
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी को देख कर तैयार करें यह इंडो- चीनी व्यंजन।
यह व्यंजन को पूरे विश्व में लोकप्रियता प्राप्त है। रास्तों के किनारे में ठेलागाड़ी वाली दुकान में देखें या कोई बड़ी रेस्टोरेंट में, हर जगह यह व्यंजन उपलब्ध है।
इसकी बनावट देख कर ऐसा लगता होगा कि इसे तैयार करना कितना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को सरलता से घर में तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने में अधिक वक्त भी नहीं लगता है। नाश्ते के लिए या फिर घर में कोई भी अनुष्ठान के वक्त पर यह व्यंजन को फटाफट तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को बनाने के लिए लगभग सारी सामग्री घर पर ही उपलब्ध मिलती हैं।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | इंडो-चीनी |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | वेज स्प्रिंग रोल |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 35 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 4 व्यक्ति के लिए |
वेज स्प्रिंग रोल रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
लपेटन पट्टी (रैपर) के लिए सामग्री | |
मैदा | 300 gm |
कॉर्नफ्लोर | 3 टैब्लेस्पून |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
नमक | स्वाद अनुसार |
भरावन के लिए सामग्री | |
पत्ता गोभी (बारीक पतली लम्बी कटी हुई) | 200 gm |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 100 gm |
गाजर (कसा हुआ) | 100 gm |
लहसुन (बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
अदरक (कसा हुआ) | 1 teaspoon |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 100 gm |
सेज़वान चटनी | 2 tablespoon |
टोमेटो केचप | 1 tablespoon |
सोया सॉस | 1 tablespoon |
सिरका | 1 tablespoon |
काली मिर्च | ½ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लॉवर तेल (पकाने के लिए) | 2 tablespoon |
व्यंजन तलने के लिए | |
सनफ्लॉवर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- मैदा में कॉर्नफ्लोर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें।
- मैदा में पानी डालकर सख्त कर गूंथ लें।
- गूंथा हुआ मैदा पर 1 टीस्पून तेल लगा दे।
- कुछ देर तक मैदा को भीगे कपड़े से ढक कर अलग रख दें।
- अब मैदा से कपड़ा हटा दें। ऊपर से ज़रा मैदा छिड़क कर मैदा को और एक बार गूंथ लें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें।
- कटे हुए लहसुन और कसा हुआ अदरक को फ्राइंग पैन में डालें। हल्का भून लें।
- कटे हुए प्याज़ को फ्राइंग पैन में डालकर थोड़ा तलें। आंच को धीमी रखें।
- प्याज़ का रंग हल्का बदलने पर कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी फ्राइंग पैन में डालकर मिला दें।
- करछुल से सब्ज़ियों को थोड़ा चला दें। सब्ज़ियों को अधिक समय तक न तलें।
- सेज़वान चटनी, टोमेटो केचप, सिरका, काली मिर्च पाउडर सब्ज़ियों में डालें।

- कुछ देर तक सब्ज़ियों को चलाकार सॉस के साथ मिला दें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- भरावन के लिए सब्ज़ी का स्वाद तीखा चटपटा होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर स्वाद को संतुलित करें।
- भरावन के लिए सब्ज़ी तैयार है। आंच को बंद करें।
- सब्ज़ी को अलग रखें। ठंडी होने दें।

- गुंथे मैदे का समान मात्रा में लोई बना लें। (इस रेसिपी में 30 gm की एक लोई की गई है।)
- एक लोई को बेलने के लिए लेकर उसपर मैदा छिड़कें। उंगलियों से लोई को ज़रा दबा दें।
- अब बेलन से लोई को फैलाकर गोलाकार बेलें।
- जितनी हो सके रोटी पतली परत वाली बेलें।
- अब रोटी के किनारों को चौकोर आकार से काट दें।(चित्र संख्या 14 को देखें)

- अब चौकोर रोटी (लपेटन पट्टी) में भरावन के लिए सब्ज़ी को रखें। (चित्र संख्या 16 को देखें)
- किनारों में हल्का कॉर्नफ्लोर पानी से लेप लगा दें। लपेटन पट्टी की दो किनारों को मोडें। (चित्र संख्या 17 को देखें)
- अब लपेटन पट्टी को लंबे गोल रोल की तरह मोड़ दें। किनारों में कॉर्नफ्लोर पानी का लेप लगाकर चिपका दें। (चित्र संख्या 18 देखें)

- इस तरह सारे लपेटन पट्टी में भरावन सब्ज़ी डालकर रोल्स तैयार कर लें। अलग रखें।
- धीमी आंच पर गहरे कढ़ाई में तेल गरम करें।
- तेल गरम होने पर कच्चे रोल्स को कढ़ाई में डालकर सुवर्ण भूरा होने तक तलें। आंच को संतुलित रखें। तेल को अधिक गर्म न होने दें।
- परत के ऊपर भूरा छाला आने पर समझना चाहिए व्यंजन तैयार है।

- रोल्स को गर्म तेल से सावधानी पूर्वक निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सारे रोल्स तैयार करें।
- व्यंजन तैयार हो जाए तब आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें सेज़वान चटनी, टोमेटो केचप, ग्रीन चटनी के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन के लिए आटा ज़रा सख्त गूंथना है।
- लपेटन रोटी (रैपर) को बेलते समय मैदे का उपयोग संतुलित मात्रा में करें एवं अत्यधिक सूखे मैदे को झाड़ दें। अधिक मैदा रोल्स को और तेल को काला कर देता है।
- सामग्री मात्रा आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
- सॉस में नमक का स्वाद उपलब्ध रहता है। सब्ज़ी में नमक मिलाते वक्त स्वाद को संतुलित करें।
- रोल्स तलते वक्त तेल को अत्यधिक गर्म न होने दें। मध्यम आंच पर तलने से व्यंजन का परिणाम अधिक कुरकुरा होगा।
- तलने का परिणाम अच्छा करने के लिए लोहे की कढ़ाई या मोटे तल वाली कढ़ाई या फ्राइंग पैन का उपयोग करें।
- कढ़ाई अथवा फ्राइंग पैन के आकार के अनुसार रोल्स को छोटा या बड़ा आकार दें।
- यह व्यंजन को गरमा गरम तुरंत सेवन करें। ठंडा होने पर नरम हो सकता है।