
वेजटेबल चॉप रेसिपी देख कर तैयार करे यह व्यंजन।
पश्चिम बंगाल में तैयार होने वाला अल्पाहार श्रेणी में यह एक प्रचलित व्यंजन है। लगभग हर घर में यह व्यंजन को हमेशा तैयार किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े सदस्य को यह व्यंजन बहुत पसंद आता हैं। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक वक्त भी नहीं लगता है।
व्रत अथवा कोई भी धार्मिक भोजन के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने साथ पौष्टिक भी है। घर में आए हुए मेहमानों के लिए यह व्यंजन तुरंत बनाकर गरमा गरम परोसा जा सकता है और वो भी बहुत ही कम समय में।
यहाँ पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
Table of Content
व्यंजन शैली / Cuisine | पश्चिम बंगाल / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम | वेजटेबल चॉप |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 25 mins |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
वेजटेबल चॉप रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
कटलेट के लिए सामग्री | |
आलू (उबले हुए) (कद्दूकश किया हुआ) | 150 gm / 2 मध्यम आलू |
गाजर | 100 gm |
बीट | 50 gm |
फूलगोभी | 50 gm |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
जीरा पाउडर | ½ teaspoon |
धनिया पाउडर | ½ teaspoon |
गरम मसाला | ½ teaspoon |
मूंगफली (भुनी हुई, तोड़ी हुई) | 1 tablespoon |
तेज पत्ता | 2 पत्ते |
कॉर्न फ्लौर | 2 teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
लेप एवं कोटिंग के लिए सामग्री | |
मैदा | 4 teaspoon |
कॉर्नफ्लोर | 1 teaspoon |
खाने का सोडा | 1 चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
पानी (मैदा को घोलने के लिये) | आवश्यकता अनुसार |
ब्रेड क्रम्बस ( कच्चे व्यंजन के ऊपर की परत पर लगाने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए | |
सनफ्लावर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- सब्ज़ियों को छोटे टुकड़े में काट लें। एक बर्तन में या प्रेशर कुकर में उबाल कर पका लें।
- आलू को पहले से अलग उबालकर कद्दूकश कर के रखें।
- उबली हुई सब्ज़ियों को छलनी में रखें। पानी को पूरी तरह से झड़ जाने दें।
- एक गहरी कटोरी में सब्ज़ियों को डालें। सब्ज़ियों को हाथ से मसल कर अच्छी तरह मिला दें।

- कद्दूकस किया हुआ आलू को डालकर कर मिला दें।
- सब्ज़ियों का मुलायम मिश्रण तैयार है।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम होने पर फ्राइंग पैन में तेज पत्ता डालें।
- अब सब्ज़ी मिश्रण को फ्राइंग पैन में डालकर करछुल से कुछ देर तक चलाते रहें।
- मिश्रण से पानी को बिल्कुल सूखा देना है। आंच को धीमी रखें।

- अब लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर मिला दें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- कॉर्नफ्लोर डालकर मिला दें। मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर सख्त कर लें।
- सामग्री एवं मसालों को अच्छी तरह मिलाएं। यह मिश्रण सख्त एवं चिपकने वाला बनाना है।
- स्वाद को परख लें। आंच को बंद करें।
- सब्ज़ी मिश्रण को फ्राइंग पैन से हटाकर दूसरे बर्तन में रखें। मूंगफली डालकर मिला दें।

- एक छोटा लड्डू बनाकर परख लें। लड्डू ठीक से न बनने पर आवश्यकता अनुसार थोड़ा अतिरिक्त आलू मिला दें।
- अब मिश्रण को छोटे छोटे एक समान लोइयों में बांट लें।
- एक एक लोई को हथेली में डालकर गोल लड्डू बनाएं।
- पसंद अनुसार व्यंजन को गोलाकार या लंबे आकार दें।
- कच्चे व्यंजन को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
लेप की विधि
- एक कटोरी में मैदा, कॉर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा चिपचिपा घोल बनाएं।
- अब कच्चे व्यंजन पर घोल का लेप लगा दें।

ब्रेडक्रम्बस कोटिंग लगाने की विधि
- लेप लगाए हुए कच्चे व्यंजन पर ब्रेडक्रम्बस लगाएं। इस तरह सब तैयार कर लें। अलग थालि पर रखें।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम होने पर कच्चे व्यंजन को सुनहरा भूरा होने तक तलें।

- तल जाने पर व्यंजन को कढ़ाई से निकालते वक्त अतिरिक्त बहते तेल को झड़ जाने दें।
- तले हुए व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सब तल लें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- पसंद अनुसार चाट मसाला छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें चाय नाश्ते में हरी चटनी, केचप के साथ।
टिप्सः
- यह व्यंजन में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं किया गया है।
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए हमेशा पुराने आलू का उपयोग करें। (नए आलू से सामग्री को चिपकाने में दिक्कत हो सकती है)।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें।
- पसंद अनुसार यह व्यंजन को पकाते वक़्त प्याज़, लहसुन का उपयोग किया जा सकता है।
- पसंद अनुसार अन्य सब्ज़ियाँ भी मिलाई जा सकती है।
- व्यंजन को तलने से पहले एक छोटी सी लोई बनाकर तेल में तलकर परिणाम को परख लें। अगर व्यंजन गर्म तेल में टूटने लगे तो समझना चाहिए कि मिश्रण में नमी का भाग अधिक है। अतिरिक्त नमी को कम करने के लिए मिश्रण को थोड़ा अधिक भूनें। आवश्यकता पड़ने पर कॉर्नफ्लोर, ब्रेड क्रम्बस अथवा मैदा मिलाकर मिश्रण को सख्त एवं चिपचिपा करें।