
वेज हक्का नूडल रेसिपी देख कर तैयार करें यह इंडो चाइनीज़ व्यंजन। यह एक लोकप्रिय व्यंजन है जो स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्त्रां या ५ सितारे वाले होटल तक प्रसिद्ध है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर पर मिलने वाली सब्जियों से ही सरलता से यह व्यंजन बनाया जा सकता है
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | इंडो चाइनीज़ |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
व्यंजन नाम: | वेज हक्का नूडल |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 5 Mins |
कुल समय : | 15 mins |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
नूडल्स उबालने के लिए सामग्री
नूडल (प्लेन नूडल) | 200 gm / 2 packet |
सनफ्लॉवर तेल (पानी में डालें) | 1 teaspoon |
पानी ( नूडल उबालने के लिए) | 1 लीटर / आवश्यकता अनुसार |
ठंडे पानी ( नूडल धोने के लिए) | 1 लीटर / आवश्यकता अनुसार |
वेज हक्का नूडल रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
पत्ता गोभी (बारीक लम्बी कटी हुई) | 4 tablespoon |
गाजर (मध्यम आकार) (बारीक लम्बी कटी हुई) | 1 गाजर |
शिमला मिर्च (मध्यम आकार) (बारीक लम्बी कटी हुई) | 1 शिमलामिर्च |
लहसुन (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
हरा प्याज़ पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 3 tablespoon |
हरे प्याज़ पत्ते का सफेद प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
सोया सॉस | 2 teaspoon |
ग्रीन चिली सॉस | 1 tablespoon |
रेड चिली सॉस | 1 tablespoon |
टोमॅटो केचप | 1 tablespoon |
सिरका | 1 tablespoon |
काली मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- फ्राइंग पैन में पानी डालकर गरम करें। आँच को पूर्ण रखें।
- पानी उबलने पर नूडल को डालकर 2 मिनट या आवश्यक समय अनुसार तक पकने दें। गर्म पानी में एक चम्मच सनफ्लावर तेल डाल दें।
- नूडल हल्का पकने पर आँच को बंद करें। नूडल को अधिक नर्म न करें।
- छलनी पर नूडल को रखे। पानी को निकल जाने दें।
- नूडल पर ठंडा पानी डालें। पानी को बिल्कुल झड़ जाने दें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- कटे हुए अदरक लहसुन को फ्राइंग पैन में डालकर हल्का भून लें (सौते करें)। कच्ची महक चली जानी चाहिए।
- प्याज़ को फ्राइंग पैन में डालकर थोड़ा भून लें।
- अब फ्राइंग पैन में कटे हुए गाजर, पत्ता गोभी, कैप्सिकम, हरी मिर्च डालें।

- करछुल से सब्ज़ियीं को कुछ देर चला दें। आँच को धीमी रखें।
- सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस, टोमॅटो केचप, सिरका डाल दें।
- नमक डालकर मिला दें।(स्वाद का ध्यान रखें)
- फ्राइंग पैन में उबाला हुआ नूडल डाल दें।
- कटा हुआ धनिया पत्ता, हरा प्याज़, काली मिर्च पाउडर डालें।

- फ्राइंग पैन में करछुल से नूडल्स और सब्ज़ियीं को कुछ देर चलाकर अच्छी तरह मिला दें।
- स्वाद को परखें। व्यंजन का स्वाद चटपटा, नमकीन खट्टा होना चाहिए।
- आवश्यकता अनुसार तीखा, खट्टा और नमकीन स्वाद को संतुलित करें। आवश्यकता पड़ने पर थोड़ी सॉस या सिरका मिलाएं।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- कटा हुए धनिया पत्ता, हरा प्याज को ऊपर से छिड़क कर व्यंजन को सजाएं। गरमा गर्म परोसें।
टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा और लचीले सब्जियों का चयन करें।
- यह व्यंजन सूखा होता है।
- यह व्यंजन का स्वाद हल्का तीखा, खट्टा, नमकीन होना चाहिए। स्वाद का संतुलन रुचिकर करें।
- सॉस का स्वाद ब्रांड के अनुसार विभिन्न होता है, इसलिए सॉस का स्वाद हमेशा परख लें।
- सॉस में नमक होता है। यह व्यंजन को पकाते समय अतिरिक्त नमक इस्तेमाल में लाने से पहले इस बात का ध्यान रखें।
- हरा प्याज़ के अभाव से साधारण प्याज़ का उपयोग किया जा सकता है।
- यह व्यंजन में कुकुरमुत्ता (मशरूम), फ्रेंच बीन्स, ब्रोकली इत्यादि भी मिलाया जा सकता है।
- सात्विक भोजन हेतु प्याज़, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन भोजन में प्याज़, लहसुन, अदरक, इत्यादि और भी जड़ वाली सब्जियों का उपयोग न करें।