
वेज मोमो रेसिपी देख कर तैयार करें यह इंडो चाइनीज़ व्यंजन। यह एक लोकप्रिय व्यंजन है जो स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्त्रां या ५ सितारे वाले होटल तक प्रसिद्ध है।
यह व्यंजन भारत की उत्तर-पूर्वी अंचलों में प्रचलित है।
दार्जीलिंग, सिक्किम के रास्तों में हर जगह यह व्यंजन उपलब्ध है। नाश्ता हो या हो मुख्य भोजन, किसी भी वक्त यह व्यंजन का सेवन किया जा सकता है। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक वक्त या अधिक सामग्रियों की आवश्यकता नहीं पड़ती।
यह व्यंजन को भाँप में पकाया जाता है तथा तेल का उपयोग ना के बराबर होने से स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर पर मिलने वाली सब्जियों से ही सरलता से यह व्यंजन बनाया जा सकता है
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | इंडो चाइनीज़ |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम: | वेज मोमो |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 35 mins |
अंश / पोर्शन | 5 व्यक्ति के लिए |
वेज मोमो रेसिपी के लिए सब्ज़ी सामग्री / Ingredients
लोई के लिए | |
आटा | 250 gm |
सनफ्लॉवर तेल | 1 tablespoon |
नमक | ⅓ teaspoon |
पानी | 125 ml |
भरावन के लिए | |
पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई) | 100 gm |
गाजर (बारीक कटी हुई) | 1 गाजर / 60 gm |
शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) | 1 शिमला मिर्च / 60 gm |
लहसुन (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 3 मिर्च |
काली मिर्च (पिसी हुई) | ½ teaspoon |
सिरका | 2 tablespoon |
नमक | ½ teaspoon / स्वादानुसार |
पानी (कुकर में डालने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
सनफ्लावर तेल (मोमो पकाने की तश्तरी पर लगाने के लिए) | 1 teaspoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरी कटोरी में आटा डालें। तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें। नमक डालकर मिला दें।
- आटा में पानी डालकर मिला दें।
- आटा को मध्यम सख्त एवं नरम गूंथ लें।

- गूंथा हुआ आटा को भीगे कपड़े से ढक दें। अलग रखें।
- गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन, मिर्च, बंद गोभी को बारीक कर काट लें।
- एक गहरी कटोरी में सारी सब्ज़ीयों को डालें। पिसी हुई काली मिर्च,सिरका डालें। डालें। स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें।

- अब गूंथा हुआ आटा से भीगे कपड़े को हटा दें। आटा मुलायम होना चाहिए।
- आटा का छोटे छोटे लोई काट लें। एक लोई लगभग 16 gm का तैयार कर लें। (पसंद अनुसार लोई को बड़ा भी लिया जा सकता है)।
- हाथ में आटा को घुमाकर गोलाकार कर लें।
- तेल लगाया हुआ थाली पर सब लोई को रखें।

- अब कुकर की ढक्कन के अंदर भाग में तेल लगा दें।
- कुकर में आवश्यकता अनुसार पानी डालें। निम्बू का एक छिलका डालें। पूर्ण आँच पर कुकर को रख कर पानी को उबलने दें।
- एक थाली में तेल लगा दें।
- चकले पर एक गोलाकार लोई रखें।

- लोई को बेलकर पूरी की तरह फैला दें।
- एक चम्मच भरावन फैली हुई लोई पर डालें।
- अब लोई के किनारों को केंद्र में लाकर धीरे से गोल घुमाकर मोड़ें। छोटी पोटली की तरह आकार दें। थाली में रखें।
- अब दूसरी लोई को लें। उसे बेलकर भरावन डालें।

- लोई के किनारों को, चित्र के अनुसार ‘D’ आकार में चिपका दें। कांटा चम्मच से दबा दें। थाली में रखें।
- कुकर की भाँप वाली जाली तश्तरी में तेल लगा दें। तश्तरी को कुकर में डालें।
- कच्चे मोमो को जाली तश्तरी में रखें (चित्र संख्या 23 को देखें)।
- कुकर के ढक्कन को बंद करें। आँच को पूर्ण रखें एवं पांच मिनट तक पकने दें।

- आँच को धीमी करें। कुकर के ढक्कन को खोलें।
- आटा का रंग बदल जाने एवं सख्त हो जाने पर समझना चाहिए मोमो पक गया है।
- मोमो को निकाल लें और ढके हुए बर्तन के अंदर रखें।
- इस तरह सारे मोमो को पका लें।
- व्यंजन तैयार होने पर आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें सेज़वान चटनी, केचप के साथ।
टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा और लचीले सब्जियों का चयन करें।

- सब्ज़ीयों में नमक मिलाने के बाद पानी छूटने लगता है। सब्ज़ीयों को छलनी पर रखें। पानी छलनी से बह जाएगा और लोई खराब नहीं होगी।
- यह व्यंजन का स्वाद तीखा, नमकीन, खट्टा होना चाहिए। स्वाद का संतुलन रुचिकर करें।
- यह व्यंजन में कुकुरमुत्ता (मशरूम), सोयाबीन वड़ी के टुकड़े, बीन्स भी मिलाई जा सकती है।
- पक जाने के बाद व्यंजन को ढके हुए बर्तन के अंदर रखें।
- सात्विक व्यंजन हेतु प्याज़, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन व्यंजन में प्याज़, लहसुन, अदरक, इत्यादि और भी जड़ वाली सब्जियों का उपयोग न करें।