
चना सत्तु का पराठा रेसिपी से तैयार करें यह व्यंजन। चना सत्तू के भरवां से तैयार किया हुआ यह व्यंजन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर है। यह व्यंजन को नाश्ते में या फिर कोई भी मुख्य भोजन में सेवन किया जा सकता है। स्कूल या ऑफिस के लंच बॉक्स के लिए यह एक उत्तम चयन है।
यह व्यंजन को तैयार करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है।
यह रेसिपी को यहाँ पर २४ आकर्षक चित्र श्रृंखला के साथ बिल्कुल सरल विधि से बताई गई है।
निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली /Cuisine | बिहार-झारखंड / उत्तर भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | चना सत्तू के पराठे |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 30 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 4 व्यक्ति के लिए |
सत्तु का पराठा रेसिपी के लिए सामग्री | | Ingredients
आटा | 500 gm |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
भरवां के लिए | |
देसी चना का सत्तू | 200 gm |
प्याज़ | 120 gm |
लहसुन (बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | ½ teaspoon |
धनिया पत्ता ( बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
निम्बू का रस | ½ निम्बू |
अजवायन (तवे पर हल्का भून लें) | 1 teaspoon |
कलौंजी (तवे पर हल्का भून लें) | ½ teaspoon |
काली मिर्च (वैकल्पिक) (तवा पर थोड़ा सा भून कर कूट दें) | ¼ teaspoon |
लालमिर्च पाउडर | ¼ teaspoon |
आम अचार का मसालेदार तेल / आवश्यकता अनुसार | 2 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
पराठा तलने के लिए: | |
घी / सनफ्लॉवर तेल | आव्यशकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरे बर्तन में आटा डालकर नमक, तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- आटा को गूंथने के लिए धीरे धीरे आवश्यकता अनुसार पानी डालें और मिलाते रहें।

- बिल्कुल सख्त कर आटा को गूंथ लें।
- अब कुछ देर तक आटा को भीगे कपड़े से ढक कर अलग रख दें।
- एक गहरी कटोरी में सत्तू डालें।
- अजवायन को हाथ में रगड़कर डाल दें।
- कलौंजी को हाथ में रगड़कर डाल दें।

- कटे हुए प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, डालकर मिला दें।
- अचार का मसालेदार तेल डालकर मिला दें।
- निम्बू का रस डालकर मिला दें।
- नमक डालकर मिला दें।
- भरवन के लिए मसाला तैयार है।

- गुंथे हए आटा का लोई बना लें। (यहाँ एक लोई लगभग 60 ग्राम लिया गया है। आवश्यकता अनुसार लोई को छोटी या बड़ी की जा सकती है।)
- लोई को चकले पर बेलन से बेलकर छोटी गोल पूरी बना लें।
- अब पूरी को हथेली पर रखकर किनारों को दबा दबाकर थोड़ा फैला दें।(चित्र संख्या 15 को देखें)
- आवश्यक परिमाण अनुसार सत्तू मसाले को पूरी के ऊपर केंद्र में रखें। (चित्र संख्या 16 को देखें)

- पूरी के किनारों को मोड़कर केंद्र में लाएं और चिपकाकर किनारों को बंद करें।
- भरी हुई लोई को गोल गेंद बनाएं। इस तरह सारे लोईयों में भरवाँ डालकर गोल कर लें।
- अब भरी हुई लोईयों को चकले पर रखें। फिर बेलन से बेलेकर लगभग छह इंच का गोल बना लें। इस तरह कच्चा पराठा बेल लें।

- मध्यम आँच पर तवा गर्म करें। कच्चे पराठे को तवे पर दोनों किनारों से सेंक लें।
- अब तवे पर १ टीस्पून घी डालकर पराठा को सुनहरा-भूरा होने तक तलें।
- पराठे के दोनों किनारों को पलट कर तलें।
- पराठे के परत पर भूरा छाला आने पर समझना चाहिए पराठा पक गया है।
- पराठा को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सारे पराठा को तैयार करें।
- यह व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें अचार, भुने टमाटर की चटनी, जैम या मनपसंद सब्ज़ी के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन में चना सत्तू के संग अचार का मसालेदार सरसों तेल, अजवायन एवं लहसुन प्रधान सामग्री होगा। यह तीन सामग्री पकने पर जो खुशबू आती है वही इस व्यंजन की ख़ासियत है।
- यह व्यंजन सिर्फ आटा या फिर आटा- मैदा मिलाकर भी बनाया जा सकता है। इस रेसिपी में सिर्फ आटा का उपयोग हुआ है।
- यह व्यंजन के लिए आटा ज़रा सख्त गूंथना है।
- गूंथा हुआ आटा को 10 से 15 मिनट तक फूलने देने से पराठा मुलायम बनता है। आटा पहले से गूंथा हुआ रहेगा तो समय में बचत होगी एवं व्यंजन पकाने में वक्त कम लगेगा।
- पराठा बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें। अधिक आटा या मैदा लगाने से पराठा का रंग काला पड़ सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
- लंबी-छोटी यात्रा, बच्चों के टिफ़िन या फिर ऑफिस टिफ़िन के लिए यह व्यंजन एक उत्तम चयन है।
- पराठा दो तरीके से तला जा सकता है।
पहला तरीका- कच्चे पराठे को पहले गर्म तवे पर सेंकना है। अब तेल में तलें। इस पद्धति में पराठा तलने के लिए तेल की उपयोग मात्रा कम होगी। यह स्वास्थ्य के लिए हितकारी है।
पराठा थोड़ा नरम रहता है।
दूसरा तरीका- कच्चा पराठा को सेंकना नहीं है। गर्म तवे पर घी या तेल डालकर तुरंत पराठा को तलना होता है।
इस पद्धति से घी / तेल की उपयोग मात्रा अधिक होती है।
पराठा अधिक मात्रा में ख़स्ता, लच्छेदार और खाने में स्वादिस्ट होगा।
तेल से परहेज़ करनेवालों को यह पद्धति का उपयोग कम करने की सलाह दी जाती है।