
अम्मिनी कोज़हूकट्टी रेसिपी से झटपट तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह दक्षिण भारतीय व्यंजन को बहुत ही कम समय में तुरंत तैयार किया जा सकता है।
इस व्यंजन को पकाने के लिए पानी की भाँप का उपयोग किया जाता है। तेल की आवश्यकता बिल्कुल नहीं पड़ती। चावल के आटे को गर्म पानी से गूंथ कर छोटे छोटे गोल तैयार किये जाते है। फिर कुकर में रख कर भाँप में पका देना है।
यह व्यंजन बिना तेल के पकाया जाता है, इसलिए स्वास्थ के लिए अत्यंत लाभदायक है।
पसंद अनुसार इसे सांभर, चटनी के साथ सेवन किया जाता है। चटपटा करने के लिए यह व्यंजन को थोड़ा तेल में मसाला भूनकर मिलाया जा सकता है।
यहाँ इस रेसिपी में बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें।
व्यंजन विधि/ Cuisine | दक्षिण भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम/ व्यंजन | अम्मिनी कोज़हूकट्टी |
भोजन प्रकार | नाश्ता |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन | हाँ |
सामग्री तैयार करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 30 Mins |
कुल समय | 35 Mins |
अंश | 4 व्यक्तियों के लिए |
अम्मिनी कोज़हूकट्टी रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
आटा गूंथने के लिए सामग्री | |
चावल | 400 gm |
नमक | स्वादानुसार |
गर्म पानी | आवश्यकता अनुसार |
भाँप में पकाने के लिए | |
तेल (हाथ और कुकर के तश्तरी में लगाने के लिए) | 1 teaspoon |
पानी (कुकर में डालने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
फ्राइंग पैन में तेल और मसाला से पकाने के लिए | |
साबुत जीरा | ½ teaspoon |
सरसों | ½ teaspoon |
करी पत्ता | 20 पत्तें |
गन पाउडर | 4 tablespoon |
तेल | 3 teaspoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)


- आटा में गर्म पानी डालकर चम्मच से मिला दें।
- पानी ठंडा होने पर आटा को नर्म सख्त कर गूंथ लें। अलग रखें।
- कुकर में पानी डालें। एक निम्बू का छिलका डाल दें। कुकर ढक्कन में तेल लगा दें। ढक्कन लगा दें। मध्यम आंच पर पानी को गर्म होने दें।

- कुकर के जाली में तेल लगा दें। अलग रखें।
- हाथ में तेल लगा लें। आटा का छोटा छोटा गोल लोई बना लें।
- कुछ लोई को गोल रखें। कुछ लोई को चम्मच से बीच में दबा दें। (चित्र संख्या 11, 12 को देखें)।

- अब सारे लोई को जाली में रख कर कुकर में रख दें। अब ढक्कन बंद कर दें और पांच मिनट तक पकने दें।
- आँच को पूर्ण बढ़ा दें और पांच मिनट तक भांप में पकने दें।
- पक जाने पर सब गोला (बॉल) को अलग बर्तन पर रखें।
- फ्राइंग पैन को आँच मध्यम आंच पर रखें। तेल डालकर गर्म करें। जीरा, सरसों डालकर चटकने दें। करी पत्ता डालें।

- अब सारे चावल के गोलों (बॉल) को फ्राइंग पैन में डालकर हल्का तल भून लें।
- फ्राइंग पैन में गन पाउडर डालकर चावल के गोलों (बॉल) में अच्छी तरह मिला दें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- आँच बंध करें।
- गरमा गर्म परोसें चटनी, सांभर के साथ।
टिप्स:
- अधिक देर तक चावल के गोलों (बॉल्स) को न पकाएं। इससे व्यंजन सख्त हो सकता है।
- प्रेशर कुकर में भी यह व्यंजन बनाया जा सकता है। कुकर की सिटी को न लगाएं।
- कुकर में निम्बू का छिलका डालने से कुकर के अंदर में काला दाग नहीं होता।
- यह व्यंजन को नाश्ता या फिर कोई भी मुख्य भोजन में परोसा जा सकता है।
- व्यंजन को खुले हवा में न रखें, सख्त हो सकता है।
- डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के लिए यह व्यंजन उत्तम है।
- पसंद अनुसार प्याज़ या अन्य सब्ज़ी मिलाई जा सकती है।
- सात्विक भोजन में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन भोजन में प्याज, लहसुन, जड़ या कंद वाली सब्ज़ीयों का उपयोग न करें।