
रुमाली रोटी रेसिपी को देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
यह व्यंजन बहुत प्रचलित एवं लोकप्रिय है। रेस्टोरेंट में हर कोई यह व्यंजन का सेवन करते हैं। इसे देख कर लगता होगा कि इसे तैयार करना कितना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को सरलता से घर में तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | उत्तर भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | रुमाली रोटी |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 30 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 4 व्यक्ति के लिए |
रुमाली रोटी रेसिपी के लिए सामग्री | ingredients
मैदा | 300 gm |
आटा | 100 gm |
दूध | 250 ml / आवश्यकता अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल (मैदा में मिलाने के लिए) | 2 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
पानी (वैकल्पिक) | आवश्यकता अनुसार |

घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी रुमाली रोटी
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- मैदा में नमक और 2 टीस्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- दूध डालें।

- दूध से मैदा को गूंथ लें। आवश्यकता होने पर पानी मिलाएं। मैदा को थोड़ा नरम सख्त कर गूंथे।
- गूंथा हुआ मैदा में 1 टीस्पून तेल लगा दे।
- आधे घण्टे तक मैदा को भीगे कपड़े से ढक कर रख दें।
- अब मैदा से कपड़ा हटा दें। ऊपर से ज़रा मैदा छिड़क कर मैदा को और एक बार गूंथ लें।

- फिर समान मात्रा में लोई बना लें।(चित्र संख्या 9-10 को देखें)
- एक लोई को बेलने के लिए लेकर उसपर मैदा छिड़कें। उंगलियों से लोई को ज़रा दबा दें।
- अब बेलन से लोई को फैलाकर बेलें। (कढ़ाई के उलट भाग के आकार के अनुसार रोटी को छोटी या बड़ी बेलें)।
- रोटी पतली परत वाली बेलें।

- आँच के ऊपर कढ़ाई को उल्टी करके रखें।
- एक कटोरी में नमक पानी बनाकर गरम कढ़ाई के ऊपर छिड़कें। कढ़ाई को सूखे कपड़े से पोछ दें।
- अब बेली हुई रोटी को कढ़ाई के ऊपर रखें। आँच को धीमी रखें।
- रोटी के ऊपर बुलबुले आने पर दूसरी ओर पलट दें। आँच धीमी रखें अथवा रोटी जल सकती है।

- रोटी के परत पर भूरा छाला आने पर समझना चाहिए पक गई है।
- रोटी को बंद डब्बे में रखें।
- इस तरह सारे रोटियों को तैयार करें।
- व्यंजन तैयार हो जाए तब आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें पनीर, चना या मनपसंद सब्ज़ी के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन सिर्फ आटा अथवा सिर्फ मैदा अथवा आटा- मैदा मिलाकर भी बनाया जा सकता है। यह व्यंजन के लिए आटा ज़रा नरम-सख्त गूंथना है।
- गूंथा हुआ आटा को आधे घंटे तक फूलने देने से व्यंजन मुलायम बनता है।
- पराठा बेलते समय रसोईघर के प्लेटफार्म का उपयोग करें।
- दूध का उपयोग करने से व्यंजन का परिणाम अच्छा होगा।
- यह व्यंजन को परोसते समय उस पर पसंद अनुसार घी या मक्खन लगाएं। स्वाद में वृद्धि होगी।
- यह व्यंजन को गरमा गरम तुरंत सेवन करें। ठंडा होने पर सख्त हो सकता है।