
सात्विक माँ की दाल रेसिपी देखकर बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह व्यंजन रोज़ के सेवन के लिए या फिर कोई भी अनुष्ठान के लिए उपयुक्त आहार है।
इस रेसिपी को देख कर अब यह व्यंजन बहुत सरलता से बनाया जा सकता है। साबुत उडद दाल एवं राजमा को एक रात भर भिगोना है। प्रेशर कुकर में उबालकर नर्म कर लेना है। फ्राइंग पैन में मसाला को भूनना है। टमाटर मिश्रण और साथ में कुछ मसाले, नमक मिला देना है। रसा के लिए आवश्यकता अनुसार पानी डालकर उबाल लेना है। व्यंजन बनकर तैयार है।
यह व्यंजन को पारंपरिक तरीके से पकाने के लिए बिल्कुल धीमी आंच में पकाना होता है। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक गुणों से भरा है।
यहाँ पर यह व्यंजन को पकाने के लिए बिना प्याज़ लहसुन के सात्विक विधि बताई गई है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine | पंजाबी / उत्तर भारतीय |
भोजन चुनाव | मुख्य भोजन /शाकाहारी |
व्यंजन | सात्विक माँ की दाल |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन | हाँ |
उडद दाल, राजमा भीगने का समय | 4 hrs |
सामग्री तैयार करने का समय | 10 Min |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 30 Mins |
अंश | 4 व्यक्ति के लिए |
कुल समय | 40 Mins |
सात्विक माँ की दाल रेसिपी के लिए सामग्री |Ingredients
सामग्री | मात्रा |
साबुत उडद दाल | 100 gms |
राजमा साबुत | 2 tablespoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 30 gm / 2 tablespoon |
टमाटर (मुलायम पीसा हुआ) | 60 gm / 1 टमाटर |
साबुत जीरा | ½ teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
धनिया पाउडर | 2 teaspoon |
जीरा पाउडर | 2 teaspoon |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 हरी मिर्च |
तेज पत्ता | 2 पत्ता |
दालचीनी | 2 टुकड़ा |
लौंग | 4 लौंग |
छोटी इलायची | 2 इलाइची |
बड़ी इलायची | 1 इलाइची |
फ्रेश क्रीम | 2 tablespoon |
कसूरी मेथी | 1 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
घी / अन्य तेल (पिघलाया हुआ) | 2 tablespoon / आवश्यकता अनुसार |
सजावट के लिए | |
धनिया पत्ता (बारीक कट हुआ) | 1 टीस्पून |
फ्रेश क्रीम | 1 tablespoon |
विधि:

- साबुत उडद दाल एवं साबुत राजमा को पानी में लगभग 4 घंटे तक या एक रात भर भिगोकर रखें।
- प्रेशर कुकर में 2 विस्सल आने तक या आवश्यकता अनुसार पका लें। आँच को बंद करें। कुकर के भाँप में कुछ देख तक रहने दें।

- कुकर ठंडा होने पर सामग्रियों को निकाल कर पानी सहित एक कटोरी में रखें। दाल को चम्मच से चार, पांच बार दबा दें।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में घी डालकर गर्म होने दें।
- फ्राइंग पैन में साबुत गरम मसाला डालकर हल्का भून लें।
- कटे हुए टमाटर और कटी हुई हरी मिर्च को फ्राइंग पैन में डालकर भूनें।

- मिश्रण में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर मिला दें। कुछ देर मिश्रण को भूनें।
- अब पिसा हुआ टमाटर को फ्राइंग पैन में डालकर भूनें। मिश्रण घी छोड़ने पर समझना चाहिए पक गया है।
- फ्राइंग पैन में उबले हुए उडद और राजमा को डालें।

- आवश्यकता होने पर एक कप पानी डालें। मिश्रण को मिला दें। (आवश्यकता अनुसार ग्रेवी को पतला या गाढ़ा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।)
- स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। भाँप में तीन से चार मिनट तक पकने दें। आँच को धीमी रखें।
- फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें। क्रीम डालकर मिला दें।

- कसूरी मेथी डाल कर मिला दें।
- कुछ देर तक मिश्रण को करछुल से चला दें।
- रसा का स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें। स्वाद गरम मसालेदार नमकीन होना चाहिए।
- व्यंजन तैयार होने पर आंच को बंद करें।
- व्यंजन के ऊपर कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें पराठा, पूरी, रोटी या चावल के साथ।
टिप्स:
- आवश्यकता पड़ने पर कुकर की विस्सल 2 से अधिक भी लग सकती है।
- उडद एवं राजमा को मुलायम कर पकाने के लिए उबालते वक्त पानी में एक चुटकी खाने का सोडा डाला जा सकता है।
- सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन व्यंजनों में प्याज़, लहसन या कोई भी जड़ वाली सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
- पसंद अनुसार इस व्यंजन में प्याज, लहसुन, अदरक का उपयोग किया जा सकता है।