू को अधिक स्वादिष्ट करने के लिए पसंद अनुसार काजू, किसमिस या बादाम के टुकड़े लड्डू मिश्रण में मिलाया जा सकता है।
- लड्डू मिश्रण गर्म रहते गोल लड्डू कर लेना होता है।
- हवा रहित डिब्बे में लड्डु भर कर फ्रिज में रखें। पांच से छह दिन तक ठीक रह सकता है।